Tuesday, February 3

Full List of Players Retained Using FBM Card at PKL 2025 Auction: प्रो कबड्डी लीग 2025 का ऑक्शन इस बार कई मायनों में खास रहा। जहां एक तरफ 529 खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया, तो वहीं 121 खिलाड़ियों को अलग-अलग टीमों ने खरीदा। लेकिन इस ऑक्शन की सबसे अहम बात Final Bid Match (FBM) नियम में हुआ बदलाव रहा, जिससे टीमें अपने रिलीज किए गए खिलाड़ियों को दो सीजन के लिए वापस खरीद सकीं।

इस नियम के तहत टीमों ने कुल 14 खिलाड़ियों को FBM कार्ड के ज़रिए दोबारा अपनी टीम में शामिल किया, जिनमें से 5 खिलाड़ियों को दो सीजन और बाकी 9 को एक सीजन के लिए रिटेन किया गया।

क्या है FBM नियम का नया रूप?

इस बार से FBM नियम में बदलाव किया गया, जिससे टीमें ऑक्शन में बिक चुके अपने पुराने खिलाड़ियों को दोबारा उसी कीमत पर खरीद सकती हैं। पहले यह सुविधा केवल एक सीजन के लिए उपलब्ध थी, लेकिन अब टीमें एक या दो सीजन के लिए खिलाड़ी को FBM के ज़रिए अपने साथ जोड़ सकती हैं।

दो सीजन के लिए FBM से रिटेन हुए खिलाड़ी

ऑक्शन में सबसे बड़ी खरीददारी PKL 8 की चैंपियन टीम दबंग दिल्ली के.सी. की रही, जहां उन्होंने अपने स्टार रेडर आशु मलिक को 1.90 करोड़ रूपये की बड़ी रकम में FBM कार्ड के जरिए दोबारा टीम में शामिल किया। इस कदम से दिल्ली ने साफ कर दिया है कि वह इस सीजन अपने रेडिंग यूनिट को मजबूत बनाए रखना चाहती है।

पटना पाइरेट्स ने अपने राइट कवर डिफेंडर दीपक सिंह को 86 लाख रूपये में दोबारा साइन किया। साथ ही पुनेरी पलटन ने अपने ऑलराउंडर मोहम्मद अमान को 35 लाख रूपये में रिटेन किया।

पिछली बार की चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स ने घनश्याम रोका मगर और डिफेंडर हरदीप को 13 लाख-13 लाख रूपये में दोबारा टीम का हिस्सा बनाया।

एक सीजन के लिए FBM से लौटे खिलाड़ी

पहले दिन ही FBM का धमाका देखने को मिला जब पटना पाइरेट्स ने ऑलराउंडर अंकित जागलान को 1.573 करोड़ रूपये में रिटेन किया, जो FBM के ज़रिए सबसे बड़ी खरीद साबित हुई।

इसके अलावा, तेलुगु टाइटंस ने विजय मलिक को 51.50 लाख रूपये में और उ मुम्बा ने परवेश भैंसवाल को 25.10 लाख रूपये में टीम में शामिल किया। वहीं रिंकू शर्मा भी 21 लाख रूपये में यू मुम्बा के साथ बने रहेंगे।

बंगाल वॉरियर्स ने नितेश कुमार को 20.25 लाख रूपये और मयूर जगन्नाथ कदम को 13 लाख रूपये में दोबारा टीम में जोड़ा।

यूपी योद्धा ने भी दो अहम खिलाड़ी FBM से बनाए रखे। उन्होंने भारतीय डिफेंडर महेंद्र सिंह और ईरानी डिफेंडर मोहम्मदरेजा कबूदरहंगी दोनों को 20-20 लाख रूपये में रिटेन किया। इसके अलावा, तेलुगु टाइटंस ने रेडर आशीष नरवाल को 15.70 लाख रूपये में FBM कार्ड के जरिए वापस अपनी टीम में शामिल लिया।

FBM से खिलाड़ियों की वापसी बनी टीमों की रणनीति का हिस्सा

FBM नियम में बदलाव से सभी टीमों को फायदा हुआ। जिन खिलाड़ियों को पहले रिलीज किया गया था, वे अब नीलामी में बड़ी रकम में बिके और टीमों ने उसी अंतिम बोली पर उन्हें दोबारा हासिल कर लिया। इससे टीमों की कोर यूनिट बनी रही और नये खिलाड़ियों के साथ संतुलन भी बना।

इसके अलावा, इससे उन खिलाड़ियों को भी फायदा मिला, जिन्होंने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन किया और अब उन्हें बेहतर कीमत और भरोसे के साथ दोबारा मौका मिला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version