Haryana Steelers vs Patna Pirates PKL 2025 Preview: प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 में आज एक और बड़ा मुकाबला होने जा रहा है, जब डिफेंडिंग चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स का सामना तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स से होगा। यह मुकाबला राइवलरी वीक का हिस्सा है और दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि अभी तक दोनों टीमों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। ऐसे में यह मैच प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए जरूरी दो अंक दिला सकता है।
हरियाणा स्टीलर्स इस सीजन में चोट की समस्या से जूझ रही है। टीम के स्टार रेडर नवीन कुमार चोट के कारण बाहर हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी रेडिंग यूनिट संभली हुई है। हालांकि, डिफेंस ने अब तक वैसा प्रदर्शन नहीं किया है जैसा पिछले सीजन में देखने को मिला था। टीम को अपने डिफेंडर्स से बेहतर खेल की उम्मीद होगी।
दूसरी ओर पटना पाइरेट्स की टीम अभी तक काफी हद तक एक खिलाड़ी पर निर्भर रही है। अयान लोचाब ने लगातार दो मैचों में 20+ पॉइंट्स लेकर शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम को बाकी खिलाड़ियों से भी योगदान चाहिए, ताकि वह जीत की राह पर लौट सके।
मैच डिटेल्स
मैच: हरियाणा स्टीलर्स बनाम पटना पाइरेट्स, मैच 38, PKL 2025
तारीख: 17 सितंबर 2025
समय: रात 9:00 बजे
स्थान: सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट
हरियाणा स्टीलर्स बनाम पटना पाइरेट्स हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
हरियाणा स्टीलर्स और पटना पाइरेट्स के बीच अब तक कुल 14 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 8 बार हरियाणा ने जीत दर्ज की है जबकि पटना 5 मैच जीत पाई है और एक मुकाबला टाई रहा है। खास बात यह है कि, हरियाणा स्टीलर्स ने पिछले चारों मुकाबलों में पटना को हराया है, जिसमें पिछले सीजन का फाइनल भी शामिल है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि हरियाणा इस मुकाबले में मानसिक बढ़त के साथ उतरेगी।
हरियाणा स्टीलर्स बनाम पटना पाइरेट्स संभावित प्लेइंग सेवन
हरियाणा स्टीलर्स
राइट कॉर्नर – राहुल सेठपाल
राइट इन – विनय
राइट कवर – राहुल आहारी
सेंटर – मयंक सैनी
लेफ्ट कवर – जयदीप दहिया
लेफ्ट इन – शिवम पाटरे
लेफ्ट कॉर्नर – नीरज
पटना पाइरेट्स
राइट कॉर्नर – संकेत सावंत
राइट इन – अयान लोचाब
राइट कवर – नवदीप
सेंटर – मिलन दहिया
लेफ्ट कवर – दीपक सिंह
लेफ्ट इन – सुधाकर एम
लेफ्ट कॉर्नर – अंकित जगलान
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें
जब भी हरियाणा की रेडिंग यूनिट की बात होती है, सबकी नजरें नवीन कुमार और विनय पर रहती हैं। लेकिन शिवम पाटरे लगातार टीम के लिए अहम अंक जुटाते हैं। पिछले सीजन के फाइनल में भी उन्होंने सबसे ज्यादा अंक लेकर टीम को जीत दिलाई थी।
इसके अलावा, पटना के लिए अयान लोचाब इस समय टीम के सबसे अहम खिलाड़ी हैं। वह पीकेएल इतिहास में लगातार दो मैचों में 20+ अंक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। इस मैच में भी वह टीम की उम्मीदों का सबसे बड़ा सहारा होंगे।
कौन जीत सकता है यह मुकाबला?
कागज पर हरियाणा स्टीलर्स इस मैच में थोड़ी मजबूत नजर आती है, क्योंकि उनकी रेडिंग यूनिट पटना से बेहतर दिख रही है। हालांकि पटना पाइरेट्स के पास अयान लोचाब जैसा खिलाड़ी है, जो अकेले दम पर मैच का पासा पलट सकता है। लेकिन कबड्डी टीम गेम है और अगर पटना को जीतना है, तो बाकी खिलाड़ियों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मौजूदा फॉर्म और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए हरियाणा स्टीलर्स को इस मैच का प्रबल दावेदार माना जा सकता है।
हरियाणा स्टीलर्स और पटना पाइरेट्स का यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। दोनों टीमों के पास स्टार रेडर्स और मजबूत डिफेंडर्स मौजूद हैं। हरियाणा अपने पिछले जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी, वहीं पटना के खिलाड़ी इस बार हिसाब बराबर करने के इरादे से उतरेंगे। दर्शकों को एक हाई-स्कोरिंग और कड़ी टक्कर वाला मैच देखने को मिल सकता है।
प्रो कबड्डी लीग 2025 (PKL 2025) से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

