Thursday, March 19

Tamil Thalaivas vs Gujarat Giants PKL 2025 Match 18 Preview: प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 में अब रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी जब तमिल थलाइवाज़ और गुजरात जायंट्स आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला वाइजैग के विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब में शनिवार रात खेला जाएगा। थलाइवाज़ पिछली हार से वापसी करना चाहेंगे, वहीं गुजरात जायंट्स अभी भी इस सीजन की पहली जीत की तलाश में हैं।

तमिल थलाइवाज़ ने अब तक मिले-जुले प्रदर्शन किए हैं। पहले मैच में उन्होंने तेलुगु टाइटंस को हराया था, लेकिन दूसरे मैच में बड़ी बढ़त गंवाकर यू मुम्बा से हार गए। दूसरी ओर, गुजरात जायंट्स का सफर अभी तक निराशाजनक रहा है, जहां वे पहले यू मुम्बा से टाई-ब्रेकर में हारे और फिर पुणेरी पलटन से बुरी तरह परास्त हुए।

मैच की पूरी जानकारी

मैच: तमिल थलाइवाज़ बनाम गुजरात जायंट्स

टूर्नामेंट: प्रो कबड्डी लीग 2025, मैच 18

तारीख: शनिवार, 6 सितंबर 2025

समय: रात 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

स्थान: विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब, विशाखापट्टनम

लाइव प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार

लाइव स्कोर और अपडेट: प्रो कबड्डी की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध

राकेश पर होगी जायंट्स के रेडिंग विभाग की जिम्मेदारी

गुजरात के लिए राकेश रेडिंग में लगातार प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें ज्यादा सपोर्ट नहीं मिल रहा। प्रतीक दहिया का फॉर्म गिरा है, जिसकी वजह से टीम पर दबाव बढ़ा है। थलाइवाज़ जैसी मजबूत डिफेंस को तोड़ने के लिए गुजरात को अपने सभी रेडरों से अच्छा प्रदर्शन चाहिए।

अर्जुन देशवाल और मोहम्मदरेज़ा शादलुई के बीच होगी असली जंग

तमिल थलाइवाज़ के अर्जुन देशवाल इस वक्त लीग के सबसे भरोसेमंद रेडरों में गिने जा रहे हैं। उन्होंने सीजन 8 से अब तक 1000 से ज्यादा रेड प्वाइंट हासिल किए हैं और बोनस अंक बटोरने में भी सबसे आगे हैं। उनकी रेडिंग से थलाइवाज़ को लगातार मजबूती मिल रही है।

हालांकि, गुजरात जायंट्स के कप्तान मोहम्मदरेज़ा शादलुई पिछले मैच में खाता भी नहीं खोल पाए। 2.23 करोड़ रूपये की कीमत वाले इस खिलाड़ी पर टीम की उम्मीदें टिकी हैं। वे लीग के सबसे दमदार ऑलराउंडरों में माने जाते हैं और इस मैच में वापसी करने की कोशिश करेंगे।

पवन सेहरावत का दमदार प्रदर्शन

थलाइवाज़ के कप्तान पवन सेहरावत ने पिछले मैच में धीमी शुरुआत की थी लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने अपनी ताकतवर रेडिंग से खेल का रुख बदलने की कोशिश की। उनकी तेज़ रेडें विपक्षी डिफेंस पर दबाव बनाती हैं। गुजरात के खिलाफ उनका रोल काफी अहम रहेगा।

तमिल थलाइवाज़ बनाम गुजरात जायंट्स: संभावित स्टार्टिंग सेवन

तमिल थलाइवाज़

राइट कॉर्नर – आशीष

राइट इन – पवन सेहरावत (कप्तान)

राइट कवर – रोनक

सेंटर – सुरेश जाधव

लेफ्ट कवर – हिमांशु

लेफ्ट इन – अर्जुन देशवाल

लेफ्ट कॉर्नर – नितेश कुमार

गुजरात जायंट्स

राइट कॉर्नर – हिमांशु

राइट इन – हिमांशु सिंह

राइट कवर – नितिन पंवार

सेंटर – राकेश

लेफ्ट कवर – शुभम कुमार

लेफ्ट इन – प्रतीक दहिया

लेफ्ट कॉर्नर – मोहम्मदरेज़ा शादलुई (कप्तान)

तमिल थलाइवाज़ का सीजन 12 अब तक का सफर

मैच 1: तेलुगु टाइटंस को हराया 38-35

मैच 5: यू मुम्बा से हार 33-36

थलाइवाज़ ने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की लेकिन दूसरे मैच में 9 अंकों की बढ़त गंवाना उनके लिए निराशाजनक रहा। अर्जुन देशवाल लगातार अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन पवन और डिफेंस को भी उसी लय में आना होगा। नितेश कुमार की अगुवाई में उनकी डिफेंस यूनिट औसतन 11 टैकल प्वाइंट ले रही है, जो लीग में टॉप में गिनी जा रही है।

गुजरात जायंट्स का सीजन 12 में अब तक का सफर

मैच 4: यू मुम्बा से टाई-ब्रेकर में हार 34(6)-34(5)

मैच 8: पुणेरी पलटन से हार 19-41

गुजरात जायंट्स का सफर अब तक उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। पहले मुकाबले में किस्मत ने साथ नहीं दिया, वहीं दूसरे मैच में उन्हें करारी हार झेलनी पड़ी। शादलुई का खराब प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का कारण है। राकेश अभी तक उनके सबसे भरोसेमंद रेडर रहे हैं, लेकिन प्रतीक दहिया को भी बेहतर खेल दिखाना होगा ताकि टीम संतुलित नज़र आए।

Tamil Thalaivas vs Gujarat Giants हेड टू हेड रिकॉर्ड

अब तक दोनों टीमों ने 12 बार एक-दूसरे से मुकाबला किया है। इनमें गुजरात जायंट्स ने 6 बार जीत दर्ज की है, जबकि तमिल थलाइवाज़ 5 बार विजयी हुए हैं। 1 मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ है।

मैच से क्या रहेंगी उम्मीदें?

यह मुकाबला रेड बनाम डिफेंस की असली जंग साबित हो सकता है। अर्जुन देशवाल और पवन सेहरावत जहां गुजरात के डिफेंस को चुनौती देंगे, वहीं राकेश तमिल थलाइवाज़ के डिफेंस को भेदने की कोशिश करेंगे। शादलुई और नितेश कुमार की अगुवाई में दोनों टीमों की डिफेंस का टकराव देखने लायक होगा। आखिरी पलों में संयम बनाए रखने वाली टीम ही बाज़ी मार सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1. तमिल थलाइवाज़ और गुजरात जायंट्स का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कैसा है?

उत्तर: दोनों के बीच अब तक 12 मुकाबले हुए हैं, जिसमें गुजरात ने 6 और तमिल थलाइवाज़ ने 5 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा है।

प्रश्न 2. अर्जुन देशवाल का प्रदर्शन इस सीजन कैसा रहा है?

उत्तर: अर्जुन देशवाल लगातार शानदार फॉर्म में हैं और रेडिंग में अपनी टीम को मजबूती दे रहे हैं। वे बोनस अंक बटोरने में भी सबसे आगे हैं।

प्रश्न 3. गुजरात जायंट्स की सबसे बड़ी कमजोरी क्या रही है?

उत्तर: गुजरात का डिफेंस कमजोर रहा है और कप्तान शादलुई का फॉर्म गिरा है। प्रतीक दहिया की नाकामी ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

प्रश्न 4. पवन सेहरावत की भूमिका कितनी अहम होगी?

उत्तर: पवन सेहरावत अपनी रेडिंग से पलभर में मैच का रुख बदल सकते हैं। गुजरात के खिलाफ उनका आक्रामक खेल थलाइवाज़ के लिए जीत की कुंजी हो सकता है।

प्रश्न 5. यह मैच कब और कहां खेला जाएगा?

उत्तर: तमिल थलाइवाज़ और गुजरात जायंट्स के बीच यह मैच 6 सितंबर 2025 को वाइजैग के विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मैच रात 9:00 बजे से शुरू होगा।

प्रो कबड्डी लीग 2025 (PKL 2025) से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version