Friday, March 20

एशिया का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट एशिया कप का आयोजन इस बार 9 सितंबर से होने जा रहा है। इस मल्टीनेशनल टूर्नामेंट का यह 17वां एडिशन है। इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट की शुरुआत साल 1984 में की गई थी, ताकि सबकॉन्टिनेंट में क्रिकेट का प्रसार हो सके और साथ ही साथ आईसीसी के टूर्नामेंट के लिए अच्छी तैयारी की जा सके।

1984 से लेकर 2025 तक खेले गए इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा इंडिया ने अपने नाम किया है, जबकि श्रीलंका की टीम इस टाइटल को जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर आती है। तो चलिए जानते हैं कि इस मल्टीनेशनल इवेंट को कब-कब होस्ट किया गया है और उसे किसने जीता है।

एशिया कप की शुरुआत से उन टीमों ने जीता है ख़िताब

1984 एशिया कप

1984 Asia Cup
1984 Asia Cup

यूएई में साल 1984 में खेले गए एशिया कप में सिर्फ 3 टीमें ही हिस्सा ले रही थीं, जिसमें पाकिस्तान, भारत और श्रीलंका शामिल थे। यह टूर्नामेंट राउंड रोबिन फॉर्मेट में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने दो मैच जीतते हुए पहला एडिशन अपने नाम किया था।

1986 एशिया कप

1986 Asia Cup
1986 Asia Cup

1986 का एशिया कप श्रीलंका में खेला गया था। भारत ने वहां पर चल रहे गृह युद्ध के चलते हिस्सा न लेने का फैसला किया था। उनकी जगह पर बांग्लादेश को मौका दिया गया था। श्रीलंका ने अपनी घरेलू सरज़मीं पर पाकिस्तान को हराते हुए पहला ख़िताब जीता था।

1988 एशिया कप

1988 का एशिया कप बांग्लादेश में खेला गया था, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें भाग ले रही थीं। एक बार फिर भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल खेला गया और भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराते हुए अपना दूसरा ख़िताब जीता था।

1990/91 एशिया कप

1990/91 Asia Cup
1990/91 Asia Cup

1990/91 का एशिया कप भारत में खेला गया था। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम ने भारत के साथ खराब रिश्तों के चलते बॉयकॉट किया था। इंडिया ने फिर एक बार श्रीलंका को फाइनल में हराकर ख़िताब अपने नाम किया था।

1995 एशिया कप

1995 Asia Cup
1995 Asia Cup

1995 का एशिया कप एक बार फिर से एक दशक के बाद यूएई में खेला जा रहा था। पाकिस्तान, भारत और श्रीलंका ने बराबर मैच जीते थे, लेकिन नेट रन रेट के चलते इंडिया और श्रीलंका के बीच फाइनल खेला गया और भारत ने फिर एक बार लंका को फाइनल में हराकर लगातार खिताबी हैट्रिक लगाई थी।

1997 एशिया कप

1997 Asia Cup
1997 Asia Cup

1997 का एशिया कप फिर से श्रीलंका में खेला गया था। इस टूर्नामेंट में फिर से भारत और श्रीलंका ने फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन इस बार श्रीलंका ने अपने घर में भारतीय टीम को हराकर ख़िताब जीता था।

2000 एशिया कप

2000 Asia Cup
2000 Asia Cup

साल 2000 में एशिया कप का होस्ट बांग्लादेश था। इस बार यह टूर्नामेंट भारतीय टीम के लिए किसी खराब सपने से कम नहीं था, क्योंकि वह सिर्फ बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच जीतने में सफल हुई थी। पहली बार पाकिस्तान ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था और उनके सामने श्रीलंका की टीम थी। पाकिस्तान ने मोहम्मद यूसुफ के चलते अपना पहला ख़िताब जीता था।

2004 एशिया कप

2004 Asia Cup
2004 Asia Cup

2004 का एशिया कप श्रीलंका में खेला गया था। लेकिन इस बार इसमें दो नई टीमों—यूएई और हांगकांग की एंट्री हुई थी, जिसके चलते यह टूर्नामेंट ग्रुप स्टेज और सुपर फोर के फॉर्मेट में खेला गया। भारत और श्रीलंका की टीम एक बार फिर फाइनल में आमने-सामने थीं, लेकिन जयसूर्या के चलते लंका ने एक और ख़िताब अपने नाम कर लिया।

2008 एशिया कप

2008 Asia Cup
2008 Asia Cup

2008 का एशिया कप पाकिस्तान में होस्ट किया गया था, जिसमें भी 6 टीमें हिस्सा ले रही थीं। पिछली बार की तरह इस बार भी इंडिया और श्रीलंका के बीच फाइनल खेला गया और सनत जयसूर्या के शतक के चलते लंका ने अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया। भारतीय टीम आसानी से लक्ष्य की तरफ बढ़ रही थी कि मेंडिस नामक तूफान के आगे सब ढेर हो गए। उनकी फिरकी के सामने कोई भी भारतीय बल्लेबाज़ कुछ न कर सका और उन्होंने 6 विकेट लेकर श्रीलंका को फिर से ख़िताब जितवा दिया।

2010 एशिया कप

2010 Asia Cup
2010 Asia Cup

साल 2010 का एशिया कप श्रीलंका में खेला गया था। अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए वे फिर एक बार फाइनल में थे और उनका सामना भारतीय टीम से था। लेकिन इस बार टीम इंडिया ने कोई गलती नहीं की और उन्हें उन्हीं के घर में धूल चटाते हुए ख़िताब अपने नाम कर लिया।

2012 एशिया कप

2012 Asia Cup
2012 Asia Cup

बांग्लादेश में खेला गया यह टूर्नामेंट भारतीय टीम के लिए अच्छा नहीं गया। वे एक बार फिर फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए थे। घरेलू टीम बांग्लादेश के लिए एशिया कप काफी यादगार था क्योंकि उन्होंने पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन पाकिस्तान के हाथों खिताबी मुकाबले में 2 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

2014 एशिया कप

2014 Asia Cup
2014 Asia Cup

एशिया कप के 13वें एडिशन को भी बांग्लादेश ने होस्ट किया। इस बार अफगानिस्तान को भी मौका दिया गया। पहली बार श्रीलंका और पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने थे। श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर एक और ख़िताब अपने नाम कर लिया था।

2016 एशिया कप

2016 Asia Cup
2016 Asia Cup

एक बार फिर से एशिया कप का आयोजन बांग्लादेश में किया गया। हालांकि इस बार टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला गया, क्योंकि एशियन क्रिकेट काउंसिल ने बैठक में यह फैसला लिया था कि टी20 वर्ल्ड कप वाले साल में यह छोटे फॉर्मेट में खेला जाएगा। बांग्लादेश की टीम अपने होम क्राउड के सामने फाइनल में पहुंची थी लेकिन भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

2018 एशिया कप

2018 Asia Cup
2018 Asia Cup

दो दशक के बाद फिर से एशिया कप का आयोजन यूएई में किया जा रहा था। इस बार फिर से पिछले साल के फाइनल का रिपीट टेलीकास्ट देखने को मिला। बांग्लादेश को इंडिया ने आखिरी गेंद पर हराकर एक और ख़िताब अपने नाम किया।

2022 एशिया कप

2022 Asia Cup
2022 Asia Cup

कोविड के बाद एक बार फिर से इस टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में किया गया था। इस बार भी यह टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। टीम इंडिया इस बार फाइनल में जगह बनाने में सफल नहीं हुई थी। एक बार फिर पाकिस्तान और श्रीलंका आमने-सामने थे और अप्रत्याशित तरीके से लंका ने पाकिस्तान को हराकर 6वां ख़िताब जीत लिया।

2023 एशिया कप

2023 Asia Cup
2023 Asia Cup

यह एशिया कप पहली बार हाइब्रिड मॉडल में खेला गया। पाकिस्तान और भारत के रिश्तों को देखते हुए भारत के मैच श्रीलंका में खेले गए जबकि बाकी मुकाबले पाकिस्तान में खेले गए। भारतीय टीम एक बार फिर श्रीलंका के सामने फाइनल में थी। यह इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे एकतरफा मुकाबला था। मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट चटकाते हुए 50 रनों के अंदर उन्हें ऑलआउट कर दिया। भारतीय टीम ने आसानी से यह मैच 10 विकेट से जीत लिया और 8वीं बार ट्रॉफी अपने नाम की।

एशिया कप का ख़िताब जीतने वाली टीम

Edition Year Winner Won by Runner-up Host
1st 1984 India N/A Sri Lanka UAE
2nd 1986 Sri Lanka 5 wickets Pakistan Sri Lanka
3rd 1988 India 6 wickets Sri Lanka Bangladesh
4th 1990-91 India 7 wickets Sri Lanka India
5th 1995 India 8 wickets Sri Lanka UAE
6th 1997 Sri Lanka 8 wickets India Sri Lanka
7th 2000 Pakistan 39 runs Sri Lanka Bangladesh
8th 2004 Sri Lanka 25 runs India Sri Lanka
9th 2008 Sri Lanka 100 runs India Pakistan
10th 2010 India 81 runs Sri Lanka Sri Lanka
11th 2012 Pakistan 2 runs Bangladesh Bangladesh
12th 2014 Sri Lanka 5 wickets Pakistan Bangladesh
13th 2016 India 8 wickets Bangladesh Bangladesh
14th 2018 India 3 wickets Bangladesh UAE
15th 2022 Sri Lanka 23 runs Pakistan Sri Lanka
16th 2023 India 10 wickets Sri Lanka
Sri Lanka/Pakistan

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version