मुंबई क्रिकेट ने भारत को बहुत से नायाब हीरे दिए हैं। जिन्होंने दुनियाई क्रिकेट पर लंबे समय तक राज किया है। सुनील गावस्कर से लेकर सचिन तेंदुलकर और अब रोहित शर्मा। ये वहाँ के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी से दुनिया भर को अपना मुरीद बनाया है। हालाँकि समय-समय पर बेस्ट बल्लेबाज़ देने के साथ-साथ वहाँ से कुछ ऑलराउंडर भी निकले हैं।
शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे और अब सूर्यांश शेडगे। ये भले ही बहुत बड़े नाम नहीं बन पाए हों, लेकिन ज़रूरत पड़ने पर टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाते आए हैं। अब इसी क्रम में एक और खिलाड़ी जुड़ रहा है साईराज पाटिल। तो चलिए जानते हैं कि कौन है यह धाकड़ ऑलराउंडर।
साईराज पाटिल का व्यक्तिगत जीवन (Sairaj Patil Personal Life)

साईराज पाटिल का जन्म 31 अक्टूबर 1996 को महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ था। वह एक होनहार ऑलराउंडर हैं, जो दाएं हाथ से बल्लेबाज़ी के साथ-साथ मीडियम फास्ट गेंदबाज़ी करते हैं। क्रिकेट में उनकी यात्रा उनकी प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है, जिसने उन्हें भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बना दिया है।
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम- साईराज पाटिल
जन्म तिथि- 31 अक्टूबर, 1996 (उम्र: 28)
जन्म स्थान- ठाणे, महाराष्ट्र, (भारत)
इंडिया की सिक्स-हिटिंग मशीन” बन सकते हैं साईराज पाटिल
साईराज को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। उन्होंने लोकल क्लबों और स्कूल टूर्नामेंट्स में खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारा। भारत में घरेलू क्रिकेट में फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर्स कम ही मिलते हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो आगे चलकर शिवम दुबे और नितीश रेड्डी जैसी भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि उनके पास छक्के लगाने की विशेष क्षमता है।
Also Read: “छोटे सपनों से बड़े मुकाम तक” आयुष म्हात्रे के सफलता की कहानी
अब उन्होंने अपने खेल में काफी सुधार किया है। वह काफी आक्रामक अंदाज़ में खेलने लगे हैं, जिसके लिए उन्होंने काफी अभ्यास किया। वह इस समय घरेलू क्रिकेट में सिक्स-हिटिंग मशीन बने हुए हैं। हाल ही में समाप्त हुए सीज़न में उन्होंने सबसे ज़्यादा छक्के लगाए थे। इस सीज़न ‘मुंबई प्रीमियर लीग’ में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से दमदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते वे 3 बार ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ बने।
मुंबई प्रीमियर लीग से बनाई पहचान
साईराज के पास छक्के लगाने की नेचुरल एबिलिटी नहीं थी, लेकिन उन्होंने लगातार प्रैक्टिस करके यह क्षमता विकसित की है। उन्होंने बताया कि अपने कोच के साथ मिलकर वह एक दिन में 500–1000 गेंदें खेलते थे, जिनमें उनका फोकस 50–200 छक्के मारने पर होता था। यही नहीं, वह गेंदबाज़ी में भी काफी इवॉल्व हो रहे हैं।
भले ही उनके पास ज़्यादा गति नहीं है, लेकिन कंसिस्टेंसी के साथ गेंदबाज़ी करने की काबिलियत है। वह 130–132 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंदबाज़ी करते हैं, लेकिन उनकी स्लोअर गेंद बेहद घातक है। वह टीम इंडिया और मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज़ धवल कुलकर्णी के साथ लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं, ताकि गेंदबाज़ी में और भी सुधार कर सकें।
आईपीएल 2025 में रह गए अनसोल्ड
साईराज पाटिल को अब तक किसी भी फ्रेंचाइज़ी ने आईपीएल में नहीं खरीदा है। लेकिन इस बार मुंबई टी20 लीग में हुए उनके अचानक उभार के बाद कई टीमें उन्हें अपने स्क्वाड में शामिल करने के बारे में सोच सकती हैं, क्योंकि भारत में फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर्स की संख्या कम है।
वह साल 2022 में ‘मुंबई इंडियंस’ के यूके टूर का हिस्सा थे और हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स टीम में भी शामिल थे। हालाँकि, इस ऑक्शन में वह अनसोल्ड रह गए थे।
साईराज पाटिल को लगातार दो सीज़न टीम में तो चुना गया, लेकिन प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि इससे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला कि जो भी मौका मिले, उसमें खुद को साबित करना ज़रूरी है। इस बार के ऑक्शन में उनकी किस्मत चमक सकती है।
साईराज पाटिल का करियर (Sairaj Patil Career)
साईराज को अभी तक रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। लेकिन लिस्ट ए में खेले 8 मुकाबलों में उन्होंने 11.00 की औसत से 55 रन बनाए हैं। वहीं टी20 में खेले 6 मैचों में उन्होंने 17.33 की औसत से 52 रन बनाए हैं।
साईराज पाटिल इंस्टाग्राम प्रोफाइल (Sairaj Patil Instagram)
आजकल क्रिकेटर्स के लिए सोशल मीडिया सबसे अच्छी और कभी-कभी सबसे चुनौतीपूर्ण चीज़ बन चुकी है। साईराज पाटिल भी इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं और कभी-कभार पोस्ट करते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ‘जिम में वर्कआउट’ करते हुए अपनी आख़िरी पोस्ट की थी।
साईराज पाटिल नेटवर्थ (Sairaj Patil Net Worth)
साईराज पाटिल की नेटवर्थ को लेकर पक्की जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन मुंबई प्रीमियर लीग में उन्हें “ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स” ने 15 लाख रुपये में खरीदा था। इसके अलावा वह घरेलू क्रिकेट और अन्य लीग्स में खेलने के साथ-साथ सोशल मीडिया से भी कमाई करते हैं। खबरों की मानें तो उनकी कुल संपत्ति लगभग 20 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।
मुंबई प्रीमियर लीग वेतन- 15 लाख
नेटवर्थ- 20 लाख







