Tuesday, February 3

भारत की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग्स में से एक प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन (PKL 12) 29 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस बार भी दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों की भरमार मिलेगी, क्योंकि यह टूर्नामेंट चार शहरों विशाखापट्टनम, जयपुर, चेन्नई और दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

इस सीजन का उद्घाटन मैच पवन सहरावत की अगुआई वाली तेलुगू टाइटंस और विजय मलिक की कप्तानी वाली तमिल थलाइवाज़ के बीच खेला जाएगा। वहीं, उसी दिन दूसरा मुकाबला बेंगलुरु बुल्स और पुनेरी पलटन के बीच होगा।

कब शुरू होगा कौन सा लेग?

PKL 12 की शुरुआत विशाखापट्टनम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम से होगी, जहां पहले 14 दिन में कुल 28 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अलावा, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को डबल हेडर मुकाबले भी खेले जाएंगे।

दूसरा लेग 12 सितंबर से जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में शुरू होगा। इस लेग में भी दमदार मुकाबले देखने को मिलेंगे, खासकर जब घरेलू टीम जयपुर पिंक पैंथर्स बेंगलुरु बुल्स और यूपी योद्धाज से भिड़ेगी। जयपुर पीकेएल इतिहास का अहम हिस्सा रहा है और यहां पर टूर्नामेंट का 1000वां मुकाबला भी खेला गया था।

तीसरा लेग 29 सितंबर से चेन्नई के SDAT इंडोर स्टेडियम में होगी। इस दौरान यूपी योद्धाज और गुजरात जाइंट्स की टक्कर से शुरुआत होगी, वहीं नवीन कुमार अपनी पुरानी टीम हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ मुकाबला करेंगे, जो फैंस के लिए खास मुकाबला साबित हो सकता है।

PKL 12 की लीग स्टेज का चौथा लेग दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 13 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच होगा। आखिरी दौर में कई मुकाबले ट्रिपल हेडर के तौर पर रखे गए हैं, ताकि दर्शकों को लगातार रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। यहां पटना पाइरेट्स, यू मुम्बा, हरियाणा स्टीलर्स जैसी टीमें अपने लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले खेलेंगी। हालाँकि, प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल अब तक जारी नहीं किया गया है।

यह रहा PKL 12 का पूरा शेड्यूल

विशाखापट्टनम (राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम): 29 अगस्त – 11 सितंबर 2025

29 अगस्त (शुक्रवार)

1. तेलुगू टाइटंस vs तमिल थलाइवाज़

2. बेंगलुरु बुल्स vs पुनेरी पलटन

30 अगस्त (शनिवार)

3. तेलुगू टाइटंस vs यूपी योद्धाज

4. यू मुम्बा vs गुजरात जाइंट्स

31 अगस्त (रविवार)

5. तमिल थलाइवाज़ vs यू मुम्बा

6. बंगाल वॉरियर्ज़ vs हरियाणा स्टीलर्स

1 सितंबर (सोमवार)

7. पटना पाइरेट्स vs यूपी योद्धाज

8. पुनेरी पलटन vs गुजरात जाइंट्स

2 सितंबर (मंगलवार)

9. दबंग दिल्ली vs बेंगलुरु बुल्स

10. जयपुर पिंक पैंथर्स vs पटना पाइरेट्स

3 सितंबर (बुधवार)

11. पुनेरी पलटन vs बंगाल वॉरियर्ज़

12. हरियाणा स्टीलर्स vs यू मुम्बा

4 सितंबर (गुरुवार)

13. जयपुर पिंक पैंथर्स vs तेलुगू टाइटंस

14. पुनेरी पलटन vs दबंग दिल्ली

5 सितंबर (शुक्रवार)

15. यू मुम्बा vs बेंगलुरु बुल्स

16. हरियाणा स्टीलर्स vs यूपी योद्धाज

6 सितंबर (शनिवार)

17. पटना पाइरेट्स vs बेंगलुरु बुल्स

18. तमिल थलाइवाज़ vs गुजरात जाइंट्स

7 सितंबर (रविवार)

19. बंगाल वॉरियर्ज़ vs तेलुगू टाइटंस

20. दबंग दिल्ली vs जयपुर पिंक पैंथर्स

8 सितंबर (सोमवार)

21. हरियाणा स्टीलर्स vs बेंगलुरु बुल्स

22. पुनेरी पलटन vs पटना पाइरेट्स

9 सितंबर (मंगलवार)

23. दबंग दिल्ली vs बंगाल वॉरियर्ज़

24. गुजरात जाइंट्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स

10 सितंबर (बुधवार)

25. यू मुम्बा vs तेलुगू टाइटंस

26. यूपी योद्धाज vs पुनेरी पलटन

11 सितंबर (गुरुवार)

27. यू मुम्बा vs पटना पाइरेट्स

28. दबंग दिल्ली vs गुजरात जाइंट्स

जयपुर (सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम): 12 सितंबर – 27 सितंबर 2025

12 सितंबर (शुक्रवार)

29. जयपुर पिंक पैंथर्स vs बेंगलुरु बुल्स

30. तमिल थलाइवाज़ vs बंगाल वॉरियर्ज़

13 सितंबर (शनिवार)

31. यूपी योद्धाज vs जयपुर पिंक पैंथर्स

32. पुनेरी पलटन vs तेलुगू टाइटंस

15 सितंबर (सोमवार)

33. गुजरात जाइंट्स vs हरियाणा स्टीलर्स

34. बेंगलुरु बुल्स vs तेलुगू टाइटंस

16 सितंबर (मंगलवार)

35. यूपी योद्धाज vs बंगाल वॉरियर्ज़

36. तमिल थलाइवाज़ vs बेंगलुरु बुल्स

17 सितंबर (बुधवार)

37. तेलुगू टाइटंस vs दबंग दिल्ली

38. हरियाणा स्टीलर्स vs पटना पाइरेट्स

18 सितंबर (गुरुवार)

39. जयपुर पिंक पैंथर्स vs बंगाल वॉरियर्ज़

40. यू मुम्बा vs पुनेरी पलटन

19 सितंबर (शुक्रवार)

41. पुनेरी पलटन vs हरियाणा स्टीलर्स

42. तमिल थलाइवाज़ vs तेलुगू टाइटंस

20 सितंबर (शनिवार)

43. पटना पाइरेट्स vs दबंग दिल्ली

44. हरियाणा स्टीलर्स vs तमिल थलाइवाज़

22 सितंबर (सोमवार)

45. गुजरात जाइंट्स vs बेंगलुरु बुल्स

46. तमिल थलाइवाज़ vs यूपी योद्धाज

23 सितंबर (मंगलवार)

47. गुजरात जाइंट्स vs तेलुगू टाइटंस

48. जयपुर पिंक पैंथर्स vs यू मुम्बा

25 सितंबर (गुरुवार)

49. बेंगलुरु बुल्स vs यूपी योद्धाज

50. दबंग दिल्ली vs यू मुम्बा

27 सितंबर (शनिवार)

51. पटना पाइरेट्स vs बंगाल वॉरियर्ज़

52. जयपुर पिंक पैंथर्स vs तमिल थलाइवाज़

चेन्नई (SDAT इंडोर स्टेडियम): 29 सितंबर – 12 अक्टूबर 2025

29 सितंबर (सोमवार)

53. यूपी योद्धाज vs गुजरात जाइंट्स

54. दबंग दिल्ली vs हरियाणा स्टीलर्स

30 सितंबर (मंगलवार)

55. तेलुगू टाइटंस vs पटना पाइरेट्स

56. बंगाल वॉरियर्ज़ vs पुनेरी पलटन

1 अक्टूबर (बुधवार)

57. हरियाणा स्टीलर्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स

58. यू मुम्बा vs तमिल थलाइवाज़

2 अक्टूबर (गुरुवार)

59. पुनेरी पलटन vs बेंगलुरु बुल्स

60. गुजरात जाइंट्स vs यू मुम्बा

3 अक्टूबर (शुक्रवार)

61. दबंग दिल्ली vs यूपी योद्धाज

62. तमिल थलाइवाज़ vs हरियाणा स्टीलर्स

4 अक्टूबर (शनिवार)

63. पुनेरी पलटन vs जयपुर पिंक पैंथर्स

64. गुजरात जाइंट्स vs बंगाल वॉरियर्ज़

5 अक्टूबर (रविवार)

65. यूपी योद्धाज vs तेलुगू टाइटंस

66. बेंगलुरु बुल्स vs तमिल थलाइवाज़

6 अक्टूबर (सोमवार)

67. जयपुर पिंक पैंथर्स vs दबंग दिल्ली

68. यूपी योद्धाज vs पटना पाइरेट्स

7 अक्टूबर (मंगलवार)

69. पटना पाइरेट्स vs तमिल थलाइवाज़

70. हरियाणा स्टीलर्स vs दबंग दिल्ली

8 अक्टूबर (बुधवार)

71. तेलुगू टाइटंस vs हरियाणा स्टीलर्स

72. पुनेरी पलटन vs यू मुम्बा

9 अक्टूबर (गुरुवार)

73. बंगाल वॉरियर्ज़ vs दबंग दिल्ली

74. गुजरात जाइंट्स vs यूपी योद्धाज

10 अक्टूबर (शुक्रवार)

75. गुजरात जाइंट्स vs दबंग दिल्ली

76. बंगाल वॉरियर्ज़ vs यू मुम्बा

11 अक्टूबर (शनिवार)

77. बेंगलुरु बुल्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स

78. तमिल थलाइवाज़ vs पुनेरी पलटन

12 अक्टूबर (रविवार)

79. दबंग दिल्ली vs पुनेरी पलटन

80. बंगाल वॉरियर्ज़ vs बेंगलुरु बुल्स

दिल्ली (त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स): 13 अक्टूबर – 23 अक्टूबर 2025

13 अक्टूबर (सोमवार)

81. पटना पाइरेट्स vs हरियाणा स्टीलर्स

82. यू मुम्बा vs यूपी योद्धाज

14 अक्टूबर (मंगलवार)

83. पटना पाइरेट्स vs गुजरात जाइंट्स

84. यूपी योद्धाज vs तमिल थलाइवाज़

15 अक्टूबर (बुधवार)

85. तेलुगू टाइटंस vs बंगाल वॉरियर्ज़

86. जयपुर पिंक पैंथर्स vs पुनेरी पलटन

87. गुजरात जाइंट्स vs तमिल थलाइवाज़

16 अक्टूबर (गुरुवार)

88. बेंगलुरु बुल्स vs पटना पाइरेट्स

89. तेलुगू टाइटंस vs यू मुम्बा

90. यूपी योद्धाज vs हरियाणा स्टीलर्स

17 अक्टूबर (शुक्रवार)

91. बंगाल वॉरियर्ज़ vs पटना पाइरेट्स

92. तमिल थलाइवाज़ vs दबंग दिल्ली

93. जयपुर पिंक पैंथर्स vs यूपी योद्धाज

18 अक्टूबर (शनिवार)

94. बेंगलुरु बुल्स vs दबंग दिल्ली

95. तेलुगू टाइटंस vs पुनेरी पलटन

96. बंगाल वॉरियर्ज़ vs जयपुर पिंक पैंथर्स

19 अक्टूबर (रविवार)

97. तेलुगू टाइटंस vs गुजरात जाइंट्स

98. यू मुम्बा vs हरियाणा स्टीलर्स

99. पटना पाइरेट्स vs पुनेरी पलटन

21 अक्टूबर (मंगलवार)

100. बंगाल वॉरियर्ज़ vs तमिल थलाइवाज़

101. यू मुम्बा vs जयपुर पिंक पैंथर्स

102. हरियाणा स्टीलर्स vs गुजरात जाइंट्स

22 अक्टूबर (बुधवार)

103. हरियाणा स्टीलर्स vs तेलुगू टाइटंस

104. बेंगलुरु बुल्स vs बंगाल वॉरियर्ज़

105. दबंग दिल्ली vs पटना पाइरेट्स

23 अक्टूबर (गुरुवार)

106. बेंगलुरु बुल्स vs गुजरात जाइंट्स

107. यूपी योद्धाज vs यू मुम्बा

108. पटना पाइरेट्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स

कबड्डी से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version