Thursday, June 18

Google News Sports Digest Hindi

पीकेएल (PKL) का 11वां संस्करण 18 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। पटना पाइरेट्स ने डिफेंडर शुभम शिंदे (Shubham Shinde) को प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 11 के लिए कप्तान और अंकित को उप-कप्तान बनाया है। 

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के कोलकेवारी गांव के रहने वाले 26 वर्षीय शुभम शिंदे (Shubham Shinde) अपने सकारात्मक स्वभाव और अनुशासन के कारण कबड्डी खिलाड़ियों और प्रशंसकों के बीच बहुत ही लोकप्रिय हैं। उनकी अनूठी डिफेंडिंग शैली ने हमेशा टीम को मजबूती प्रदान की है।

बता दें कि, शुभम ने प्रो-कबड्डी लीग में 100 से अधिक प्रतिस्पर्धी मैच खेले हैं और उनके पास अपनी साख का समर्थन करने के लिए एक प्रभावशाली रिकॉर्ड भी है। 25 वर्षीय अंकित ने प्रो कबड्डी में 23 से अधिक मैच खेले हैं और वे उप-कप्तान के रूप में टीम का समर्थन करेंगे। मैचों के दौरान अंकित की गति और चपलता टीम के लिए एक बोनस अंक की तरह हो सकता है। 

ये है पटना पाइरेट्स सीजन11 के लिए टीम  

Pro Kabaddi League: Shubham Shinde gets command of Patna Pirates
Pro-Kabaddi League- Patna Pirates Team/© Getty Images

पटना पाइरेट्स (Patna Pirates) शुभम शिंदे (Shubham Shinde) की अगुआई वाली एक मजबूत टीम के साथ कबड्डी प्रशंसकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है। टीम में अन्य खिलाड़ी अंकित, संदीप कुमार, अयान, दीपक, साहिल पाटिल, नवदीप, अभिनंद सुभाष, कुणाल मेहता, सुधाकर एम, मनीष, गुरदीप, त्यागराजन युवराज, बाबू मुरुगासन, दीपक राजेंद्र सिंह, मीतू, देवांक, प्रशांत कुमार राठी, सागर, अमन, प्रविंदर, जंग कुन ली, हामिद मिर्जाई नादर हैं। पीकेएल की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि, शुभम के कप्तान और अंकित के उप-कप्तान के साथ, पटना पाइरेट्स सीजन 11 पीकेएल (PKL) खिताब जीतने के लिए उत्साहित हैं।

पटना पाइरेट्स के सीईओ पवन राणा ने कहा: 

एक टीम के रूप में हमने हमेशा अपने प्रशंसकों और समर्थकों के लिए गुणवत्तापूर्ण कबड्डी को बढ़ावा दिया है। एक इकाई के रूप में, शुभम शिंदे की कप्तानी और उप-कप्तान के रूप में अंकित के समर्थन में, हम अपना चौथा चैम्पियनशिप खिताब जीतने का इरादा रखते हैं। उन्हें शुभकामनाएं।

2016 में बनी थी पहली बार चैंपियन  

Pro Kabaddi League: Shubham Shinde gets command of Patna Pirates
Pro Kabaddi League-Patna Pirates Team/© Getty Images

प्रो कबड्डी में पटना पाइरेट्स (Patna Pirates) का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम को पहली बार 2016 में चैंपियन का ताज पहनाया गया था और इसके बाद पटना ने लगातार 3 चैंपियन खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। पटना यह रिकॉर्ड बनाने वाली लीग की एकमात्र टीम है। 11वां सीजन 18 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसमें टीम अपना पहला मैच 21 अक्टूबर को पुनेरी पल्टन के खिलाफ खेलेगी। पुनेरी पल्टन गत चैंपियन है, जिसने पिछले साल फाइनल में हरियाणा स्टीलर्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version