Google News Sports Digest Hindi

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच (IND vs NZ 1st Test) 16 अक्टूबर से बेंगलुरू में खेला जाएगा। यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद ही अहम है। घरेलू सरजमीं पर खेले जाने के चलते भारत के लिए यह मुकाबला जीतना और भी जरूरी है, लेकिन मैच से एक दिन पहले एक बुरी खबर सामने आई है।

दरअसल, बेंगलुरू में लगातार और कभी-कभी भारी बारिश के चलते एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से एक दिन पहले भारत को अपना ट्रेनिंग सेशन रद्द करना पड़ा। पहले सुबह 9.30 बजे के लिए निर्धारित सत्र को एक घंटे के लिए स्थगित किया गया और फिर बारिश के रुकने का कोई संकेत न मिलने पर इसे पूरी तरह से रद्द कर दिया गया।

IND vs NZ 1st Test: बेंगलुरू टेस्ट मैच हो सकता है रद्द

Gautam Gambhir and Virat Kohli IND vs NZ 1st Test
Gautam Gambhir and Virat Kohli (IND vs NZ 1st Test)

ट्रेनिंग सेशन रद्द होने के बाद अब बेंगलुरू में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच के रद्द होने का भी खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमानों की मानें तो, सप्ताह के बाकी दिनों में भी बारिश हो सकती है। टेस्ट के पहले और दूसरे दिन बारिश होने की 70% से 90% संभावना है, और कर्नाटक राज्य (जिसमें बेंगलुरु भी शामिल है) के कई स्थानों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

पिछले हफ़्ते भी बेंगलुरू में काफ़ी बारिश हुई है। मैच से दो दिन पहले सोमवार को भी बारिश हुई, लेकिन दोनों टीमें अपने-अपने ट्रेनिंग सेशन  पूरे करने में सफल रहीं। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा को भी पिच को अच्छी तरह से देखने का समय मिला, जिसके बाद पिच क्यूरेटर के साथ लंबी चर्चा भी हुई।

Rohit Sharma (IND vs NZ 1st Test)
Rohit Sharma (IND vs NZ 1st Test)

हालांकि, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विश्व स्तरीय जल निकासी की सुविधा है । इस स्टेडियम में एक सबसरफेस एरिएशन सिस्टम लगाया गया है, जिसके चलते बारिश रुकने के कुछ ही मिनटों के भीतर खेल शुरू हो जाता है। इसका मतलब है कि अगर बारिश लंबे समय तक रुकी रही तो भी खेल शुरू हो सकता है।

भारत को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पिछले टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत मिली थी, जबकि न्यूजीलैंड को श्रीलंका में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत वर्तमान समय में WTC रैंकिंग में टॉप पर है और यहां 3-0 की सीरीज जीत उसे लगातार तीसरी बार WTC फाइनल में जगह बनाने में मदद करेगी, जबकि वर्तमान में छठे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड भी अभी रेस से बाहर नहीं हुआ है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version