Tamil Thalaivas vs Telugu Titans PKL 2025 Match 42 Preview: प्रो कबड्डी लीग 2025 का 42वां मुकाबला तमिल थलाइवाज और तेलुगू टाइटंस के बीच शुक्रवार को जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा। मिड सीजन के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है, क्योंकि दोनों ही टीमें अपने प्वॉइंट्स टेबल में स्थान मजबूत करना चाहेंगी।
यदि इस सीजन थलाइवाज और टाइटंस के प्रदर्शन पर नजर डालें तो, दोनों ही टीमें इस समय पॉइंट्स टेबल में क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर खड़ी हैं। हालाँकि, तमिल ने अब तक सिर्फ पांच मुकाबले खेले हैं, जबकि तेलुगू टीम 8 मैच खेल चुकी है। दोनों के ही खाते में अब तक 6 अंक हैं। ऐसे में साउदर्न डर्बी का यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है।
मैच डिटेल्स
मैच: तमिल थलाइवाज बनाम तेलुगू टाइटंस, प्रो कबड्डी लीग 2025, मैच 42
तारीख: 19 सितंबर 2025, शुक्रवार
समय: रात 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
स्थान: एसएमएस इंडोर स्टेडियम, जयपुर
लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार
तमिल थलाइवाज का हालिया प्रदर्शन
तमिल थलाइवाज इस समय शानदार फॉर्म में दिखाई दे रही है। टीम ने अब तक खेले गए पांच में से तीन मैच जीतकर अपनी लय को बनाए रखा है। पिछले मैच में उन्होंने बेंगलुरु बुल्स को 35-29 से हराया था। इस जीत में कप्तान अर्जुन देशवाल का प्रदर्शन शानदार रहा, जिन्होंने अकेले 13 पॉइंट्स हासिल किए और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। थलाइवाज की रेडिंग यूनिट इस समय काफी बैलेंस्ड नजर आ रही है, जिसमें नरेन्दर और अर्जुन देशवाल लगातार पॉइंट्स जुटा रहे हैं।
तेलुगू टाइटंस का हालिया प्रदर्शन
तेलुगू टाइटंस की कहानी थोड़ी अलग है। टीम ने अब तक खेले गए आठ मुकाबलों में से केवल तीन में जीत दर्ज की है। उनकी सबसे बड़ी समस्या लगातार अच्छा प्रदर्शन न कर पाना रही है। टीम ने पिछले तीन मुकाबले हारे हैं, जिसमें दबंग दिल्ली के खिलाफ 29-33 से हार शामिल है। कप्तान विजय मलिक ने इस मैच में पांच पॉइंट्स लेकर टीम को संघर्ष में बनाए रखा, लेकिन बाकी खिलाड़ियों का सहयोग नहीं मिलने से टीम हार गई।
तमिल थलाइवाज बनाम तेलुगू टाइटंस हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
तमिल थलाइवाज और तेलुगू टाइटंस के बीच अब तक 17 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें थलाइवाज का पलड़ा भारी रहा है। थलाइवाज ने 10 मैच जीते हैं, जबकि टाइटंस ने 6 मैचों में जीत हासिल की है। एक मुकाबला टाई रहा है। इस रिकॉर्ड से साफ है कि थलाइवाज का आत्मविश्वास इस मुकाबले में ज्यादा रहेगा।
तमिल थलाइवाज बनाम तेलुगू टाइटंस संभावित प्लेइंग सेवन
तमिल थलाइवाज
राइट कॉर्नर – आशीष
राइट इन – नरेन्दर
राइट कवर – रोनक
सेंटर – सुरेश जाधव
लेफ्ट कवर – हिमांशु
लेफ्ट इन – अर्जुन देशवाल (कप्तान)
लेफ्ट कॉर्नर – नितेश कुमार
तेलुगू टाइटंस
राइट कॉर्नर – शुभम शिंदे
राइट इन – मंजीत
राइट कवर – सागर
सेंटर – विजय मलिक (कप्तान)
लेफ्ट कवर – अजीत पवार
लेफ्ट इन – चेतन साहू
लेफ्ट कॉर्नर – अंकित
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
तमिल थलाइवाज के लिए अर्जुन देशवाल और नरेन्दर इस मैच में सबसे अहम रहेंगे। दोनों का रेडिंग में अच्छा तालमेल टीम को शुरुआत में बढ़त दिला सकता है। डिफेंस में सागर और नितेश कुमार की जोड़ी विपक्षी रेडर्स को रोकने की कोशिश करेगी।
इसके अलावा, तेलुगू टाइटंस के लिए कप्तान विजय मलिक के साथ मंजीत पर रेडिंग की जिम्मेदारी रहेगी। डिफेंस में शुभम शिंदे और अजीत पवार को अच्छे टैकल करने होंगे, ताकि टीम को जीत का मौका मिल सके।
कौन जीत सकता है यह मुकाबला?
रिकॉर्ड्स और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए तमिल थलाइवाज का पलड़ा इस मुकाबले में भारी दिखाई दे रहा है। टीम का डिफेंस और रेडिंग यूनिट दोनों ही इस समय संतुलित और लय में हैं। हालांकि, तेलुगू टाइटंस अगर शुरुआती रेड्स में बढ़त बना लेते हैं और डिफेंस में अनुशासन बनाए रखते हैं, तो वे थलाइवाज को कड़ी चुनौती दे सकते हैं। यह मुकाबला कड़ा और रोमांचक होने की उम्मीद है।
प्रो कबड्डी लीग 2025 (PKL 2025) से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

