Thursday, June 18

Top 10 Most Expensive Players in Pro Kabaddi League History

प्रो कबड्डी लीग 2024 के ऑक्शन में दो खिलाड़ियों को 2 करोड़ रूपये से अधिक की कीमत पर खरीदा गया। हालाँकि, पवन सेहरावत अब भी इतिहास के सबसे महँगे खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्हें पिछले सीजन यानी 2023 के ऑक्शन में तेलुगु टाइटंस द्वारा 2.605 करोड़ रूपये की भारी कीमत पर खरीदा गया था।

जैसे-जैसे प्रो कबड्डी लीग का सफ़र आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे खिलाड़ियों की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। इसके पीछे का कारण यह है कि पिछले 11 सालों में इस लीग को पसंद करने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। यह लीग धीरे-धीरे भारत में आईपीएल के बाद सबसे महँगी लीग बनने के कगार पर खड़ी है।

Rakesh Kumar | Top 10 Most Expensive Players in Pro Kabaddi League History
Rakesh Kumar | Top 10 Most Expensive Players in Pro Kabaddi League History

बता दें कि जब साल 2014 में प्रो कबड्डी लीग के पहले सीजन का ऑक्शन किया गया था, तो उसमें राकेश कुमार सबसे महँगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। उन्हें  पटना पाइरेट्स ने 12.80 लाख रुपये में खरीदा था। राकेश कुमार भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी टीम के उप-कप्तान और अर्जुन पुरस्कार विजेता भी रह चुके हैं।

हालाँकि, ईरान के फजल अत्राचली प्रो कबड्डी लीग इतिहास के पहले खिलाड़ी थे, जिन्हें 1 करोड़ रुपये की कीमत मिली थी। ईरानी डिफेंडर को छठे सीजन में यू मुंबा ने खरीदा था। फिर पवन सेहरावत ने नौवें सीजन में ₹2.26 करोड़ में पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्हें उस सीजन तमिल थलाइवाज ने खरीदा था।

Pawan Sehrawat | Top 10 Most Expensive Players in Pro Kabaddi League History
Pawan Sehrawat | Top 10 Most Expensive Players in Pro Kabaddi League History

इसके बाद, सेहरावत ने सीजन 10 की खिलाड़ी ऑक्शन में एक बार फिर सबसे महंगे खिलाड़ी का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया, जब तेलुगु टाइटन्स ने उन्हें ₹2.605 करोड़ में खरीदा।

प्रो कबड्डी लीग इतिहास में सबसे महँगे बिकने वाले टॉप 10 खिलाड़ी

Mohammadreza Chiyaneh | Top 10 Most Expensive Players in Pro Kabaddi League History
Mohammadreza Chiyaneh | Top 10 Most Expensive Players in Pro Kabaddi League History

खिलाड़ी

मूल्य (₹ में) टीम

सीजन

पवन सेहरावत

2.605 करोड़ तेलुगु टाइटन्स सीज़न 10
मोहम्मदरेज़ा सियानह 2.35 करोड़ पुणेरी पल्टन

सीज़न 10

पवन सेहरावत

2.26 करोड़ तमिल थलाइवास सीज़न 9
सचिन 2.15 करोड़ तमिल थलाइवास

सीज़न 11

मनिंदर सिंह

2.12 करोड़ बंगाल वॉरियर्स सीज़न 10
मोहम्मदरेज़ा सियानह 2.07 करोड़ हरियाणा स्टीलर्स

सीज़न 11

गुमान सिंह

1.97 करोड़ गुजरात जायंट्स सीज़न 11
पवन सेहरावत 1.725 करोड़ तेलुगु टाइटन्स

सीज़न 11

विकाश कंडोला

1.70 करोड़ बेंगलुरु बुल्स सीज़न 9
प्रदीप नरवाल 1.65 करोड़ यूपी योद्धा

सीज़न 8

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version