Saturday, July 19

Top 5 Kabaddi Academy in India

भारत में खेल के मामले में क्रिकेट के बाद दूसरा सबसे लोकप्रिय खेल कबड्डी को माना जाता है। भारत के कई सारे शहरों में एक से बढ़कर एक कबड्डी संस्थान हैं जो हर साल नए-नए खिलाड़ियों को तैयार करता है। भारत में कबड्डी के क्षेत्र में मौजूदा वक्त में काफी बड़ी-बड़ी उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।

इन सभी का श्रेय भारत की टॉप एकेडमी को ही जाता है। आइए जानते हैं भारत की उन टॉप 5 कबड्डी एकेडमी के बारे में जहाँ से परदीप नरवाल, सुमित सांगवान और भानु प्रताप जैसे बड़े बड़े खिलाड़ियों ने इन्ही एकेडमी से शिक्षा लेकर देश का नाम रोशन किया है। 

5.मिडलाइन कबड्डी एकेडमी (Midline Academy) – महाराष्ट्र 

Top 5 Kabaddi Academy in India /Getty Image

भारत की सबसे प्रतिष्ठित कबड्डी संस्थानों में महाराष्ट का नाम सबसे आगे लिया जाता है। महाराष्ट्र का रायगढ़ जिला कबड्डी के लिए बहुत ही फेमस है। हालांकि, पहले इस जिले में कबड्डी के कई क्लब थे, लेकिन एकेडमी की कमी थी। अनिकेत म्हात्रे स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में एमबीए हैं, उन्होंने कबड्डी को आगे ले जाने के लिए खुद एक अवसर देखा और 2 साल पहले उन्होंने कर्जत में मिडलाइन कबड्डी एकेडमी शुरू की।

शुरूआती दौर में कर्जत और आस- पास के गांवो से लोगों की भीड़ देखी गई और बहुत जल्द ही पूरे महाराष्ट्र में इसकी चर्चा तेज हो गई। मौजूदा वक्त में सुबह और शाम यहाँ पर दो सत्र चलाये जाते हैं। उन्होंने छात्रावास के लिए एक घर भी किराये पर लिया है। मिडलाइन कबड्डी एकेडमी में शौकिया खिलाड़ियों को अपने हुनर को दिखाने का मौका दिया जाता है। 

मिलने वाली सुविधाएं:

मैट के साथ इंडोर हॉल, जिम, मिट्टी का मैदान, रनिंग ट्रैक, छात्रावास और मेडिकल की भी सुविधाएं उपलब्ध हैं। 

अभ्यास का समय: 

सुबह: 06:15 से 08:30 AM 

शाम: 05:30 से 09:00 PM 

शुल्क:

प्रवेश शुल्क: 1000 

छात्रावास शुल्क: 6000 मासिक  

प्रशिक्षण शुल्क: 1000 मासिक 

पता: पुलिस ग्राउंड, कर्जत, रायगढ़, महाराष्ट्र 

4. जगदीश कुंबले कबड्डी एकेडमी (Jagdish Kumble Kabaddi Academy) – केरल 

Top 5 Kabaddi Academy in India /Getty Image

जगदीश कुंबले केरल के एकमात्र कबड्डी एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता हैं। वह एक भूतपूर्व सैनिक और अपने समय के सबसे सफल रेडर भी रह चुनके हैं। यह एकेडमी केरल के कासरगोड जिले में स्थित है, कबड्डी के साथ साथ कासरगोड फुटबॉल के लिए भी प्रसिद्ध है। 

एकेडमी में मिलने वाली सुविधाएं:

मैट के साथ इंडोर हॉल, जिम, मिट्टी का मैदान, रनिंग ट्रैक, छात्रावास और मेडिकल की भी सुविधाएं उपलब्ध हैं। 

अभ्यास का समय: 

सुबह: 06:15 से 08:30 AM 

शाम: 05:30 से 09:00 PM 

शुल्क: 

प्रवेश शुल्क: 1000 

छात्रावास शुल्क: 5000 मासिक  

प्रशिक्षण शुल्क: 1000 मासिक 

पता: बिंदु सभागार, अश्विनी नागर, कासरगोड, केरल  

3. चौधरी राम स्वरूप कबड्डी एकेडमी (Chaudhary Ram Swaroop Kabaddi Academy) – हरियाणा 

Top 5 Kabaddi Academy in India /Getty Image

भारत कबड्डी के क्षेत्र में मौजूदा वक्त में बहुत तेजी से विकास कर रहा है। हरियाणा भारत में कबड्डी का नया पॉवरहाउस बन गया है। हरियाणा में वैसे तो कई एकेडमी हैं लेकिन चौधरी राम स्वरूप कबड्डी एकेडमी सबसे अच्छी संस्थानों में से एक है। यह एकेडमी हरियाणा के चरखी दादरी जिले के आदमपुर दाढ़ी गांव में स्थित है। डिफेंडर के सबसे तगड़े खिलाड़ी नितेश कुमार ने भी इसी एकेडमी से कबड्डी के गुर सीखे थे। 

मिलने वाली सुविधाएं: 

मैट के साथ इंडोर हॉल, जिम, मिट्टी का मैदान, रनिंग ट्रैक, छात्रावास और मेडिकल की भी सुविधाएं उपलब्ध हैं। 

अभ्यास का समय 

सुबह: 05:15 से 07:00 AM 

शाम: 05:30 से 07:15 PM 

शुल्क:

छात्रावास शुल्क: 4000 मासिक  (इसके अलावा कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं)

पता: आदमपुर दाढ़ी, चरखी दादरी, हरियाणा   

2. नरवाल कबड्डी और खेल एकेडमी (Narwal Kabaddi and Sports Academy) –  जींद (हरियाणा)

Top 5 Kabaddi Academy in India /Getty Image

भारत में सर्वश्रेष्ठ कबड्डी एकेडमी के रूप में जींद हरियाणा में स्थित नरवाल कबड्डी और खेल एकेडमी का भी नाम लिया जाता है। बता दें कि, यहाँ पर सुविधाएं उतनी अच्छी नहीं हैं लेकिन एक सफल कबड्डी खिलाड़ी बनने के लिए यह एकेडमी पर्याप्त है। इसी एकेडमी से परदीप नरवाल जैसे खिलाड़ियों ने शिक्षा के गुर सीख कर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। भारत के ऐसे युवा खिलाड़ियों के लिए यह एकेडमी बहुत ही अच्छा है जो भविष्य में कबड्डी के क्षेत्र में देश के लिए खेलना चाहते हैं। 

शुल्क:

प्रवेश शुल्क: 5000 

प्रशिक्षण शुल्क: 2000 

छात्रावास शुल्क: 5000

पता: जींद, हरियाणा 

1. खोखर कबड्डी एकेडमी (Khokhar Kabaddi Academy) – सोनीपत (हरियाणा)

Top 5 Kabaddi Academy in India /Getty Image

कबड्डी के सबसे सफल एकेडमी में खोखर कबड्डी एकेडमी का नाम सबसे पहले स्थान पर है क्योंकि यहाँ पर अच्छी सुविधाओं के साथ-साथ प्रशिक्षण के लिए एक से बढ़कर एक कोच भी उपलब्ध रहते हैं। द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता रामवीर सिंह खोखर स्वयं खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं। उन्होंने SAI से संन्यास लेने के बाद उन्होंने देश को एक से बढ़कर एक बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं। 

अकादमी में सुविधाएं:

2 सेट मैट के साथ इनडोर हॉल, जिम, 4 मिट्टी के मैदान आउटडोर, रनिंग ट्रैक, स्विमिंग पूल, छात्रावास, कॉल पर डॉक्टर

अभ्यास समय:

सुबह: 06:00 से 08:00 AM

शाम: 03:00 से 06:00 PM

शुल्क:

प्रवेश शुल्क: 5000 (एक बार)

छात्रावास शुल्क: 7000 (मासिक)

प्रशिक्षण शुल्क: 3000 (मासिक)

पता:

अनूप स्पोर्ट्स विलेज, सेक्टर 23 के पास, गढ़ी ब्राह्मणन, सोनीपत, हरियाणा 

यह भी पढ़ें:- यहाँ जानिए, क्या है इंडियन सुपर लीग? कब हुई इसकी शुरुआत

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version