What Is Pro Kabaddi League? When And Where Will PKL 2024 Be Played?
प्रो कबड्डी लीग भारत में खेला जाने वाला एक पुरुष पेशेवर कबड्डी लीग है, जिसे पीकेएल के नाम से भी जाना जाता है। इसकी शुरुआत साल 2014 में हुई थी, इसके पहले सीजन में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। हालांकि, साल 2017 और 2018-19 सीजन के लिए प्रो कबड्डी लीग में चार नई टीमों को जोड़ा गया।
प्रो कबड्डी लीग में मौजूदा वक्त में कुल 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जिसमें तमिल थलाइवाज, यूपी वारियर्स, हरियाणा स्टीलर्स, गुजरात जाएंट्स, पुनेरी पलटन, जयपुर पिंक पैंथर्स, बंगाल वारियर्स, यू मुंबा, तेलगु टाइटन्स, दबंग दिल्ली के.सी, बेंगलुरु बुल्स और पटना पाइरेट्स जैसी टीमें शामिल हैं।
प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में यु मुंबा, बेंगलुरु बुल्स, बंगाल वारियर्स और दबंग दिल्ली की टीमों ने एक-एक बार यह टूर्नामेंट जीता है, जबकि पटना पाइरेट्स ने तीन बार इस खिताब को अपने नाम किया है, साथ ही यह भी बता दें कि, पटना पाइरेट्स तीन बार अपने खिताब का बचाव करने वाली एकमात्र चैंपियन टीम है। मौजूदा वक्त की चैंपियन की बात करें, तो प्रो कबड्डी लीग का टाइटल का खिताब दबंग दिल्ली के पास है।
प्रो कबड्डी लीग 2024 कब से होगा शुरू?

प्रो कबड्डी लीग 2024 के प्लेऑफ शेड्यूल और वेन्यू की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। प्रो कबड्डी लीग 2024 की शुरुआत 18 अक्टूबर से हैदराबाद में हो रही है। पीकेएल सीजन 11 शेड्यूल के मुताबिक विश्व की सबसे प्रतिष्ठित कबड्डी लीग के मैचों का आयोजन तीन शहरों हैदराबाद, नोएडा और पुणे में 18 अक्टूबर से 24 दिसंबर 2024 तक खेला जाएगा।
प्रो कबड्डी लीग 2024 कहाँ खेला जाएगा?
प्रो कबड्डी लीग 2024 (Pro Kabaddi League 2024) के मुकाबले इस बार भारत के तीन शहरों में खेले जाएंगे। 11वें संस्करण का पहला चरण 18 अक्टूबर से 9 नवंबर तक हैदराबाद में खेला जाएगा, जबकि, 10 नवंबर से 24 दिसंबर तक लीग का आखिरी चरण नोएडा और पुणे में खेला जाएगा।
प्रो कबड्डी लीग 2024 में कितने मैच खेले जाएंगे?
प्रो कबड्डी लीग 2024 के 11वें संस्करण की शुरुआत 18 अक्टूबर से 24 दिसंबर तक तीन शहरों में खेला जाएगा। इस दौरान कुल 132 मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार के पीकेएल नीलामी में कई नए चेहरे को शामिल किया गया है। यह भी बता दें कि, इस बार कुल 12 टीमों के बीच खिताबी जंग देखने को मिलेगा।
कब होगा PKL 2024 का फाइनल मुकाबला ?

इस मेगा इवेंट में 12 टीमों के बीच कुल 132 मुकाबले खेले जाएंगे। प्रो कबड्डी लीग 2024 की शुरुआत 18 अक्टूबर को हैदराबाद में होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 24 दिसंबर को खेला जाएगा। इस बार सभी टीमों की नजरें खिताब जीतने पर रहेंगी, क्योंकि ऑक्शन के दौरान अलग-अलग टीमों ने अपनी जरूरत के अनुसार दिग्गज खिलाड़ियों सहित कई नए चेहरों को भी खरीदा है।
प्रो कबड्डी लीग 2024 में सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है?

प्रो कबड्डी लीग 2024 में तमिल थलाइवाज की टीम ने सचिन तंवर को 2.15 करोड़ रुपये में ख़रीदा। पिछले सीजन से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे वाले सचिन PKL 2024 के ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। हालाँकि, वह अभी भी लीग इतिहास में सबसे महँगे बिकने के मामले में पवन सेहरावत (PKL 2023 में 2.605 करोड़) सहित कई खिलाड़ियों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके हैं।
यह भी पढ़ें:- प्रो कबड्डी लीग 2024 शेड्यूल







