भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। कानपुर की पिच को लेकर यह माना जा रहा है कि यहां पर स्पिन गेंदबाजो को काफी मदद मिल सकती है। 

चेन्नई टेस्ट में 280 रनों की विशाल अंतर से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम की नजरें अब कानपुर टेस्ट पर होगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC )के मद्देनजर रोहित शर्मा एंड कंपनी के लिए यह मैच काफी अहम रहने वाला है। टीम इंडिया मौजूदा वक्त में WTC अंकतालिका में शीर्ष पर बना हुआ है, लेकिन भारतीय टीम चाहेगी कि अपने आखिरी मैच को जीत कर WTC फाइनल का टिकट पक्का कर ले।  

कैसी हो सकती है कानपुर की पिच

IND vs BAN Pitch Report: काली मिट्टी पर किसका चलेगा सिक्का? भारत-बांग्लादेश टेस्ट से पहले जानें कानपुर की पिच रिपोर्ट
IND vs BAN Pitch Report: Kanpur Pitch / Getty Images

रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर आ रही है कि, चेन्नई की पिच की तुलना में कानपुर की पिच अधिक सपाट होगी और जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ते जाएगा। पिच की उछाल कम होती जाएगी। ऐसे में अनुमाना यह लगाया जा रहा है कि स्पिन गेंदबाजों को अधिक मदद मिल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो यह पिच रैंक टर्नर नहीं होगी। बांग्लादेश के स्टार आलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन उंगली की चोट के कारण कानपुर में होने वाले मैच में बाहर हो सकते हैं लेकिन बंगलादेश के मुख्य कोच हथरुसिंघे ने बताया है कि वह खेलते हुए नजर आएंगे।  

स्पिनरों को मिलेगी अधिक मदद 

IND vs BAN Pitch Report: काली मिट्टी पर किसका चलेगा सिक्का? भारत-बांग्लादेश टेस्ट से पहले जानें कानपुर की पिच रिपोर्ट
IND vs BAN Pitch Report: Team India / Getty Images

ग्रीन पार्क की पिच को देखते हुए दोनों टीमें एक अतिरिक्त स्पिन गेंदबाज को टीम में शामिल कर सकती हैं। भारतीय टीम अतिरिक्त स्पिन गेंदबाज के रूप में कुलदीप यादव को टीम में शामिल कर सकती है और बांग्लादेश की टीम तैजुल इस्लाम को मौका दे सकती है। 

विराट और रोहित पर रहेंगी नजरें 

IND vs BAN Pitch Report: काली मिट्टी पर किसका चलेगा सिक्का? भारत-बांग्लादेश टेस्ट से पहले जानें कानपुर की पिच रिपोर्ट
IND vs BAN Pitch Report: Rohit and Virat / Getty Images

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। अब कानपुर टेस्ट में सभी की निगाहें इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी। अब देखना यह होगा की ग्रीन पार्क के मैदान पर इनके बल्ले से रन आता है या फिर चेन्नई टेस्ट की तरह ही फ्लॉप प्रदर्शन जारी रहेगा।    

यह भी पढ़ें:- ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया और मुंबई की टीम का स्क्वाड

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version