विराट कोहली का बल्ला कितने रूपए का है? | Virat Kohli Ka Balla Kitne Rupaye Ka Hai

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने करियर में कई सारे रिकार्ड्स बनाए हैं। जब उनका बल्ला चलता है तो विपक्षी टीम के गेंदबाजों अपनी लाइन-लेंथ भूल जाते हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने पास रखने वाले विराट ने अपने बल्ले से कई गेंदबाजों की जमकर कुटाई की है और उनका करियर भी खराब कर दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, कोहली का बल्ला कितने रुपए का है?

विराट कोहली का बल्ला कितने रूपए का है? | Virat Kohli Ka Balla Kitne Rupaye Ka Hai
विराट कोहली का बल्ला कितने रूपए का है? | Virat Kohli Ka Balla Kitne Rupaye Ka Hai

आपने अक्सर देखा होगा कि, विराट कोहली कई युवा खिलाड़ियों को बल्ला गिफ्ट करते हैं। अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने आकाश दीप को एक बल्ला गिफ्ट किया था, जिसके बारे में युवा तेज गेंदबाज ने एक इन्स्टाग्राम स्टोरी के जरिए जानकारी दी थी। इससे पहले कोहली को रिंकू सिंह को बल्ला गिफ्ट करते देखा गया था।

रिंकू सिंह ने तो उनके द्वारा गिफ्ट किए गए बल्ले को एक स्पिनर को खेलते समय तोड़ भी दिया था, जिसके बाद वह अनुभवी बल्लेबाज से दोबारा बल्ला मांगने गए थे। उनका वह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। समय-समय पर बल्ला गिफ्ट करने के चलते फैंस के मैन में यह सवाल उठता है कि, विराट कोहली का बल्ला कितने रूपए का है?

विराट कोहली का बल्ला कितने रुपए का है?

विराट कोहली का बल्ला कितने रूपए का है? | Virat Kohli Ka Balla Kitne Rupaye Ka Hai
विराट कोहली का बल्ला कितने रूपए का है? | Virat Kohli Ka Balla Kitne Rupaye Ka Hai

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पिछले एक दशक से अपनी टीम के लिए लगातार रन बनाते हुए नजर आते हैं। उन्हें साल 2014 से ही MRF के बैट से खेलते हुए देखा जा रहा है, जिसके चलते देश में क्रिकेट खेलने वाले युवा खिलाड़ी वही बल्ला खरीदना चाहते हैं। कोहली के बल्ले का वजन 1.1.kg से लेकर 1.26kg तक होता है, जिसे वह अपनी सुविधानुसार इस्तेमाल करते हैं। विराट कोहली के बल्ले की कीमत 17,000 रूपए से लेकर 23,000 रूपए तक के बीच है।

विराट कोहली का बल्ला कितने रूपए का है? | Virat Kohli Ka Balla Kitne Rupaye Ka Hai
विराट कोहली का बल्ला कितने रूपए का है? | Virat Kohli Ka Balla Kitne Rupaye Ka Hai

यदि आप जान चुके हैं कि विराट कोहली का बल्ला कितने रूपए का है और आप इस बल्ले को खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए आप किसी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट का रुख कर सकते हैं। कोहली द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला बल्ला कई ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर उपलब्ध है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा जानकारी पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version