Top 5 Players With Most Dunks in NBA History
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित बास्केटबॉल लीग में से एक NBA ने बड़े ही कम समय में फैंस के बीच अपनी ख्याति प्राप्त कर ली थी। यह ब्रॉडकास्टिंग के लिहाज से वर्तमान समय में दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट भी है। पिछले कुछ सालों में NBA ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को जन्म दिया है, जिन्होंने अपने पॉवरफुल डंक से विपक्षी टीम पर दबदबा बनाया है।
जब भी कभी NBA की बात की जाती है, तो लेब्रोन जेम्स, माइकल जॉर्डन, ब्लेक ग्रिफिन, डोमिनिक विल्किंस जैसे खिलाड़ियों का नाम जरुर लिया जाता है, जिन्होंने अपने डंक करने की शानदार तकनीक से अपना नाम ऊँचा किया है। इनमें से लेब्रोन जेम्स का नाम NBA इतिहास में सबसे ज्यादा डंक लगाने वाले शीर्ष 5 खिलाड़ियों में भी शुमार है। यहाँ हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने NBA इतिहास में सबसे ज्यादा डंक लगाए हैं।
टॉप 5 खिलाड़ी जिन्होंने NBA इतिहास में लगाए हैं सबसे ज्यादा डंक | Top 5 Players With Most Dunks in NBA History
5. टायसन चांडलर (Tyson Chandler)

टायसन क्लियोटिस चैंडलर 2001 से 2020 तक NBA का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने कई NBA टीमों के लिए खेला है। वह 2011 में NBA चैंपियन रह चुके हैं और 2013 में NBA ऑल-स्टार का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं। चैंडलर ने अपने करियर में 1,735 डंक लगाए हैं।बता दें कि, टायसन को 2012 में NBA डिफेंसिव प्लेयर ऑफ़ द ईयर और 2000 एवं 2001 में कैलिफ़ोर्निया मिस्टर बास्केटबॉल का खिताब भी मिला था।
4. लेब्रोन जेम्स (LeBron James)

NBA इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक लेब्रोन जेम्स ने अपने शानदार करियर में कुल 2,088 करियर डंक लगाए हैं। अमेरिकी दिग्गज ने साल 2012, 2013, 2016 और 2020 में कुल चार NBA चैंपियनशिप भी जीती हैं। बता दें कि, जेम्स चार बार NBA मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और कुल बीस बार रिकॉर्ड NBA ऑल-स्टार भी रह चुके हैं।
3. डीएंड्रे जॉर्डन (DeAndre Jordan)

वर्तमान में डेनवर नगेट्स की ओर से खेलने वाले अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी डीएंड्रे जॉर्डन (DeAndre Jordan) ने अपने करियर में 2,349 डंक हासिल किया है। जॉर्डन ने 2023 में एनबीए चैंपियनशिप का खिताब जीता और उन्हें 2017 में एनबीए ऑल-स्टार और 2014 और 2015 में दो बार एनबीए रिबाउंडिंग लीडर के रूप में भी नामित किया गया।
2. शाक्विले ओ’नील (Shaquille O’Neal)

अमेरिकी पेशेवर बास्केटबॉल खिलाड़ी शाक्विले ओ’नील ने जुलाई 2024 तक कुल 2,626 डंक हासिल किए हैं, और वह एनबीए इतिहास में सबसे अधिक डंक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। बता दें कि, ओ’नील वर्ष 2000-2002 और 2006 में चार बार एनबीए चैंपियन रहे हैं।
इसके अलावा, वह 2000, 2001 और 2002 में एनबीए ऑल-स्टार गेम मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, रिकॉर्ड पंद्रह बार एनबीए ऑल-स्टार और तीन बार एनबीए फाइनल मोस्ट मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर भी रह चुके हैं। उन्हें 1993 में सबसे प्रतिष्ठित एनबीए रूकी ऑफ द ईयर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।
1. ड्वाइट हावर्ड II (Dwight Howard II)

अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी ड्वाइट डेविड हॉवर्ड II (Dwight Howard II) एनबीए इतिहास में शबे ज्यादा डंक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। उन्होंने अपने करियर में 2,950 डंक लगाए हैं। वह 2020 में फिलाडेल्फिया 76ers की ओर एनबीए चैंपियन भी रह चुके हैं।
इसके अलावा, ड्वाइट हॉवर्ड को 2007-2014 के बीच लगातार आठ बार एनबीए ऑल-स्टार के रूप में भी नामित किया गया है। इतना ही नहीं, हॉवर्ड को 2009-2011 के बीच लगातार तीन बार एनबीए डिफेंसिव प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड भी जीत चुके हैं। उन्हें साल 2008 में एनबीए स्लैम डंक कॉम्पटीशन चैंपियन के रूप में सम्मानित किया गया था।

