Sunday, February 15

7 Footballers With Most Free kick Goals in Football History

यदि आप फुटबॉल फैन हैं तो आपको फ्री किक के बारे में जरुर मालूम होगा। यदि नहीं! तो बता दें कि, यह गेम को फिर से शुरू करने का एक तरीका होता है। दरअसल, जब कोई खिलाड़ी मैच के दौरान नियमों का उल्लंघन करता है, तो मैच रेफरी उसके विपक्षी टीम को फ्री किक करने का मौका देता है, जिसके बाद रुका हुआ मैच फिर से शुरू हो जाता है।

हाल ही में फुटबॉल दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अल-नासर के लिए फ्री किक को गोल में बदला, जो उनके करियर का 899वां गोल रहा। हालाँकि, फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा फ्री किक गोल लगाने के मामले में रोनाल्डो अब भी अपने बड़े प्रतिद्वंदी लियोनेल मेसी से एक गोल पीछे हैं, लेकिन ये दोनों ही दिग्गज इस मामले में कई खिलाड़ियों से काफी पीछे हैं। यहाँ हम आपको फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा फ्री किक गोल लगाने वाले टॉप 7 फुटबॉलरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

7 फुटबॉलर जिन्होंने फुटबॉल इतिहास में लगाए हैं सबसे ज्यादा फ्री किक गोल

7. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) – 64

Cristiano Ronaldo | Footballers With Most Free kick Goals in Football History
Cristiano Ronaldo | Footballers With Most Free kick Goals in Football History

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) सबसे ज्यादा फ्री किक गोल लगाने के मामले में सातवें स्थान पर हैं, जो कि बेहद ही चौंकाने वाला है। रोनाल्डो ने अपने क्लब और अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल करियर में कुल 64 फ्री किक गोल लगाए हैं। उन्होंने रियल मैड्रिड के लिए 34, मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 13, पुर्तगाल के लिए 11, अल नासर के लिए 5 और जुवेंटस के लिए 1 फ्री किक गोल लगाया है।

6. लियोनेल मेसी (Lionel Messi) – 65

Lionel Messi | Footballers With Most Free kick Goals in Football History
Lionel Messi | Footballers With Most Free kick Goals in Football History

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) वर्तमान समय में भी अन्तर्राष्ट्रीय और फुटबॉल जगत में पूरी तरह से सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने कोपा अमेरिका 2024 का खिताब भी जीता था। मेसी ने अपने करियर में रोनाल्डो से एक ज्यादा कुल 65 फ्री किक गोल लगाया है। यह भी बता दें कि, उन्होंने अब तक बार्सिलोना के लिए 50 गोल, अर्जेंटीना के लिए 11 गोल और पेरिस सेंट जर्मन एवं इंटर मियामी के लिए 2-2 गोल लगाए हैं।

5. डेविड बैकहम (David Beckham) – 65

David Beckham | Footballers With Most Free kick Goals in Football History
David Beckham | Footballers With Most Free kick Goals in Football History

फुटबॉल इतिहास के दिग्गज फुटबॉलरों की सूची में शुमार डेविड बैकहम (David Beckham) ने अपने करियर में रोनाल्डो से एक ज्यादा और मेसी के बराबर फ्री किक गोल लगाया है। इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर बैकहम ने क्लब और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कुल मिलाकर 65 फ्री किक गोल लगाए।

4. रोनाल्डिन्हो (Ronaldinho) – 66

Ronaldinho | Footballers With Most Free kick Goals in Football History
Ronaldinho | Footballers With Most Free kick Goals in Football History

ब्राज़ील के पूर्व महान फुटबॉलरों में से एक रोनाल्डिन्हो वर्ल्ड कप, कोपा अमेरिका, कन्फेडरेशन कप, चैंपियंस लीग, कोपा लिबर्टाडोरेस और बैलन डी’ओर जीतने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 66 फ्री किक गोल लगाया था।

3. विक्टर लेग्रोटाग्ली (Victor Legrottaglie) – 66

Victor Legrottaglie | Footballers With Most Free kick Goals in Football History
Victor Legrottaglie | Footballers With Most Free kick Goals in Football History

विक्टर लेग्रोटाग्ली अर्जेंटीना के एक फुटबॉल खिलाड़ी थे, जो मिडफील्डर के रूप में खेलते थे। वह सबसे ज्यादा फ्री किक गोल करने के मामले में तीसरे स्थान पर आते हैं। उन्होंने अपने करियर में 66 फ्री किक गोल लगाए थे।

2. पेले (Pele) – 70

Pele | Footballers With Most Free kick Goals in Football History
Pele | Footballers With Most Free kick Goals in Football History

20वीं शताब्दी के सबसे महान फुटबॉलरों में से एक पेले ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक कई सारे रिकॉर्ड बनाए थे। फॉरवर्ड, अटैकर और मिडफील्डर के रूप में खेलने वाले पेले दोनों पैरों से गोल करने की क्षमता रखते थे। उन्होंने अपने करियर में कुल 70 फ्री किक गोल किए थे।

1. जुनिन्हो पेरनामबुकानो (Juninho Pernambucano) – 77

Juninho Pernambucano | Footballers With Most Free kick Goals in Football History
Juninho Pernambucano | Footballers With Most Free kick Goals in Football History

ब्राज़ील के पूर्व फुटबॉलर जुनिन्हो पेरनामबुकानो फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा फ्री किक गोल करने वाले फुटबॉलर हैं। डेड-बॉल विशेषज्ञ अपने झुकने वाले फ्री किक्स के लिए जाने जाते थे। उन्होंने फुटबॉल में खुद से एक नकल बॉल तकनीक भी इज़ात किया था। पेरनामबुकानो ने अपने फुटबॉल करियर में सबसे ज्यादा 77 गोल लगाए थे।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version