BGIS 2026: BGIS 2026 का सबसे रोमांचक और मेन स्टेज स्टार्ट होने वाला है। सेमीफ़ाइनल लगभग खत्म हो चूका है, इसमें ग्रैंड फ़ाइनल में पहुँचने वाली टीमों के नाम धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में शानदार मैच देखने को मिला है, जिसके बाद अब सबसे बेहतरीन टीमें आगे बढ़ रही हैं। सेमीफ़ाइनल में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया था, लेकिन आखिर में सिर्फ़ बढ़िया खेलने वाली टीमें ही फ़ाइनल में पहुँच पाएंगी। इस आर्टिकल में हम आपको BGIS 2026 ग्रैंडफ़ाइनल्स में क्वालिफ़ाई करने वाली टीमें और फ़ॉर्मेटके बारे में बताएँगे।
ग्रैंड फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करने वाली टीमें
सेमी-फ़ाइनल की टॉप 8 टीमें सीधे ग्रैंड फ़ाइनल में पहुँचेंगी। इन टीमों ने ज़बरदस्त गेमप्ले दिखाया और अपनी जगह पक्की कर ली।
अब तक क्वालिफ़ाई कर चुकी टीमें:
- IQOO Orangutan
- IQOO SOUL
- Genesis Esports
- Learn From Past
- iQOO Reckoning Esports
- IQOO REVENANT XSPARK
- Victores Sumus
- Meta Ninza
- HeroXtreme Godlike (सर्वाइवल स्टेज से)
- NEBULA Esports (सर्वाइवल स्टेज से)
बाकी क्वालिफ़ाई करने वाली टीमों के नाम का ऐलान अभी होना है, ये टीम्स अब GRAND गFINAL की तैयारी जल्द शुरू करेगी , इसके बाद चैम्पियन का ऐलान होगा।
बचे हुए टीम्स का क्या होगा ?
जो टॉप 8 टीमें इसमें जगह नहीं बना पाई, उन्हें एक और मौका मिलेगा। वे सर्वाइवल स्टेज में मुकाबला करेंगी, जहाँ से वे क्वालिफ़ाई करके फ़ाइनल में पहुँच सकती हैं।
BGIS 2026 GRAND FINAL का फॉर्मेट
- कुल 16 टीमें आपस में भिड़ेंगी।
- टॉप 8 टीमों को डायरेक्ट एंट्री मिलेगी।
- बाकी टीमें सर्वाइवल स्टेज के ज़रिए क्वालिफ़ाई करेंगी।
- कई मैच खेले जाएँगे।
- सबसे आधिक पॉइंट्स वाली टीम चैंपियन बनेगी।
LAN फ़ाइनल की जानकारी
ग्रैंड फ़ाइनल 27 मार्च से 29 मार्च तक चेन्नई में आयोजित किया जाना है। यह एक LAN इवेंट होगा यानी प्लेयर्स आमने-सामने बैठकर खुद मुकाबला करेंगे। जिससे गेम और भी ज्यादा मजेदार और रोमांचक होगा।

