Wednesday, February 11

IPL 2025: इसी महीने की 24 और 25 तारीख को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है। इस बड़े ऑक्शन के लिए फैंस सहित खिलाड़ी भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस बार के मेगा ऑक्शन में कुल 1574 क्रिकेटर शामिल हैं।

बता दें कि, इनमें से 320 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं जिन्हें कैप्ड खिलाड़ी कहा जाता है, उनके अलावा 1224 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेले हैं जिन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी कहा जाता है और 30 खिलाड़ी ऐसे हैं जो एसोसिएट देशों से आते हैं।

IPL 2025: 1574 खिलाड़ियों में से 1165 खिलाड़ी हैं भारतीय 

IPL 2025: Know how much money is in each team's purse before the mega auction
Ipl-2025-Mega Auction/Getty Images

बता दें कि, कुल 1574 खिलाड़ियों में से 1165 खिलाड़ी भारतीय हैं, जिनमें 48 कैप्ड और 965 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि 409 खिलाड़ी विदेशी हैं। आपको जानकारी के लिए यह भी बता दें कि, प्रत्येक फ्रेंचाइजी अधिकतम 25 खिलाड़ियों (अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों सहित) का स्क्वाड बना सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं खिलाड़ियों की बेस प्राइज कितनी है और फ्रेंचाइजी के पर्स में कितना पैसा बचा हुआ है। 

IPL 2025: 2 करोड़ के बेस प्राइज में शामिल भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट  

IPL 2025: Know how much money is in each team's purse before the mega auction
IPL 2025-Rahul With Ayyar/Getty Images

बता दें कि, दो करोड़ की बेस प्राइज में केएल राहुल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, दीपक चाहर, वेंकटेश अय्यर, आवेश खान, ईशान किशन, मुकेश कुमार, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, टी नटराजन, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पंड्या , हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 के लिए 2 करोड़ का अपना बेस प्राइस रखा है।

IPL 2025: 2 करोड़ का बेस प्राइज वाले विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट 

IPL 2025: Know how much money is in each team's purse before the mega auction
IPL 2025-Anderson/Getty Images

विदेशी खिलाड़ियों में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मिचेल स्टार्क और नेथन लायन ने भी अपना बेस प्राइस 2 करोड़ का रखा है। इसके अलावा दिग्गज इंग्लिश गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भी इस बार ऑक्शन में अपना नाम दिया है और उनका बेस प्राइस 1.25 करोड़ है। वहीं इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इस बार के मेगा ऑक्शन में अपना नाम नहीं दिया है।

IPL 2025: किस टीम के पर्स में कितना पैसा

पंजाब किंग्स दो दिन के इस मेगा इवेंट में सबसे बड़े पर्स के साथ जा रहा है। उनके पास पर्स में 110.5 करोड़ रुपये हैं, क्योंकि उन्होंने केवल दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। 

मुंबई इंडियंस : 55 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स : 55 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : 83 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स : 73 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स : 51 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स : 69 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद : 45 करोड़
गुजरात टाइटंस : 69 करोड़
पंजाब किंग्स : 110.5 करोड़
राजस्थान रॉयल्स : 41 करोड़

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version