Thursday, March 19

Google News Sports Digest Hindi

IPL Records: आईपीएल इस समय दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय लीग है। इस लीग में जहां हर साल रिकॉर्ड (IPL Records) टूटते हैं, तो नए बनते भी हैं। वहीं इस मौजूदा समय में आईपीएल दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग है। इस लीग में हर साल चौकों-छक्कों की बरसात होती है।

KKR Full Squad After IPL 2025 Mega Auction
image source via getty images

इसके अलावा लीग में कई खिलाड़ियों ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से ऐसे रिकॉर्ड (IPL Records) बनाए हैं जिनको तोड़ पाना काफी मुश्किल है। चलिए जानते है आईपीएल इतिहास के सबसे तेज 100 रन बनाने वाले 7 बल्लेबाजों के बारें में।

IPL Records क्रिस गेल :-

आईपीएल की इस लीग में जब भी तेज बल्लेबाजी की बात होती है तो क्रिस गेल का नाम सबसे पहले आता है। उन्होंने साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में शतक बना डाला था।

Chris Gayle
image source via getty images

अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 13 चौके और 17 छक्के लगाए थे। इसके अलावा उस मुकाबले में उन्होंने नाबाद रहते हुए 175 रन बनाए थे। वहीं उनकी यह पारी अभी तक आईपीएल इतिहास (IPL Records) का सबसे तेज शतक और सबसे बड़ी पारी है।

यूसुफ पठान :-

Yusuf Pathan
image source via getty images

आईपीएल में पूर्व भारतीय बल्लेबाज यूसुफ पठान ने साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों में (IPL Records) शतक लगाया था। इसके अलावा यह आईपीएल के इतिहास में किसी भारतीय खिलाड़ी का सबसे तेज शतक भी है। तब उनकी इस पारी ने सभी फैंस को नाचने पर मजबूर कर दिया था।

डेविड मिलर :-

David Miller
image source via getty images

दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर ने साल 2013 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 38 गेंदों में यह तेज शतक लगाया था। तब उन्होंने अपनी इस (IPL Records) तेज पारी के दम पर अपनी टीम को जिताया था।

ट्रेविस हेड :-

Travis Head
image source via getty images

ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने आईपीएल 2024 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ केवल 39 गेंदों में (IPL Records) शतक जड़ा था। तब इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने अपनी इस शतकीय पारी में मैदान के चारों तरफ शॉट्स खेले थे।

विल जैक्स :-

Will Jacks
image source via getty images

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज विल जैक्स ने आईपीएल 2024 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 41 गेंदों में अपना (IPL Records) शतक पूरा किया था। तब अपनी इस शतकीय पारी में उनके बल्ले से 10 छक्के भी आए थे।

एडम गिलक्रिस्ट :-

Adam Gilchrist
image source via getty images

आईपीएल लीग की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। तब इसके पहले सीजन में ही ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 42 गेंदों में अपना (IPL Records) शतक पूरा किया था। उनकी इस विस्फोटक पारी ने हमें यह दिखा दिया कि वह न केवल शानदार विकेटकीपर थे, बल्कि एक खतरनाक बल्लेबाज भी थे।

एबी डिविलियर्स :-

AB de Villiers
image source via getty images

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान व खतरनाक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स थे। जिनको मिस्टर 360 के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने साल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए 43 गेंदों में अपने (IPL Records) शतक को पूरा किया था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version