Wednesday, June 17

IPL 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेपॉक में खेले गए इस मैच में उन्होंने ऐसा कारनामा किया, जिससे उनका नाम एमएस धोनी और सुरेश रैना जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं ।

IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 100 छक्कों का आंकड़ा पार करने वाले बल्लेबाज

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ ने जैसे ही अपना तीसरा छक्का लगाया, वैसे ही उन्होंने IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 100 छक्कों का आंकड़ा छू लिया। इसी के साथ वह CSK के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे बल्लेबाज़ बन गए। उनसे पहले एमएस धोनी, सुरेश रैना और शिवम दुबे यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।

इस मैच में ऋतुराज ने कप्तानी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए शानदार पारी खेली। उन्होंने 60 गेंदों में 74 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे, जिनमें से छक्कों ने उन्हें इस खास क्लब तक पहुंचाया।

खास बात यह है कि गायकवाड़ ने IPL में अब तक सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ही खेला है और उन्होंने महज 79 मैचों में 100 छक्के पूरे कर लिए।

CSK के लिए 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

गायकवाड़ अब उन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं, जिन्होंने CSK के लिए 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इस खास क्लब में एमएस धोनी (234), सुरेश रैना (180) और शिवम दुबे (105) जैसे बड़े नाम पहले से मौजूद हैं।

CSK के लिए 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर

  • एमएस धोनी – 234 छक्के
  • सुरेश रैना – 180 छक्के
  • शिवम दुबे – 105 छक्के
  • ऋतुराज गायकवाड़- 101 छक्के

सिर्फ इतना ही नहीं, गायकवाड़ अब CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज़ भी बन गए हैं। उनसे आगे इस लिस्ट में एमएस धोनी (4865 रन), सुरेश रैना (4687 रन) और फाफ डु प्लेसिस (2721 रन) ही हैं।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version