Wednesday, March 11

ICC RANKING: आईसीसी की नई रैंकिंग में विराट कोहली को बड़ा फायदा मिला है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने शानदार खेल दिखाया और 302 रन बनाए। इसी वजह से वह वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथे स्थान से उठकर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। रोहित शर्मा अब भी वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं। उन्होंने इस सीरीज में 146 रन बनाए थे, जिससे उनका पहला स्थान सुरक्षित रहा। केएल राहुल को भी बल्लेबाजी रैंकिंग में अच्छा फायदा हुआ है।

कोहली ने 3 मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया था। इस बेहतरीन खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। अब उनके 773 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं, जबकि रोहित शर्मा के 781 पॉइंट्स हैं।

ये रहे ODI बल्लेबाजों में भारत के टॉप 5 खिलाड़ी

वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में चार भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। रोहित शर्मा नंबर-1 और विराट कोहली नंबर-2 पर हैं। शुभमन गिल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेली, फिर भी वे पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। उनके और बाबर आज़म के पॉइंट्स में बस एक अंक का फर्क है। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर एक स्थान नीचे खिसककर 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। केएल राहुल को दो स्थान का फायदा मिला है, और अब वे 12वें नंबर पर आ गए हैं।

कुलदीप यादव नंबर-3 स्थान पर हैं मौजूद, अर्शदीप की लंबी छलांग

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कुलदीप यादव ने 9 विकेट लिए, और वे पूरी सीरीज के सबसे सफल गेंदबाज रहे। इसी शानदार प्रदर्शन की वजह से वे वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। टॉप-10 गेंदबाजों की सूची में कुलदीप ही अकेले भारतीय हैं। रवींद्र जडेजा दो स्थान नीचे खिसककर 16वें नंबर पर आ गए हैं। अक्षर पटेल की रैंकिंग में भी गिरावट आई है, जबकि अर्शदीप सिंह ने जबरदस्त सुधार करते हुए 29 स्थान ऊपर उठकर 66वें नंबर पर जगह बना ली है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version