Paris Olympic 2024: इस साल के सबसे बड़े इवेंट पेरिस ओलंपिक 2024 के शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा हुआ है। इसको लेकर अब भारत के शीर्ष एथलीटों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। इस बार सभी भारतीय एथलीट पेरिस में अपनी छाप पूरी तरह छोड़ने के लिए तैयार हैं। क्यूंकि इस बार इस ओलंपिक में सभी भारतीय एथलीट्स के पास पुराने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने का सुनहरा मौका होगा। क्यूंकि इस बार भारतीय दल में दुनिया के कई अच्छे एथलीट भी शामिल है।

Paris Olympic 2024 पेरिस ओलंपिक इस साल का सबसे बड़ा इवेंट है जिसका आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होगा। इस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व अगल-अलग खेलों में लगभग 120 खिलाड़ियों का दल करेगा। इस भारतीय दल में पहली बार ओलंपिक खेलने जा रहे और अनुभवी दिग्गज एथलीट दोनों शामिल हैं। क्यूंकि पिछली बार 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों की ओर से ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला था।
Paris Olympic 2024 तभी तो इस बार भारतीय दल से इस पेरिस ओलंपिक में और भी बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। पिछली बार 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारत के नाम कुल 7 मेडल रहे थे। उस समय अभी तक के ओलंपिक खेलों में यह भारतीय खिलाड़ियों को बेस्ट प्रदर्शन था। क्यूंकि भारतीय दल ने 2012 लंदन ओलंपिक का रिकॉर्ड तोड़ा था। क्यूंकि 2012 लंदन ओलंपिक में भारत ने 6 मेडल जीते थे। आइए जानते है शीर्ष 5 भारतीय पदक दावेदारों के बारे में।
पेरिस नीरज चोपड़ा (जैवलिन थ्रो) :-
Paris Olympic 2024 साल 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। क्यूंकि उन्होंने एथलेटिक्स में भारत का पहला ओलंपिक पदक पक्का किया और लंबे समय का अपना सपना पूरा किया। अब पेरिस ओलंपिक खेलों के करीब आते ही नीरज चोपड़ा एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है।

Paris Olympic 2024 क्यूंकि अभी नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में पावो नूरमी खेलों में 85.97 मीटर के प्रभावशाली थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद अब नीरज लगातार ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट के रूप में इतिहास रचने का लक्ष्य बना रहे है। जिससे वो न केवल अपने पदक के लिए बल्कि स्वर्ण पदक के लिए भारत के सबसे मजबूत दावेदार भी बन सके।
Paris Olympic 2024 सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी (बैडमिंटन) :-
Paris Olympic 2024 दुनिया में तीसरे स्थान पर काबिज भारत की यह स्टार बैडमिंटन जोड़ी पदक की प्रमुख दावेदार मानी जा रही हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 के खेलों में शुरुआती दौर में बाहर होने के बाद से ही इस जोड़ी के प्रदर्शन में काफी उछाल आया है। इस बार 2022 में इस जोड़ी ने भारत को थॉमस कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद ही इस जोड़ी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण और बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।

Paris Olympic 2024 साल 2023 में इस जोड़ी ने स्विस ओपन, बैडमिंटन एशियाई चैम्पियनशिप और इंडोनेशियाई ओपन में जीत के साथ अपनी विजय का सिलसिला जारी रखा। अभी हाल ही में इस जोड़ी ने मार्च 2024 में हुए फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था और इसके बाद मई में हुए थाईलैंड ओपन में जीत हासिल की। इस जोड़ी की इसी फॉर्म को देखकर इस बार लगता है कि यह जोड़ी ओलंपिक में भारत को पदक दिला सकती है।
Paris Olympic 2024 निखत जरीन (बॉक्सिंग) :-
Paris Olympic 2024 इस बार निखत जरीन पेरिस ओलंपिक में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। तभी तो इस बार दो बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज निखत ज़रीन पोडियम पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले 51 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने वाली निखत के नाम कई सफलताएं हैं। निखत जरीन ने साल 2019 में बुल्गारिया में प्रतिष्ठित स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट में स्वर्ण जीता था।

Paris Olympic 2024 इसके बाद फरवरी 2024 में इसके 75वें संस्करण में रजत पदक शामिल है। अभी मई में हुए एलोर्डा कप में भी इनकी जीत ने उनकी ओलंपिक में पदक जीतने की उम्मीद को और भी बढ़ा दिया है। अभी यह महिला बॉक्सर खिलाड़ी वर्तमान में जर्मनी में अन्य भारतीय मुक्केबाजों के साथ प्रशिक्षण ले रही है। जिसके चलते हुए इस बार पेरिस ओलंपिक में उनको पदक जीतने के एक बड़े दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।
Paris Olympic 2024 मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग) :-

Paris Olympic 2024 साल 2020 में टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने रजत पदक जीता था। लेकिन साल 2023 में वो चोटिल हो गई थी। इसके बावजूद मीराबाई चानू पेरिस ओलंपिक में मजबूत वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उस समय टोक्यो ओलंपिक के पहले ही दिन मीराबाई चानू ने भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया था। क्यूंकि यह पहला ही मौका था जब ओलंपिक के इतिहास में भारत पहले ही दिन मेडल जीतने में कामयाब रहा था।
Paris Olympic 2024 मनु भाकर (निशानेबाजी) :-
Paris Olympic 2024 इस बार मनु भाकर दूसरी बार ओलंपिक में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। तभी तो मनु भाकर अनुभव और हाल ही में शानदार प्रदर्शन से प्राप्त आत्मविश्वास के साथ पेरिस ओलंपिक का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफिकेशन राउंड में अपने लक्ष्य से चूकने के बाद से मनु भाकर ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। क्यूंकि एशियाई खेलों में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतना उनकी काबिलियत को दर्शाता है।

Paris Olympic 2024 मनु भाकर ने अक्टूबर में चांगवोन में एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप 2023 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 5वां स्थान हासिल करके भारत के लिए ओलंपिक कोटा भी हासिल किया। मनु भाकर ही एकमात्र ऐसी एथलीट हैं जो एक से अधिक व्यक्तिगत स्पर्धाओं, महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में भाग ले रही हैं। और इस पेरिस ओलंपिक में कई पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़ें: आखिरी टेस्ट में जेम्स एंडरसन का बड़ा कारनामा, इस मामले में कपिल देव को छोड़ बने पहले तेज गेंदबाज
1 Comment
Pingback: James Anderson Retirement: जेम्स एंडरसन के संन्यास पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, सोशल मीडिया पर भी आया रिएक्शन क