Friday, February 13

Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से यानि की आज से होने वाली है। इस बार इन खेलों का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में किया जाएगा। आज पेरिस में इन खेलों की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। फिर इसके बाद कल से मेडल के सभी मुकाबले शुरू हो जाएंगे। साल 2020 में हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत ने अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 7 मेडल जीते थे। इस बार भारत की तरफ से 117 एथलीट ओलंपिक में भाग ले रहे है। तभी तो यह उम्मीद की जा रही है कि भारत टोक्यो के रिकॉर्ड को तोड़ देगा। आइए हम आपको आज भारत के मेडल की 10 सबसे बड़ी उम्मीदों के बारे में बताने जा रहे है।

Paris Olympic 2024 नीरज चोपड़ा | एथलेटिक्स, पुरुषों की भाला फेंक :-

Neeraj Chopra

Paris Olympic 2024 इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा भारत के सबसे अच्छे एथलीट है। पिछले ओलंपिक में भी नीरज ने अपनी प्रतियोगिता में गोल्ड जीता था। और इस बार भी उनसे उसी प्रदर्शन की उम्मीद है होगी। क्यूंकि टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट रहे नीरज चोपड़ा ने सभी बड़े टूर्नामेंट में मेडल जीते है। लेकिन इस बार उनकी जांघ की मांसपेशियों की चोट की परेशानी ने हमें थोड़ा परेशान किया है।

Paris Olympic 2024 निखत जरीन :- मुक्केबाजी​ :-

Nikhat Zareen

निखत जरीन मौजूदा समय में भारत की सबसे अच्छी बॉक्सर रही हैं। क्यूंकि उन्होंने साल 2022 और साल 2023 में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में लगातार गोल्ड मेडल जीते हैं। तभी तो इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भी भारत को मुक्केबाज निखत जरीन से पदक की काफी उम्मीदें है।

Paris Olympic 2024 सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी :- बैडमिंटन :-

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

Paris Olympic 2024 इस भारतीय बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का पिछले साल काफी अच्छा रहा है। इन दोनों ने पिछले साल BWF वर्ल्ड टूर सुपर 1000 का खिताब और एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीता था। इस समय ये युगल डबल्स में दुनिया की नंबर 1 रैंकिंग पर पहुंच गए। तभी तो पेरिस में तेज कोर्ट उनकी आक्रामक खेल शैली के अनुकूल होंगे। अगर उनके हालिया फॉर्म को देखे तो इन दोनों से पदक की काफी उम्मीद है।

Paris Olympic 2024 पीवी सिंधु :- बैडमिंटन :-

PV Sindhu

पीवी सिंधु भारत की एकल स्पर्धा में स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी है। उन्होंने साल 2016 रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल और साल 2020 टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था। वहीं इसके अलावा अब पेरिस ओलंपिक में सिंधु बैडमिंटन में तीन ओलिंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनना चाहेंगी। क्यूंकि इससे पहले अभी तक किसी भी भारतीय ने तीन व्यक्तिगत ओलिंपिक पदक नहीं जीते हैं। लेकिन अभी हाल ही में सिंधु की फॉर्म ठीक नहीं चल रही है। तभी तो उनको कड़े ड्रॉ में क्वार्टरफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन चेन युफेई से खेलना पड़ सकता है।

Paris Olympic 2024 अंतिम पंघाल :- कुश्ती :-

Antim Panghal

Paris Olympic 2024 इस समय अंतिम पंघाल का नाम भारत की उभरती महिला कुश्ती पहलवानों में आता है। उन्होंने हर सीनियर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पदक जीते हैं। इनमें साल 2023 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी शामिल है। अब खबर आ रही है कि इस पेरिस ओलंपिक 2024 में जापान की नाबाद अकारी फुजिनामी उनके ग्रुप में नहीं हैं। तभी तो इस बार अंतिम पंघाल के फाइनल में पहुंचने की अच्छी संभावना है।

Paris Olympic 2024 अमन सहरावत :- कुश्ती :-

Aman Sehrawat

Paris Olympic 2024 इस समय भारतीय पुरुष पहलवान अमन सहरावत की फॉर्म काफी अच्छी चल रही है। तभी तो उन्होंने साल 2022 में एशियन गेम्स में और साल 2023 में एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था। वहीं इस बार क्वालीफाइंग इवेंट्स के चयन ट्रायल में अमन ने अपने बचपन के आदर्श और टोक्यो ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट रवि दहिया को हराया था। अब उनसे इस बार पेरिस के ओलंपिक खेलों में पदक की काफी ज्यादा उम्मीद बनी हुई है।

Paris Olympic 2024 सिफत कौर सामरा : – निशानेबाजी :-

Sifat Kaur Samra

Paris Olympic 2024 इस समय भारत की महिला निशानेबाज सिफत कौर सामरा की हालिया फॉर्म काफी अच्छी चल रही है। अब उनसे भारत को एक पदक की उम्मीद है। वह बिल्कुल शांत होकर खेलती है। उन्होंने हांग्जो एशियन गेम्स में व्यक्तिगत गोल्ड और टीम सिल्वर जीता। पिछले साल ही सिफत कौर सामरा ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ा था। इसके अलावा सिफत कौर ने एशियाड में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 7.3 अंकों के अंतर से हराया था।

Paris Olympic 2024 मनु भाकर :- निशानेबाजी :-

Manu Bhaker

Paris Olympic 2024 इस समय भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर की फॉर्म भी काफी अच्छी चल रही है। साल 2020 में टोक्यो ओलंपिक में अपनी पिस्टल में खराबी के बाद वो रोने लग गई थी। अब उनके पास इस ओलंपिक में बदला लेने का समय आ गया है। इस बार मनु भाकर तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली है। इस बार वह महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल, महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में भारत के लिए खेलेंगी। वहीं पिछले साल से पूर्व भारतीय निशानेबाज जसपाल राणा उनके साथ कोच के रूप में जुड़ गए। तभी से ही उनके प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है।

Paris Olympic 2024 तरुणदीप राय, धीरज बोम्मदेवरा, प्रवीण जाधव : – तीरंदाजी :-

Tarundeep Rai, Dheeraj Bommadevara, Praveen Jadhav

Paris Olympic 2024 तीरंदाजी की प्रतियोगिता में भारत ने ओलंपिक में कभी भी कोई मेडल नहीं जीता है। लेकिन भारत ने ​विश्व कप में कई पदक जीते है। इस बार पेरिस ओलंपिक में भारत को अपनी पुरुषों की रिकर्व टीम से काफी ज्यादा उम्मीद है। क्यूंकि अप्रैल में ही विश्व कप स्टेज 1 में, तरुणदीप राय, धीरज बोम्मदेवरा, प्रवीण जाधव की भारतीय तिकड़ी ने मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर टीम गोल्ड जीता था।

Paris Olympic 2024 हॉकी :- पुरुष टीम :-

Indian men's hockey team

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने साल 2020 में टोक्यो में हुए ओलंपिक गेम्स में अपने 40 के सूखे को समाप्त करते हुए हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वहीं अबकी बार भारतीय पुरुष हॉकी टीम हांग्जो एशियाड में गोल्ड जीतकर पेरिस पहुंची है। इस बार पेरिस ओलंपिक में भारत पूल बी में मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड और आयरलैंड के साथ है। इस बार पेरिस ओलंपिक में हॉकी टीम की कप्तानी हरमनप्रीत सिंह करने वाले है। अब भारतीय टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए अपने ग्रुप में शीर्ष चार में रहना होगा।

ये भी पढ़ें: तीरंदाजी रैंकिंग राउंड में महिला टीम के बाद भारतीय मेंस आर्चरी टीम भी क्वार्टरफाइनल में पहुंची, जानिए कितनी रही रैंक

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version