Thursday, February 19

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 को शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे है। अब हर तरफ इन ओलंपिक खेलों की ही चर्चा हो रही है। इस बार ओलंपिक से पहले कोई भारत का ओलंपिक में क्या इतिहास रहा है उसके बारे में बातें कर रहा है। जबकि कोई इस बार पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले उन खिलाड़ियों पर नजर लगाए बैठा है जो इस बार मेडल ला सकते है।

Indian Olympic Association
image source : X

Paris Olympics 2024 इस बार के पेरिस ओलंपिक में भारत अपने 117 सदस्यीय दल को भेज रहा है। जिससे इस बार भारत के लिए मेडल्स की भी काफी उम्मीद बढ़ गई है। इसी के साथ आइए आपको भारत के उन 3 एथलीट्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने आज तक ओलंपिक में भारत के लिए 2 बार मेडल्स जीतने का कारनामा किया है।

Paris Olympics 2024 एथलीट नॉर्मन प्रिचर्ड ने खोला था मेडल्स का खाता :-

Paris Olympics 2024 साल 1900 में हुए ओलंपिक खेलों में भारत ने पहली बार हिस्सा लिया था। उस समय के ओलंपिक खेलों में भारत के लिए एथलीट नॉर्मन प्रिचर्ड ने 2 सिल्वर मेडल जीते थे। उन्होंने पहला सिल्वर मेडल 200 मीटर की हर्डल रेस में जीता था जबकि दूसरा सिल्वर मेडल उन्होंने 200 मीटर में जीता था।

Norman Pritchard
image source : X

Paris Olympics 2024 यही वो भारतीय खिलाड़ी भी थे जिन्होंने भारत के लिए ओलंपिक में मेडल जीतने की शुरुआत की थी। हम आपको यहाँ पर बता देना चाहते है कि नॉर्मन प्रिचर्ड एक धावक थे। इसी के साथ यह भारतीय स्प्रिंटर 112 सालों तक भारत के लिए ओलंपिक में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले एकलौते एथलीट रहे थे।

Paris Olympics 2024 सुशील कुमार ने दोहराया था इतिहास :-

Sushil Kumar
image source : X

Paris Olympics 2024 साल 2012 के समय में पहलवान सुशील कुमार कुश्ती में एक लोकप्रिय नाम हुआ करता था। तभी तो सुशील कुमार भारत के लिए कुश्ती में ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बने थे। सुशील कुमार ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। जबकि साल 2012 के लंदन ओलंपिक में सुशील कुमार ने ओलंपिक में सिल्‍वर मेडल जीता था। इसी के साथ कुश्ती में उन्होंने भारत का नाम पूरी दुनिया में फेमस किया था।

Paris Olympics 2024 पीवी सिंधू ने हासिल की उपलब्धि :-

Paris Olympics 2024 भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू भारत के लिए ओलंपिक में 2 मेडल्स जीतने वाली पहली व एकमात्र एथलीट रही है। पीवी सिंधू ने रियो ओलंपिक 2016 में भारत के लिए महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था। इसी के साथ ही उन्होंने ये मेडल जीतने के साथ ही रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी थी।

PV Sindhu
image source : X

Paris Olympics 2024 इसके अलावा ओलंपिक का फाइनल खेलने वाली पीवी सिंधू पहली भारतीय शटलर बनीं थी। उस समय पीवी सिंधू ओलंपिक में मेडल जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय भी थी। फिर इसके बाद पीवी सिंधू ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में अपनी इस स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

ये भी पढ़ें: टिम सेफर्ट की आतिशी पारी की बदौलत  गैल मार्वल्स ने जाफना किंग्स को 7 विकेट से हराया 

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version