Saturday, February 14

Paris Olympics: ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का 33वां संस्करण 26 जुलाई से फ़्रांस की राजधानी पेरिस में शुरू होने जा रहा है। इसक आयोजन फ़्रांस के 16 अन्य शहरों में किया जाएगा। यह तीसरा मौका है जब इन खेलों का आयोजन पेरिस में किया जा रहा है।

इससे पहले 1900 और 1924 में इसका आयोजन फ़्रांस में किया गया था। इस आर्टिकल में हम उन एथलीटों की बात करने जा रहें हैं जिन्होंने ओलंपिक इतिहास में अब तक सर्वाधिक पदक जीते हैं। 

Paris Olympics: 16 अन्य शहरों में किया जाएगा आयोजन 

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का 33वां संस्करण 26 जुलाई से फ़्रांस की राजधानी पेरिस में शुरू होने जा रहा है। इसका आयोजन फ़्रांस के अन्य 16 शहरों में किया जाएगा। इसका समापन 11 अगस्त को होगा। यह ऐसा तीसरा मौका है जब इन खेलों का आयोजन पेरिस में किया जा रहा है।

Paris Olympics 2024:ओलंपिक गेम्स में किसने जीता है सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल? 
                                  Paris Olympics 2024

इससे पहले 1900 और 1924 में इसका आयोजन फ़्रांस में किया गया था। यह लंदन 1908,1948 और 2012 के बाद तीन ओलंपियाड मेजबानी करने वाला दूसरा देश बन गया है।    

Paris Olympics: माइकल फेल्प्स के नाम सर्वाधिक पदक 

Paris Olympics 2024:ओलंपिक गेम्स में किसने जीता है सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल? 
                                          Paris Olympics 2024

सबसे ज्यादा मेडल जीतने की लिस्ट में अमेरिका के पूर्व तैराक माइकल फेल्प्स का नाम टॉप पर है उन्होंने सबसे ज्यादा व्यक्तिगत पदक जीते हैं। साल 2004 से 2016 के बीच 4 संस्करणों में कुल 28 पदक जीते है जो की एक रिकॉर्ड है। जिसमे 23 स्वर्ण पदक, 2 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल है। इसके साथ ही वें दुनिया के सबसे सफल ओलंपियन बन गये है। 

Paris Olympics: सर्वाधिक मेडल जीतने वाले एथलीट्स 

Paris Olympics: इस लिस्ट में सबसे टॉप पर माइकल फेल्प्स का नाम आता है और उसके बाद दूसरे नंबर पर सोवियत संघ के लारिसा लातिनिना का नाम है जिन्होंने कुल 18 पदक जीते हैं। 

Paris Olympics 2024:ओलंपिक गेम्स में किसने जीता है सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल? 
                                           Paris Olympics 2024
                       सर्वाधिक मेडल जीतने वाले एथलीट्स
नाम देश खेल कुल पदक स्वर्ण रजत कांस्य
माइकल फेल्प्स संयुक्त राज्य अमेरिका तैराकी 28 23 3 2
लारिसा लातिनिना सोवियत संघ जिम्नास्टिक्स 18 9 5 4
मारीत ब्योर्गेन नॉर्वे क्रॉस-कंट्री स्कीइंग (शीतकालीन ओलंपिक) 15 8 4 3
निकोलाई एंड्रियनव सोवियत संघ जिम्नास्टिक्स 15 7 5 3
ओले एइनार ब्योर्नडालेन नॉर्वे बायथलॉन (शीतकालीन ओलंपिक) 13 8 4 1
बोरिस शखलिन सोवियत संघ जिम्नास्टिक्स 13 7 4 2
एडोआर्डो मंगियारोटी इटली फेंसिंग 13 6 5 2
आइरीन वुस्त नीदरलैंड्स स्पीड स्केटिंग (शीतकालीन ओलंपिक) 13 6 5 2
ताकाशी ओनो जापान जिम्नास्टिक्स 13 5 4 4
पावो नुर्मी फिनलैंड एथलेटिक्स 12 9 3 0

 

बिर्गिट फिशर जर्मनी कयाकिंग 8 4 0 12
ब्जॉर्न डेहली नॉर्वे क्रॉस-कंट्री स्कीइंग 8 4 0 12
काटो सावाओ जापान जिमनास्टिक्स 8 3 1 12
जेनी थॉम्पसन अमेरिका तैराकी 8 3 1 12
इसाबेल वर्थ जर्मनी घुड़सवारी 7 5 0 12
रयान लोच्टे अमेरिका तैराकी 6 3 3 12
दारा टोरेस अमेरिका तैराकी 4 4 4 12
अलेक्सी नेमोव रूस जिमनास्टिक्स 4 2 6 12
नताली कफ्लिन अमेरिका तैराकी 3 4 5 12
मार्क स्पिट्ज अमेरिका तैराकी 9 1 1 11

आजादी के बाद हॉकी में भारत ने जीते 5 स्वर्ण और 8 पदक

Paris Olympics: आजादी के बाद भारत देश ने बहुत प्रकार के खेल संगठनों द्वारा चुने गए 50 से भी ज्यादा एथलीटों के मिशन के लिए भेजना शुरू किया | मिशन का नेतृत्व  शेफ – डी – मिशन कर रहा था |  उस समय भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को हराकर 1948 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता|

Paris Olympics 2024:ओलंपिक गेम्स में किसने जीता है सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल? 
                                      Paris Olympics 2024

Paris Olympics: एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक था | भारतीय हॉकी टीम ने 1956 के ग्रीष्कालीन ओलंपिक में पाकिस्तान को हराकर लगातार छठा ख़िताब जीतकर अपना दबदबा कायम रखा | उसके बाद साल 1960 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में कुछ ऐसा हुआ कि भारतीय हॉकी टीम फाइनल हार गयी और उसे सिर्फ रजत पदक से संतोष करना पड़ा |

हालाँकि भारतीय टीम ने 1964 के ग्रीष्कालीन ओलंपिक में वापसी करते हुए फिर एक बार स्वर्ण पदक हासिल किया | बता दें कि उसके बाद  भारत ने अगले दो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता | 1976 के ग्रीष्कालीन ओलंपिक में भारत 1928 के बाद पहली बार खाली हाथ अपने घर आया | 

यह भी पढ़ें:-Euro Cup Top Performer: जानिए यूरो कप के वों सितारें जिन्होंने किया है शानदार प्रदर्शन, कुछ की किस्मत रही ख़राब

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version