Wednesday, March 11

PV Sindhu: भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू मौजूदा सत्र में अब किसी बीडब्ल्यूएफ टूर टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने वाली हैं। क्यूंकि पिछले साल पेरिस ओलंपिक में शुरुआती दौर में ही बाहर होने के बाद से यह साल भी उनके लिए कुछ अच्छा नहीं रहा है। इस साल भी वह कई प्रतियोगिताओं के पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गईं हैं। वहीं इस साल उन्होंने एक भी खिताब नहीं जीता है।

मौजूदा सत्र में कोई मैच नहीं खेलेंगी सिंधू :-

इस मौजूदा सत्र में भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू अब किसी बीडब्ल्यूएफ टूर टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने वाली हैं। क्यूंकि इस समय उनका पूरा ध्यान पैर में लगी चोट से उबरने पर लगा हुआ है। तभी तो अब उनके द्वारा यह कठिन फैसला लिया गया है।

PV Sindhu
PV Sindhu

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधू ने अब यूरोपीय चरण के शुरू होने से पहले यह फैसला लिया है। इसके अलावा हैदराबाद की इस 30 वर्षीय शटलर ने कहा है कि यह फैसला उनकी सहयोगी टीम और चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श करने के बाद लिया गया है। वहीं उनके चिकित्सा विशेषज्ञों में प्रसिद्ध खेल हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ पारदीवाला भी शामिल हैं।

PV Sindhu
image source via getty images

पीवी सिंधू ने दिया बयान :- इसके बाद उन्होंने कहा है कि, “अपनी टीम के साथ विचार विमर्श करने और डॉक्टर पारदीवाला से सलाह लेने के बाद हमने महसूस किया कि मेरे लिए साल 2025 में शेष सभी बीडब्ल्यूएफ टूर प्रतियोगिताओं से हटना सबसे अच्छा होगा। क्यूंकि यूरोपीय चरण से पहले मेरे पैर में जो चोट लगी थी, वह अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है।

pv sindhu
pv sindhu

इसके अलावा खेल में कोई भी चोट लगना किसी भी खिलाड़ी के करियर का अहम हिस्सा होता है। लेकिन फिर भी इसको स्वीकार करना आसान नहीं होता है। क्यूंकि इस तरह की परिस्थितियां आपके धैर्य की परीक्षा लेती हैं। वहीं ये सभी परिस्थितियां आपको मजबूत होकर वापसी करने के लिए प्रेरित भी करती हैं।

सिंधू के लिए अच्छा नहीं रहा है यह मौजूदा सत्र :-

PV Sindhu
image source via getty images

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू पिछले साल हुए पेरिस ओलंपिक में शुरुआती दौर में ही हारकर बाहर हो गई थी। इसके बाद यह साल भी उनके लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। क्यूंकि इस साल सिंधू कई प्रतियोगिताओं के पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गई थी। जबकि इस साल उन्होंने एक भी खिताब नहीं जीता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version