Wednesday, March 4

AUS VS IND: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ आगामी 29 अक्टूबर से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लेग स्पिनर तनवीर संघा को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में शामिल किया है। क्यूंकि एडम जैम्पा अपनी पत्नी की गर्भावस्था से संबंधित व्यक्तिगत कारणों के चलते हुए शुरुआती मैच से अस्थायी रूप से हट गए हैं। इसके बाद ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह फैसला लिया है। तभी तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार संघा बुधवार को मनुका ओवल में होने वाले पहले टी-20 मैच से पहले कैनबरा में ही ऑस्ट्रेलिया की टीम से जुड़ जाएंगे।

शानदार फॉर्म में चल रहे है तनवीर संघा :-

ऑस्ट्रेलिया की घरेलू क्रिकेट में इस बार तनवीर संघा का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। इस समय वर्तमान में वह न्यू साउथ वेल्स ब्लूज के लिए 10 विकेट के साथ वनडे कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।

Tanveer Sangha
Tanveer Sangha

इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया-A के हालिया भारत दौरे के दौरान भी अपने प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया था। तब उन्होंने कानपुर में 3 लिस्ट-A मैचों में 7 विकेट लिए थे। जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 7 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 8.89 की इकॉनमी रेट से 10 विकेट लिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में हुआ बदलाव :-

इस समय अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे ऑस्ट्रेलियाई स्टार लेग स्पिनर एडम जैम्पा एहतियात के तौर पर पर्थ में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में पहले ही शामिल नहीं हो पाए थे।

Tanveer Sangha
Tanveer Sangha

इसके चलते हुए अब उनकी अस्थायी अनुपस्थिति ने संघा को टी20 टीम में शामिल करने का रास्ता साफ कर दिया है। जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी टी-20 टीम में अन्य बदलावों पर भी विचार कर रही है। क्यूंकि इस मौजूदा समय में विभिन्न फॉर्मेट के खिलाड़ी अलग-अलग चरणों में एशेज सीरीज की तैयारी भी कर रहे हैं।

महली बियर्डमैन भी हो सकते है ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल :-

Mahli Beardman
Mahli Beardman

इसके अलावा वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और पर्थ स्कॉर्चर्स के तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन भी सीरीज के अंत में अपना टी-20 डेब्यू कर सकते हैं। क्यूंकि वह इन 5 मैचों की टी 20 सीरीज के तीसरे मैच से कंगारू टीम के साथ जुड़ जाएंगे। वहीं इस बीच हम यहां पर आपको बता देना चाहते हैं कि बियर्डमैन ने अभी तक कोई भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच नहीं खेला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version