Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में भारत के स्टार शूटर स्वप्निल कुसाले ने इतिहास रच दिया है। इस बार उन्होंने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में कुल 451.4 का स्कोर करते हुए इतिहास रच दिया है। इस बार इस प्रतियोगिता में करिश्मा करते हुए भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिला दिया है।
Paris Olympics 2024 इस पेरिस ओलंपिक 2024 में यह भारत का तीसरा मेडल भी है। उनसे पहले मनु भाकर ने इंडिविजुअल और टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। स्वप्निल कुसाले ने 17 मई 2024 को भोपाल में आयोजित अंतिम चयन ट्रायल में 2024 ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। स्वप्निल कुसाले का जन्म साल 1995 में किसान परिवार में हुआ था।

Paris Olympics 2024 वहीं जब स्वप्निल कुसाले इस प्रतियोगिता के फाइनल में खेलने आये तो उनकी शुरुआत थोड़ी धीमी रही थी। उन्होंने 153.3 (पहली सीरीज- 50.8, दूसरी सीरीज- 50.9, तीसरी सीरीज- 51.6) का स्कोर किया था। तब वह छठे नंबर पर रहे थे। इसके बाद प्रोन में स्वप्निल ने 156.8 (पहली सीरीज- 52.7, दूसरी सीरीज- 52.2, तीसरी सीरीज- 51.9) का स्कोर करते हुए 5वें नंबर पर पहुंच गए थे।
Paris Olympics 2024 इसके बाद इस प्रतियोगिता में स्टैंडिंग में स्वप्निल कुसाले ने पहली सीरीज में 51.1 और दूसरी सीरीज में 50.4 यानी कुल मिलाकर 101.5 का स्कोर किया। अब स्वप्निल का कुल स्कोर 422.1 हो गया था और वह अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए। इसके बाद से स्वप्निल ने इस प्रतियोगिता में पीछे मुड़कर नहीं देखा।
Paris Olympics 2024 स्वप्निल कुसाले ने जीता ब्रॉन्ज मैडल :-
Paris Olympics 2024 आखिर में उन्होंने एलिमिनेशन में जबरदस्त खेल दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। इस प्रतियोगिता का गोल्ड मेडल चीन के लियू युकुन ने लिया , उन्होंने कुल 463.6 का स्कोर करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इस प्रतियोगिता का सिल्वर मेडल कुलिस सेरी के नाम रहा। उन्होंने कुल 461.3 का स्कोर किया।

Paris Olympics 2024 स्वप्निल कुसाले एक शांत स्वभाव के खिलाड़ी है। अपने इसी शांत स्वभाव के चलते उन्होंने आज यह मेडल अपने नाम किया है। अब जब उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में इस मेडल को जीता है तो तभी से ही सोशल मीडिया पर उनके लिए बधाइयों का तांता लग गया। अब स्वप्निल कुसाले एक ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से वो काफी ज्यादा प्रेरित होते है। इसके अलावा स्वप्निल पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान धोनी की तरह ही रेलवे टिकट कलेक्टर भी हैं।
ये भी पढ़ें: कौन है टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले विकेटकीपर, इस खिलाड़ी ने किया सबसे ज्यादा निराश

