Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक 2024 का आज भव्य उद्घाटन हो गया है। इस उद्घाटन के लिए फ्रांस ने आज अपने पूरे पेरिस शहर को अभेद किले के रूप में तब्दील कर दिया है। तभी तो इस बार ओलंपिक का जोश पूरी दुनिया के सर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन अब खेलों के इस महाकुंभ की शुरुआत से पहले ही एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजन समिति की साख को बहुत बड़ा झटका पहुंचाया है। इस बार इस पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने पहुंची अर्जेंटिना की फुटबॉल टीम लूटपाट की शिकार हो गई है।
Paris Olympics 2024 अर्जेंटिना टीम लूटपाट की शिकार :-
Paris Olympics 2024 पेरिस ओलंपिक 2024 का आज भव्य उद्घाटन हो गया है।लेकिन अब खेलों के इस महाकुंभ की शुरुआत से पहले ही एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजन समिति की साख को बहुत बड़ा झटका पहुंचाया है।इस बार इस पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने पहुंची अर्जेंटिना की फुटबॉल टीम लूटपाट की शिकार हो गई है।

Paris Olympics 2024 इस बात की पुष्टि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के कोच ने की है। इस घटना की जानकारी देते हुए जेवियप मास्चेरानो ने कहा कि, चोर हमारी ट्रेनिंग कैंप में घुस गए थे। थियागो अल्माड़ा का सामान, उनकी महंगी घड़ी और गहने वहां रखे थे जिसे चोरों ने लूट लिया। अभी हल ही में कोपा अमेरिका का कप जीत कर ही अर्जेंटीना की टीम लौटी थी।

Paris Olympics 2024 अब अर्जेंटीना की टीम पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए यहां पर पहुंची थी। लेकिन अर्जेंटिना की टीम के साथ हुई इस घटना ने ओलंपिक विलेज में मौजूद सभी एथलिट के मन में डर की भावना पैदा कर दी है। यहां पर हम आपको एक बात और बता देना चाहते है कि इस ओलंपिक में ही इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई साइकिलिंग टीम के सदस्यों ने भी चोरी की घटना की शिकायत की थी। लोगन मार्टिन के मुताबिक चोरों ने उनकी वैन की खिड़की तोड़ पर्स और मसाज टेबल चुरा ली थी।
Paris Olympics 2024 10,000 से ज्यादा एथलिट मौजूद :-
Paris Olympics 2024 इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में 206 सदस्य देशों के 10, 500 के करीब एथलिट हिस्सा ले रहे हैं। अब ऐसे में वहां की ओलंपिक आयोजन समिति की ये जिम्मेदारी है कि वे एथिलट के साथ – साथ उनके सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी लें। उनको ओलंपिक विलेज या फिर खिलाड़ी जहां भी ट्रेनिंग कर रहे हैं वहां की सुरक्षा ऐसी होनी चाहिए , उनको इस बात की अच्छी तरह से पुष्टि करनी चाहिए। वहां पर केवल अधिकृत लोगों की ही एंट्री होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: पल्लीकल में बैटिंग या बॉलिंग में किसका होगा राज, जानें कैसी होगी पहले टी20 के लिए वहां की पिच

