Thursday, February 12

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में बेल्जियम से खेले गए मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम हाफटाइम तक एक गोल की लीड बनाए रखने के बावजूद मौजूदा चैम्पियन बेल्जियम से इस मुकाबले को 2-1 से हार गई। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट में यह भारतीय टीम की पहली हार है। इससे पहले भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 और आयरलैंड को 2-0 से हराने के अलावा अर्जेंटीना से 1-1 से ड्रॉ खेला था।

Indian hockey team lost to Belgium
image source : X

Paris Olympics 2024 इस बार भारतीय हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। बेल्जियम के खिलाफ हुए इस मुकाबले में भारत के लिए अभिषेक ने 18वें मिनट में पहला गोल किया था और भारतीय टीम ने इस बढ़त को हाफटाइम तक बढत बरकरार रखा था। इसके बाद बेल्जियम की टीम ने तीसरे क्वार्टर में दो गोल करके भारतीय टीम पर अपनी बढ़त बनाई। इस मुकाबले में बेल्जियम के लिए थिबू स्टॉकब्रोक्स ने 33वें और जॉन डोमैन ने 44वें मिनट में गोल किया।

Paris Olympics 2024 ऑस्ट्रेलिया से होगा अगला मैच :-

Indian hockey team lost to Belgium
image source : X

Paris Olympics 2024 अब भारतीय हॉकी टीम को अपना अगला मुकाबला आज शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया से खेलना है। पिछले मुकाबलों की तरह ही भारतीय टीम को इस बार भी 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला था। लेकिन इस बार भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह के शॉट को बेल्जियम के गोलकीपर विंसेंट वानाश ने बड़ी ही खूबसूरती से बचाया। इस पहले हाफ में विरोधी गोल पर हमलों और गेंद पर नियंत्रण के मामले में भले ही बेल्जियम आगे रहा, लेकिन बढ़त भारत ने बनाई।

Paris Olympics 2024 भारत ने ऐसे मारा पहला गोल :-

Paris Olympics 2024 इस मुकाबले में अपना पहला ओलिंपिक खेल रहे फॉरवर्ड संजय और अभिषेक ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। जब इस मुकाबले में भारत ने बेल्जियम पर पहला गोल कर दिया तो वह सकते में आ गई और उन्होंने भारत पर अपने जवाबी हमले तेज कर दिए। इसके बाद बेल्जियम ने 23वें मिनट में एक के बाद एक तीन पेनल्टी कॉर्नर बनाए। लेकिन तब भी वह बराबरी का गोल नहीं कर सके।

Paris Olympics 2024 अंत में हार गया भारत :-

Paris Olympics 2024 वहीं भारतीय टीम को मुकाबले के 25वें मिनट में मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला था लेकिन तब भारतीय कप्तान हरमनप्रीत बेंच पर थे। लेकिन भारत के हॉकी खिलाड़ी अमित रोहिदास इसको गोल में नहीं बदल पाए। वहीं इस मुकाबले में हाफटाइम तक एक गोल से पिछड़ने के बाद बेल्जियम ने तीसरे क्वार्टर में दो गोल करके बढ़त बना ली।

Indian hockey team lost to Belgium
image source : X

Paris Olympics 2024 इस मुकाबले में बेल्जियम के लिए पहला गोल 33वें मिनट में स्टॉकब्रोक्स ने किया। इसके बाद उनको 43वें मिनट में लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले। पहले दो पेनल्टी कॉर्नर को तो श्रीजेश ने बचा लिया था फिर इसके बाद तीसरे पर भी पहला शॉट दाहिनी ओर डाइव लगाकर मुस्तैदी से बचा लिया था। लेकिन फिर भी गेंद गोल के पास ही थी और डोमैन ने भारतीय डिफेंडरों को चकमा देकर चतुराई से गोल कर दिया।

ये भी पढ़ें: आज अपना तीसरा मेडल जीतने उतरेंगी मनु भाकर,जानिए सातवें दिन पेरिस ओलंपिक में कैसा रहने वाला है भारत का शेड्यूल ?

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version