Paris Olympics 2024: साल 2020 में टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भी काफी शानदार शुरुआत की है। क्यूंकि आज उन्होंने अपने करियर का बेस्ट थ्रो फेंककर सीधे फाइनल में जगह बना ली है। अब सभी के मन में केवल यही बात आ रही है कि नीरज फाइनल मैच कब खेलने वाले है। क्यूंकि इस बार भी भारत को अपने स्टार भाला फेंक खिलाड़ी से एक बार फिर से गोल्ड मेडल की पूरी उम्मीद है।

Paris Olympics 2024 नीरज चोपड़ा ने फेंका करियर का बेस्ट थ्रो :-
पेरिस ओलंपिक 2024 में आते ही भारतीय स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने अपना शानदार खेल दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं इस बार ग्रुप-बी में शामिल नीरज चोपड़ा ने पूरे जोश के साथ भाला फेंका था। जो कि 89.34 मीटर दूर जाकर गिरा।

Paris Olympics 2024 अब इस 89.34 मीटर के थ्रो के साथ नीरज ने फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। वहीं टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने 87.58 दूरी पर थ्रो फेंका था। जिसके चलते हुए नीरज चोपड़ा ने उस समय गोल्ड मेडल जीता था। तभी तो अब हर किसी को इस बार भी पेरिस ओलंपिक 2024 में भी उनसे एक बार फिर गोल्ड मेडल की उम्मीद है।
Paris Olympics 2024 पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी किया क्वालीफाई :-

Paris Olympics 2024 इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में पाकिस्तान के प्लेयर अरशद नदीम ने भी जेवलिन थ्रो के फाइनल में क्वालिफाई कर लिया है। इस बार अपने पहले ही थ्रो में अरशद नदीम ने क्वालिफाइंग के लिए तय 84 मीटर मार्क से दूर भाला फेंका था। अरशद ने 86.59 दूर भाला फेंकते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
Paris Olympics 2024 कब खेला जाएगा फाइनल :-

Paris Olympics 2024 इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का फाइनल मुकाबला 8 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 11:55 बजे शुरू होगा। भारत को इस बार भी अपने इस स्टार भाला फेंक खिलाड़ी से स्वर्ण पदक की उम्मीद लगी हुई है। अगर यदि नीरज टोक्यो के बाद पेरिस में भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने में कामयाब होते हैं तो वह जेवलिन थ्रो में लगातार 2 गोल्ड जीतने वाले भारत के एथलीट बन जाएंगे।
ये भी पढ़ें: भारत के सीरीज बचाने की राह में बारिश बन सकती है विलेन, जानें कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम

