Paris Olympics 2024: भारतीय टीम के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश पेरिस ओलंपिक के बाद इंटरनेशनल मैचे से संन्यास ले लेंगे। क्यूंकि अभी भारतीय पुरुष हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में अपना जोर आजमाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अपने इंटरनेशनल मैचों से सन्यास की घोषणा उन्होंने खुद आकर दी है। उन्होंने कहा है कि पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद वो कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेलेंगे।

Paris Olympics 2024 इस बार के पेरिस ओलंपिक के बाद श्रीजेश का 18 साल लंबा हॉकी का करियर अब समाप्त हो जाएगा। इस भारतीय दिग्गज गोलकीपर ने कई मौकों पर भारतीय हॉकी टीम के लिए ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह अभी 36 साल के है। उन्होंने अभी तक भारतीय हॉकी टीम के लिए कुल 328 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस बार का यह पेरिस ओलंपिक उनके हॉकी करियर का चौथा ओलंपिक होने वाला है। इसके अलावा उन्होंने कई राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया है।
Paris Olympics 2024 ओलंपिक पदक पर है श्रीजेश की निगाहें :-
Paris Olympics 2024 इस बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीआर श्रीजेश ने कहा है कि इस बार मैं इस पेरिस ओलंपिक के बड़े इवेंट में अपने आखिरी मैच की तैयारी कर रहा हूं। इसके लिए मैं पीछे की तरफ बहुत ही गर्व के साथ और इसके आगे मैं बहुत ही आशा के साथ देख रहा हूं। मेरी यह यात्रा काफी चुनौतीपूर्ण भरी रही है।

Paris Olympics 2024 मेरे इस पूरे हॉकी करियर में मुझे मेरे परिवार , टीम के साथियों, कोचों, प्रशंसकों और हॉकी इंडिया से मिले प्यार और समर्थन के लिए हमेशा उनका आभारी रहूंगा। क्यूंकि उन सभी ने मुझ पर पूरा भरोसा जताया है। तभी तो भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में पुरुष हॉकी में कांस्य पदक जीता था।
Paris Olympics 2024 श्रीजेश ने किया सभी का धन्यवाद :-
Paris Olympics 2024 इस दिग्गज हॉकी खिलाडी ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे सभी साथी हॉकी खिलाड़ी इस कठिन और मुश्किल समय में मेरे साथ खड़े रहे है। इस बार हम सभी पेरिस ओलंपिक में अपनी हॉकी की प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपने ओलंपिक के पदक का रंग बदलने की पूरी कोशिश जरूर ही करेंगे।

Paris Olympics 2024 भारतीय पुरुष हॉकी टीम के दिग्गज पीआर श्रीजेश ने साल 2006 में हुए दक्षिण एशियाई खेलों में पदार्पण किया था। फिर इसके बाद उन्होंने भारत के लिए कई यादगार जीतों में अपना पूरा योगदान दिया है। इन प्रतियोगिताओं में साल 2014 के एशियाई खेलों में स्वर्ण और जकार्ता-पालेमबांग में 2018 एशियाड में कांस्य पदक भी शामिल हैं। श्रीजेश साल 2018 में हुई एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम और भुवनेश्वर में हुई साल 2019 एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल चैंपियन टीम का भी हिस्सा थे।
Paris Olympics 2024 कप्तान हरमनप्रीत ने की श्रीजेश की जमकर तारीफ :-
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत ने भी श्रीजेश की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि साल 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता टीम में भी इस दिग्गज भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर की काफी अहम भूमिका रही थी। क्यूंकि यह दिग्गज गोलकीपर ही टोक्यो ओलंपिक में भारत की ऐतिहासिक कांस्य पदक जीत के मुख्य प्रेरणास्रोतों में से एक थे।

Paris Olympics 2024 इसके बाद हरमनप्रीत ने कहा कि इस बार के पेरिस ओलंपिक में फिर से भारतीय टीम एक और पदक जीतने की पूरी कोशिश जरूर करेगी। क्यूंकि ऐसा करते हुए हम सभी साथी खिलाड़ी श्रीजेश के इस आखिरी टूर्नामेंट को यादगार बना सकते है। क्यूंकि श्रीजेश सदा ही हम सभी के लिए प्रेरणा रहे है। क्यूंकि साल 2016 में जूनियर विश्व कप में उनकी मार्गदर्शन वाली भूमिका मुझे अब भी याद है। क्यूंकि यह अंतरराष्ट्रीय हॉकी में हमारे हॉकी करियर की शुरुआत थी जिसको उन्होंने हमारे इस हॉकी करियर को अपने तरीके से आकार दिया था।
ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, कोच ने बताया पेरिस ओलम्पिक में खेलेंगे या नहीं

