Saturday, August 16

Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024: ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का 33वां संस्करण 26 जुलाई से फ़्रांस की राजधानी पेरिस में शुरू चुका है। इसका आयोजन फ़्रांस के 16 अन्य शहरों में किया जाएगा। बता दें कि यह तीसरा मौका है जब इसका आयोजन पेरिस में किया जा रहा है।

इससे पहले 1900 और 1924 में इसका आयोजन किया गया था। इस महाकुंभ में इस बार दुनियाभर से कुल 206 देश हिस्सा लेने को पूरी तरह से तैयार हैं। पेरिस ओलंपिक्स गेम्स में इस बार 10,500 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं दुनियाभर के सभी एथलीट मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगे। 

Paris Olympics 2024: नाइजेरिया की इस मुक्केबाज को डोपिंग के कारण किया गया सस्पेंड, नही ले सकती अब ओलंपिक में हिस्सा
        Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024:डोपिंग के कारण की गई सस्पेंड

नाइजेरिया की मुक्केबाज सिंथिया ओगुन सेमिलोर को प्रतिबंधित डोपिंग प्रदार्थ के सेवन का दोषी पाए जाने के बाद पेरिस ओलंपिक खेलों से बाहर कर दिया गया है। इंटरनेशनल टेस्ट एजेंसी के अनुसार अफ़्रीकी खेलों की लाइटवेट चैम्पियन ओगुन सेमिलोर का गुरूवार को परिक्षण किया गया। परिक्षण के दौरान उनके मूत्र में फ्यूरोसेमाइड पाया गया है।  

Paris Olympics 2024: क्या है फ्यूरोसेमाइड 

फ्यूरोसेमाइड एक मास्किंग एजेंट है जो अन्य दवाओं की उपस्थिति को छिपा सकता है। एजेंसी के अनुसार ओगुनसेमिलोर को अस्थाई रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वह अब ओलंपिक में भाग नही ले सकती हैं। इस 22 वर्षीय मुक्केबाज को 60 किलोग्राम भार वर्ग में चौथी वरीयता दी गई थी। बता दें कि उन्हें अपना पहला मुकाबला सोमवार को खेलना था।     

Paris Olympics 2024: पिछले साल किया था कमाल का प्रदर्शन 

ओगुन सेलिमोर ने पिछले साल अपने वजन वर्ग में अफ़्रीकी खेलों का खिताब जीता था। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीता था। वह डोपिंग के कारण पेरिस ओलंपिक से बाहर होने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं। इससे पहले शुक्रवार को इराकी जूडोका सज्जाद सेहेन का परिक्षण पॉजिटिव पाया गया था। 

Paris Olympics 2024: तीन बार मेजबानी करने वाला दूसरा शहर 

पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 जुलाई से हो रहा है और इस बार ओलंपिक्स गेम्स में दुनियाभर से 206 देश और 10,500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ओलंपिक की मेजबानी इस बार फ़्रांस कर रहा है और फ़्रांस के 16 अन्य शहरों में भी इसका आयोजन किया जाएगा। इसका समापन 11 अगस्त को होगा।

Paris Olympics 2024: नाइजेरिया की इस मुक्केबाज को डोपिंग के कारण किया गया सस्पेंड, नही ले सकती अब ओलंपिक में हिस्सा
Paris Olympics 2024

यह तीसरा ऐसा मौका होगा जब इन खेलों का आयोजन पेरिस में किया जा रहा है। इससे पहले 1900 और 1924 में इसका आयोजन फ़्रांस में किया गया था। यह लंदन( 1908,1948, 2012) के बाद तीन ओलंपियाड की मेजबानी करने वाला दूसरा शहर बन गया है। 

यह भी पढ़ें:- UP T20 Cricket: मेगा ऑक्शन में चावला सहित इन खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, जानिए कब और कहाँ होंगे मुकाबले

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Exit mobile version