Thursday, February 12

Paris Olympics 2024: Italy’s Angela Carini abandons fight after 46 seconds against Algeria’s Imane Khelif

पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में गुरूवार को महिलाओं की 66 किग्रा बॉक्सिंग इवेंट के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में अल्जीरिया की तथाकथित महिला बॉक्सर इमान खलीफ (Imane Khelif) ने इटली की एंजेला कैरिनी (Angela Carini) को हरा दिया और अगले राउंड में पहुँच गईं। लगभग 46 सेकंड तक चले इस मुकाबले ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है, जिस पर दुनिया की बड़ी-बड़ी हस्तियाँ अपनी प्रतिक्रियाएँ दे रहीं हैं।

Angela Carini vs Imane Khelif Paris Olympics 2024: Angela Carini abandons Olympic fight after 46 seconds against Imane Khelif
Angela Carini vs Imane Khelif/ The Telegraph

दरअसल, अल्जीरिया के बॉक्सर इमान खलीफ (Imane Khelif) एक शौकिया ‘जैविक पुरूष (Biological Men)’ हैं, जो कई बार लिंग परीक्षण में फेल भी हो चुके हैं। पिछले साल वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2023 के गोल्ड मेडल मैच से कुछ घंटे पहले उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (IBA) के पात्रता नियमों का पालन ना करने के चलते उन्हें अयोग्य भी घोषित कर दिया गया था और उन पर हमेशा के लिए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के मैचों में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

बता दें कि, अन्तर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ के नियमों के अनुसार, कोई भी XY गुणसूत्र वाला खिलाड़ी महिलाओं के इवेंट्स में हिस्सा नहीं ले सकता है और खालीफ एक बायोलॉजिकल पुरूष हैं, इसीलिए उन पर यह प्रतिबंध लगाया गया। लेकिन अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC)  ने उन्हें पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं के इवेंट में हिस्सा लेने के योग्य घोषित घोषित कर दिया।

Angela Carini vs Imane Khelif Paris Olympics 2024: Angela Carini abandons Olympic fight after 46 seconds against Imane Khelif
Alegria Boxer Imane Khelif (Paris Olympics 2024)/

क्या है पूरा मामला ?

हुआ कुछ यूं कि, अल्जीरिया के तथाकथित जैविक पुरूष बॉक्सर इमान खलीफ (Imane Khelif) अल्जीरियाई झंडे लहराते फैंस के जोरदार शोर के बीच महिलाओं की वेल्टरवेट राउंड ऑफ 16 मुकाबले में इटली की महिला बॉक्सर एंजेला कैरिनी (Angela Carini)  से मुकाबले करने रिंग में उतरे। हालाँकि, खलीफ के एक पंच के बाद कैरिनी रूक गईं और आगे उनका मुकाबला नहीं कर सकीं।

Paris Olympics 2024: Angela Carini abandons Olympic fight after 46 seconds against Imane Khelif Angela Carini vs imane khelif
Angela Carini vs Imane Khelif

खलीफ से ऊँचाई में 6 सेमी छोटी कैरिनी इवेंट शुरू होने के लगभग 30 सेकंड बाद अपना हेडगियर ठीक कराने गईं, लेकिन कुछ देर मुकाबला जारी रखने के बाद वह कोने में वापस चली गईं और रूक गईं। इसके बाद वह तुरंत रिंग से बाहर निकल गईं।

अंततः वह मुकाबला रद्द हो गया और अल्जीरिया के बॉक्सर इमान खलीफ को विजेता घोषित कर दिया गया। इसके बाद कैरिनी फूट-फूट कर रोने लगीं। मैच समाप्त होने के बाद कैरिनी ने इसे अन्यायपूर्ण भी बताया।

कैरिनी ने मैच समाप्त होने के बाद कहा:

मेरे लिए, यह हार नहीं है। मेरे लिए, जब आप उन रस्सियों पर चढ़ते हैं, तो आप पहले से ही योद्धा होते हैं, आप पहले से ही विजेता होते हैं। सब कुछ ठीक है, इस तरह से ठीक है।

मैं आज रात हारी नहीं… मैंने सिर्फ़ एक फाइटर के तौर पर अपना काम किया। मैं रिंग में गई और लड़ी। मैं जीत नहीं पाई। मैं अपना सिर ऊंचा करके और टूटे हुए दिल के साथ बाहर आ रही हूँ।

मैं एक परिपक्व महिला हूँ। [बॉक्सिंग] रिंग मेरी ज़िंदगी है। मैं हमेशा से बहुत सहज रही हूँ। जब मुझे लगता है कि कुछ ठीक नहीं है, तो भी मैं हार नहीं मानती।

इमान खलीफ जैसे जैविक पुरूष बॉक्सर के साथ अपनी फाइट पर कैरिनी ने कहा:

मैं रिंग में गई और मैंने कहा, ‘मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने जा रहीं हूं, चाहे मेरे सामने कोई भी व्यक्ति हो, जो इस समय मेरी रुचि का विषय नहीं है।’ मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देना था। इसलिए, किसी भी विवाद में मेरी कभी कोई दिलचस्पी नहीं थी। मैं रिंग गई और मैं बस जीतना चाहती थी।

यहाँ देखें पूरा वीडियो:

इस मैच के बाद दुनिया की कई हस्तियाँ और फैंस ओलंपिक समिति की जमकर आलोचना कर रहे हैं। सभी लोगों ने यह आवाज उठानी शुरू कर दी है कि, ‘महिलाओं के खेल में पुरुषों की कोई हिस्सेदारी नहीं होनी चाहिए’।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी उठाई आवाज

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाते हुए कहा:

मुझे लगता है कि, जिन खिलाड़ियों में पुरुषों वाले आनुवंशिक लक्षण हैं, उन्हें महिलाओं की प्रतियोगिताओं में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। यह इसलिए नहीं कि, आप भेदभाव करना चाहते हैं, बल्कि इसलिए कि महिला खिलाड़ियों को सामान स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के अधिकार की रक्षा होनी चाहिए। मुझे उसके पीछे हटने से ज्यादा इस का (जैविक पुरूष का महिलाओं के खेल में शामिल होने का) पछतावा है।

कल जब उसने (कैरिनी ने) लिखा ‘मैं लडूंगी’ तो मैं भावुक हो गई थी, क्योंकि समर्पण, मानसिक स्थिति और चरित्र निश्चित रूप से इन चीजों में भूमिका निभाते हैं। लेकिन फिर भी समान अधिकार पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होना भी मायने रखता है और मेरे हिसाब से यह कोई बराबरी की प्रतियोगिता नहीं थी।”

महिला तैराक रिले गेन्स ने इस पर अपनी राय रखते हुए कहा X पर लिखा, “पुरुषों को महिलाओं के खेल से संबंध नहीं रखना चाहिए।”

गेन्स के इस ट्वीट पर टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स जैसी कंपनियों के सीईओ एलन मस्क ने रीट्वीट करते हुए लिखा, “बिल्कुल”

अन्य लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएँ:

https://twitter.com/Andrew_memes2/status/1818989424786415973?t=MzdkVRTNGQIpLkAyEqKe0w&s=19

 

 

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version