WFI Election: दिल्ली हाईकोर्ट ने बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और सत्यवर्त कादियान जैसे भारत के शीर्ष पहलवानों को बड़ा झटका दे दिया है। वहीं इससे पहले इन सभी पहलवानों ने आरोप लगाया था कि डब्ल्यूएफआई चुनाव अच्छे और पारदर्शी माहौल में नहीं हुए थे। तब इन सभी ने चुनाव प्रक्रिया में कमियों और अनियमितताओं के आरोप लगाए थे।
भारत के शीर्ष पहलवानों को लगा दिल्ली हाई कोर्ट ने झटका :-

भारत के शीर्ष पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और सत्यवर्त कादियान को दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दे दिया है। क्यूंकि इस समय दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव को चुनौती देने वाली इन पहलवानों की याचिका को खारिज कर दिया है। वहीं भारत के ये सभी पहलवान कई बार कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुए थे। इसके चलते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने इनकी याचिका खारिज कर दी है।
संजय सिंह ने जीता था डब्ल्यूएफआई का चुनाव :-
इसके अलावा इस बार हुए डब्ल्यूएफआई के चुनावों में संजय सिंह ने अनीता श्योराण को हराकर अध्यक्ष पद का चुनाव जीता था। वहीं इस बार अनीता श्योराण को भारत के इन्हीं शीर्ष पहलवानों का समर्थन हासिल था। इसके चलते हुए न्यायमूर्ति मिनी पुष्कर्णा ने बीती 27 नवंबर को इस मामले पर सुनवाई की थी और तब यह देखा था कि कोई भी याचिकाकर्ता सुनवाई के लिए कोर्ट में मौजूद नहीं है।

इसके बाद जब सुनवाई आगे बढ़ी तो पता चला कि ये पहलवान पिछली दो सुनवाई में भी शामिल नहीं हुए थे। इसके चलते हुए अब दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि, “लगता है कि इस मामले को आगे ले जाने में याचिकाकर्ताओं की कोई रूचि नहीं है।”
सुनवाई के दौरान पेश नहीं होने पर याचिका हुई है रद्द :-

इसके अलावा भारत के इन शीर्ष पहलवानों ने आरोप लगाया था कि इस बार डब्ल्यूएफआई के चुनाव अच्छे और पारदर्शी माहौल में नहीं हुए थे। वहीं इस बार इन सभी ने चुनाव प्रक्रिया में कमियों और अनियमितताओं के आरोप भी लगाए थे। जबकि अब इन सभी याचिकाकर्ताओं के बार बार सुनवाई के दौरान पेश नहीं होने के कारण अदालत ने यह याचिका अब रद्द कर दी है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

