Tata Steel Masters: उज्बेकिस्तान के दिग्गज चेस खिलाड़ी नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने मौजूदा समय में अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय ग्रैंडमांस्टर अर्जुन एरिगेसी को हराकर टाटा स्टील मास्टर्स का खिताब जीत लिया है। इसके चलते हुए उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी ने टाटा स्टील मास्टर्स में अपना खिताबी जीत का सपना भी पूरा कर लिया है।
नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने जीता टाटा स्टील मास्टर्स का खिताब :-
उज्बेकिस्तान के दिग्गज चेस खिलाड़ी नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने मौजूदा समय में अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय ग्रैंडमांस्टर अर्जुन एरिगेसी को हराकर टाटा स्टील मास्टर्स का खिताब जीत लिया है। जबकि विश्व चैंपियन और भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश संयुक्त आठवें स्थान के साथ भारतीय खिलाड़ियों के बीच शीर्ष पर रहे हैं। क्यूंकि गुकेश ने अंतिम दौर में जर्मनी के विन्सेंट केमर से ड्रॉ खेला है और 6.5 अंक के साथ भारतीय खिलाड़ियों के बीच शीर्ष स्थान हासिल किया है।

इसके अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ी आर प्रज्ञानंदा ने भी नीदरलैंड के जोर्डन वैन फोरेस्ट के साथ ड्रॉ खेला और 5.5 अंक के साथ टूर्नामेंट समाप्त किया है। वहीं इस समय अगर कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से पहले उनके इस प्रदर्शन को देखें तो भारतीय खिलाड़ी को अपने खेल में काफी सुधर की जरुरत है। जबकि एरिगेसी को रेटिंग के मामले में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। क्यूंकि इस टूर्नामेंट में खेलते हुए उन्होंने 29 अंक गंवा दिए और विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 से बाहर हो गए है।

इसके अलावा सही में गुकेश ही एकमात्र ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जो इस मौजूदा लाइव रेटिंग सूची में 10वें नंबर पर हैं। जबकि इस समय शतरंज के शौकीनों के लिए यह काफी हैरानी की बात है कि 2750 रेटिंग से ऊपर कोई भारतीय नहीं है। इसके अलावा अपने इस मैच में अब्दुसत्तोरोव ने 13 बाजी के मुकाबले में नौ अंक हासिल किए हैं। जबकि उनके जूनियर हमवतन और विश्व कप विजेता जावोखिर सिंदारोव उनसे आधा अंक पीछे दूसरे स्थान पर रहे हैं।इसके अलावा फोरेस्ट, केमर और अमेरिका के हैंस नीमन 7.5 अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे हैं।

जबकि जर्मनी के मथाइस ब्लूबाउम और टूर्नामेंट के 14 साल के सनसनीखेज खिलाड़ी तुर्किये के यागिज कान एर्दोगमुस इस बार चौथे पायदान पर रहे हैं। इसके अलावा इस बार गुकेश, नीदरलैंड के अनीश गिरी और स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेदोसेव ने प्रज्ञानंद से एक अंक अधिक हासिल किया और संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर रहे हैं। जबकि इस बार एरिगेसी और अरविंद चिदंबरम ने 4.5 अंक जुटाए हैं। इसके बाद चेक गणराज्य के थाई दाई वैन गुयेन आखिरी पांच दौर के मुकाबले हारने के बाद सिर्फ तीन अंक के साथ सबसे आखिरी स्थान पर रहे हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

