Asian Shooting Championship: भारतीय निशानेबाजों ने 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप के चौथे दिन दांव पर लगे पांच में से चार स्वर्ण पदक जीते हैं। इस चैंपियनशिप के चौथे दिन अभिनव साव ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने की शुरुआत की थी। इस स्टार निशानेबाज ने पहले नारायण प्रणव (631.1 अंक से तीसरे स्थान पर) और हिमांशु (630.9 अंक से चौथे स्थान पर) के साथ क्वालीफिकेशन में 628.1 अंक हासिल कर फाइनल में जगह पक्की की थी।
अभिनव साव ने जीता स्वर्ण पदक :-
16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप के चौथे दिन दांव पर लगे पांच में से चार स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय निशानेबाजों ने अपना दबदबा मजबूत कर लिया है। इसके चलते हुए अब भारत के पदकों की संख्या 26 हो गई है। वहीं अभी तक भारत ने इस प्रतियोगिता में 14 स्वर्ण, छह रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर शीर्ष पर अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है।

इसके चलते हुए भारतीय निशानेबाज अभिनव साव ने इस प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने की शुरुआत की थी। इसमें खेलते हुए उन्होंने पहले नारायण प्रणव (631.1 अंक से तीसरे स्थान पर) और हिमांशु (630.9 अंक से चौथे स्थान पर) के साथ क्वालीफिकेशन में 628.1 अंक प्राप्त करते हुए फाइनल में जगह पक्की की थी। जबकि इस बार उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया था कि भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही उन तीनों का 1890.1 अंक का स्कोर एशियाई और जूनियर विश्व रिकॉर्ड दोनों ही बना जाए।
महिला जूनियर स्कीट में मानसी ने लहराया परचम :-
इसके अलावा शॉटगन रेंज में मानसी रघुवंशी ने महिला जूनियर स्कीट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उनके अलावा भारत की अन्य महिला निशानेबाज यशस्वी राठौर ने रजत पदक जीता है। इस बार मानसी फाइनल में 53 अंक बनाकर चैंपियन बनीं है, जबकि यशस्वी ने 52 अंक बनाकर कजाखस्तान की लिडिया बशारोवा (40) को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक पर अपना कब्जा किया है। जबकि इसी प्रतियोगिता में भाग ले रही अन्य भारतीय निशानेबाज अग्रिमा कंवर (15) फाइनल में छठे और अंतिम स्थान पर रहीं। इसके अलावा मानसी ने पांच दौर में कुल 106 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। जबकि तब बशारोवा ने 112 अंक के साथ क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

इसके अलावा यशस्वी 102 अंक से क्वालीफिकेशन में पांचवें स्थान पर रहीं थी। जबकि अन्य निशानेबाज अग्रिमा ने भी 101 अंक के साथ कट हासिल किया था। वहीं इससे पहले ईशान सिंह लिब्रा (116), हरमेहर सिंह लाली (115) और ज्योतिरादित्य सिंह सिसोदिया (110) ने क्रमशः पहले, तीसरे और पांचवें स्थान पर रहते हुए पुरुष जूनियर स्कीट के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। इसके बाद फाइनल में भारत के हरमेहर सिंह लाली ने 53 अंक के साथ रजत पदक जीता था। जबकि ज्योतिरादित्य सिंह सिसोदिया ने 43 अंक के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया था।

इसके अलावा इसी प्रतियोगिता में कजाखस्तान के आर्टयोम सेडेलनिकोव ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने नाम किया था। वहीं इससे पहले पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल सीनियर स्पर्धा के तीनों निशानेबाजों ने क्वालीफिकेशन दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को एक और टीम स्वर्ण पदक दिलाया था। इसके अलावा पुरुष निशानेबाज रुद्रांक्ष पाटिल और अर्जुन बबूता व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत के लिए पदक नहीं जीत पाए। क्यूंकि तब ये दोनों फाइनल में क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर रहे थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

