Doping: इंचियोन एशियाई खेल 2014 की कांस्य पदक विजेता हैमर थ्रो खिलाड़ी भारत की मंजू बाला पर डोपिंग के कारण पांच साल का प्रतिबंध लग गया है। क्यूंकि अब भारतीय एथलीट मंजू बाला का परीक्षण डिहाइड्रोक्लोरोमिथाइल-टेस्टोस्टेरोन (स्टेरॉयड) और सार्म्स एलजीडी-4033 (लिगैंड्रोल) जैसी प्रतिबंधित दवाओं के लिए पॉजिटिव पाया गया है।
हैमर थ्रो खिलाड़ी मंजू बाला पर लगा पांच साल का प्रतिबंध :-

साल 2014 में इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में भारत की हैमर थ्रो खिलाड़ी मंजू बाला पर डोपिंग के कारण पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं इन खेलों में भारतीय महिला एथलीट मंजू बाला ने तब कांस्य पदक जीता था। इसके च;ते हुए अब राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के डोपिंग रोधी अनुशासनात्मक पैनल ने उनपर यह फैसला सुनाया है।
नाडा ने की बड़ी कार्रवाई :-

इसके अलावा भारत की स्टार महिला एथलीट मंजू बाला का परीक्षण डिहाइड्रोक्लोरोमिथाइल-टेस्टोस्टेरोन (स्टेरॉयड) और सार्म्स एलजीडी-4033 (लिगैंड्रोल) जैसी प्रतिबंधित दवाओं के लिए पॉजिटिव पाया गया था। वहीं पिछले साल सितंबर में ही नाडा ने उनके डोपिंग में असफल होने की जानकारी सार्वजनिक की थी। तभी तो अब डोपिंग रोधी अनुशासनात्मक पैनल के 15 अक्तूबर 2024 को दिए गए फैसले के अनुसार मंजू बाला का निलंबन 10 जुलाई 2024 से प्रभावी होगा।
इन खिलाड़ियों पर भी हुई कार्रवाई :-
इसके अलावा भारतीय एथलीट मोहन सैनी पर चार साल का प्रतिबंध (14 अक्टूबर 2025 से) लगाया गया है। जबकि भारतीय बॉडीबिल्डर गोपाल कृष्णन, अमित कुमार और राजवर्धन संजय वास्कर पर छह-छह साल का प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं अन्य बॉडीबिल्डर शुभम महारा को चार साल के लिए निलंबित कर दिया गया है।

इसके अलावा भारतीय मुक्केबाज सुमित पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है। जबकि कैनोइस्ट नितिन वर्मा और बास्केटबॉल खिलाड़ी शिवेंद्र पांडे पर डोपिंग के चलते हुए क्रमशः चार और छह साल का प्रतिबंध लगाया गया है। इसके चलते हुए अब डोपिंग रोधी अपील पैनल ने साल 2024 में भारतीय धाविका हिमानी चंदेल पर लगाए गए चार साल के प्रतिबंध को भी बरकरार रखा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

