Norway Chess: शतरंज के दिग्गज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने आगामी नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हैं। क्यूंकि पिछले कुछ समय से कार्लसन के नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर संशय चल रहा था। लेकिन अब उन्होंने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है और इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह इस टूर्नामेंट में खेलेंगे।
नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में खेलेंगे मैग्नस कार्लसन :-
शतरंज के दिग्गज और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने आगामी नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हैं। लेकिन इस बार यह टूर्नामेंट स्टावेंजर की जगह ओस्लो में खेला जाने वाला है। इसके अलावा यह नॉर्वे शतरंज प्रतियोगिता आगामी 25 मई से पांच जून तक खेली जाएगी।

इसके अलावा नार्वे के दिग्गज चेस खिलाड़ी कार्लसन पिछले 13 वर्षों में अपनी घरेलू धरती पर होने वाले टूर्नामेंट में हमेशा खेलते रहे हैं। लेकिन अभी हाल ही में उन्होंने क्लासिकल शतरंज से दूरी बढ़ाने का फैसला किया था। इसके चलते हुए अब उनका इस प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर संदेह पैदा हो गया था। इसके अलावा यह नॉर्वे शतरंज क्लासिकल प्रारूप का टूर्नामेंट है। वहीं इस टूर्नामेंट को कार्लसन अभी तक सात बार जीत चुके हैं।

इसके अलावा नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के आयोजकों ने कहा है कि, “दुनिया के नंबर एक चेस खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन नॉर्वे शतरंज 2026 में अपनी भागीदारी की सार्वजनिक रूप से पुष्टि करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। जबकि अन्य प्रतिभागियों की घोषणा आने वाले सप्ताहों में की जाएगी। इसी के साथ ही नॉर्वे शतरंज में भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों की सूची भी जारी कर दी जाएगी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

