Google News Sports Digest Hindi

D Gukesh: इस बार भारतीय ग्रैंड मास्टर डी गुकेश (D Gukesh), निशानेबाज मनु भाकर, हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए चुना गया है। तभी तो अब शतरंज के विश्व चैंपियन डी गुकेश (D Gukesh) ने अपने आप को प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुने जाने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री मनसुख मांडविया को धन्यवाद दिया है।

D Gukesh
image source via getty images

हम आपको यहां पर बता देना चाहते है कि भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश (D Gukesh) अभी हाल ही में सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बने थे। तब उन्होंने इसके फाइनल मुकाबले में चीन के ग्रैंडमास्टर डिंग लिरेन को कड़े मुकाबले में हराया था। इसके बाद वह विश्वनाथन आनंद के बाद इस खिताब को जीतने वाले दूसरे भारतीय बने थे।

भारतीय ग्रैंड मास्टर (D Gukesh) ने जताया पीएम मोदी और मांडविया का आभार :-

अभी हाल ही में सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बने भारत के डी गुकेश (D Gukesh) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुने जाने पर वास्तव में आपका आभारी हूं और विनम्र महसूस कर रहा हूं।

D Gukesh
image source via getty images

इसके अलावा आपके शब्दों और मार्गदर्शन ने मुझे हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया है।” इसके आगे उन्होंने अपनी पोस्ट में भारत के खेल मंत्री मनसुख मांडविया को भी टैग करते हुए लिखा है कि, “मैं (D Gukesh) आपसे वादा करता हूं की शतरंज की बिसात और उसके बाहर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखूंगा। तभी तो आपके निरंतर मिल रहे समर्थन के लिए मैं आपको कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं।”

मनु-हरमनप्रीत ने ओलंपिक, गुकेश ने विश्व चैंपियनशिप में किया प्रभावित :-

इस बार भारतीय ग्रैंड मास्टर डी गुकेश, निशानेबाज मनु भाकर, हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए चुना गया है। वहीं इस बार महिला निशानेबाज मनु एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी बनी थीं।

Manu Bhaker Wants to See this Actress in Her Biopic
Manu Bhaker Bio/&#0169 Getty Images

उन्होंने इसी साल अगस्त में हुए पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा पेरिस ओलंपिक 2024 में ही भारतीय हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता था। उनके अलावा भारत के 18 वर्ष के शतरंज खिलाड़ी गुकेश सबसे युवा विश्व चैंपियन बने थे।

Harmanpreet Singh
image source via getty images

उन्होंने पिछले साल शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम के लिए ऐतिहासिक स्वर्ण पदक भी जीता था। इसके अलावा इस बार पैरा हाई जंपर प्रवीण ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में ही टी64 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। यह उन खिलाड़ियों की श्रेणी है जिनका घुटने से नीचे एक या दोनों पैर नहीं होता है और वे दौड़ने के लिए कृत्रिम पैर पर निर्भर होते हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version