Chess: मौजूदा विश्व चैंपियन और भारत के स्टार चेस खिलाड़ी डी. गुकेश एवं अर्जुन एरिगैसी जैसे शीर्ष इंडियन ग्रैंडमास्टर अगामी ग्लोबल शतरंज लीग में पीबीजी अलास्का नाइट्स का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा टेक महिंद्रा और फिडे की संयुक्त पहल पर छह टीमों वाले जीसीएल का तीसरा सत्र आगामी 13 से 24 दिसंबर तक मुंबई में आयोजित होने वाला है।
पीबीजी अलास्का नाइट्स की तरफ से खेलेंगे गुकेश और एरिगैसी :-

मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और अर्जुन एरिगैसी जैसे शीर्ष भारतीय ग्रैंडमास्टर अगामी ग्लोबल शतरंज लीग में पीबीजी अलास्का नाइट्स टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा इस लीग के तीसरे सत्र के लिए पीबीजी अलास्का नाइट्स फ्रेंचाइजी इन आयोजित खिलाड़ियों के ड्राफ्ट से भारत के इन दोनों शीर्ष खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने में सफल रही है।

इसके अलावा टेक महिंद्रा और फिडे की संयुक्त पहल पर छह टीमों वाले जीसीएल का तीसरा सत्र आगामी 13 से 24 दिसंबर तक मुंबई में आयोजित होने वाला है। वहीं इस लीग के लिए अल्पाइन एसजी पाइपर्स ने अमेरिका के ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना को अपने साथ जोड़ लिया है। जबकि पीबीजी अलास्का नाइट्स ने अन्य फ्रेंचाइजी टीमों को पछाड़कर गुकेश को अपनी टीम में शामिल किया है।

इसके अलावा पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद गंगा ग्रैंडमास्टर्स के साथ बने रहेंगे। इसके अलावा विश्व के पांचवें नंबर के चेस खिलाड़ी एरिगैसी के लिए तीन टीमों ने कड़ी बोली लगाई थी। लेकिन अंत में पीबीजी अलास्का नाइट्स ने बाजी मार ली है। जबकि अमेरिका के ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो अपग्रेड मुंबा मास्टर्स द्वारा चुने गए हैं। इसके अलावा गंगा ग्रैंडमास्टर्स ने 20 वर्षीय विंसेंट कीमर के साथ अपनी टीम को और मजबूत कर लिया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

