Deaflympics 2025: भारत के निशानेबाज अभिनव देशवाल ने बीते दिन रविवार को डेफलिंपिक्स में खेलते हुए 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वहीं इस बार फाइनल में अभिनव ने शुरुआत से ही काफी शानदार प्रदर्शन किया था। क्यूंकि उन्होंने पहले पांचों शॉट्स में सटीक निशाना लगाया।
इसके बाद उन्होंने दूसरी सीरीज में चार हिट भी किए। वहीं इसके बाद उन्होंने अगले 20 में से 18 शॉट्स लक्ष्य पर पर मारे। इनमें से दो बार पांचों के पांच हिट शामिल रहे थे। जबकि अंतिम दौर में उन्होंने तीन हिट किए थे। वहीं यह उनका सबसे कम स्कोर भी था। लेकिन तब तक उनकी बढ़त इतनी मजबूत हो चुकी थी कि उनका स्वर्ण पदक पक्का हो गया था।
अभिनव देशवाल ने जीता स्वर्ण पदक :-
भारत के स्टार निशानेबाज अभिनव देशवाल ने बीते रविवार को डेफलिंपिक्स 2025 में खेलते हुए 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस दौरान उन्होंने क्वालिफिकेशन में रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए फाइनल में भी शानदार खेल दिखाया और कुल 44 अंक के साथ पहले स्थान पर रहे।

इसके अलावा दक्षिण कोरिया के निशानेबाज सियुंग ह्वा ली 43 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जबकि यूक्रेन के निशानेबाज सेरही फॉरमिन ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीता है। वहीं इस बार भारत के दूसरे निशानेबाज चेतन हनमंत सपकाल पांचवें स्थान पर रहे हैं। वहीं इस बार भारतीय स्टार निशानेबाज अभिनव ने फाइनल में काफी अच्छी शुरुआत की थी।
क्यूंकि उन्होंने पहले पांचों शॉट्स में सटीक निशाना लगाया था। जबकि दूसरी सीरीज में उन्होंने चार हिट किए थे। वहीं इसके बाद उन्होंने अगले 20 में से 18 शॉट्स लक्ष्य पर मारे थे। इनमें से उनके दो बार पांचों के पांच हिट शामिल रहे थे। इसके बाद अंतिम दौर में उन्होंने तीन हिट किए थे, यह उनका इस फाइनल स्पर्धा में सबसे कम स्कोर था। लेकिन तब तक उनकी बढ़त इतनी मजबूत हो चुकी थी कि उनका स्वर्ण पदक पक्का हो गया था।

इसकी अलावा क्वालिफिकेशन राउंड में भी भारतीय निशानेबाज अभिनव का प्रदर्शन शानदार रहा था। क्यूंकि उन्होंने 575-13x के स्कोर के साथ वर्ल्ड डेफ क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड और डेफलिंपिक्स रिकॉर्ड की बराबरी की है। जबकि अन्य भारतीय निशानेबाज चेतन सपकाल ने 573-21x के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं अब उनकी इस जीत के चलते हुए शूटिंग में भारत का यह 15वां पदक भी है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

