Dope Test: भारत की लंबी दूरी की धाविका पूजा आत्माराम को डोप टेस्ट से बचने के आरोप में एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) द्वारा अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। वह भारत की तरफ से 5000 मीटर और 10000 मीटर की स्पर्धाओं में भाग लेती हैं। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए साल 2024 में इंडियन ग्रांड प्रिक्स 2 में तीसरा स्थान हासिल किया था। जबकि यह उनका अभी तक का सबसे उल्लेखनीय प्रदर्शन भी है।
पूजा आत्माराम हुई अस्थायी रूप से निलंबित :-
भारत की कम चर्चित लंबी दूरी की धाविका पूजा आत्माराम को डोप परीक्षण से बचने के आरोप के चलते हुए एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट द्वारा अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा राजस्थान की यह धाविका 5000 मीटर और 10,000 मीटर स्पर्धाओं में भाग लेती है। जबकि इससे पहले साल 2024 में उन्होंने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए इंडियन ग्रांड प्रिक्स 2 में तीसरा स्थान हासिल किया था।

इसके अलावा पिछले साल ही इस 30 वर्षीय भारतीय धाविका ने लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भाग लिया था। लेकिन उस प्रतियोगिता में वह 25वें स्थान पर थी। इसके बाद अब एआईआई ने एथलीट द्वारा नमूना संग्रह से बचने, इनकार करने या उसमें शामिल होने में विफल रहने के लिए पूजा आत्माराम को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। इसके बाद उन्होंने आरोप का नोटिस जारी किया गया है।

यह सब अब एआईआई ने अपने एक संक्षिप्त बयान में कहा है। इस बीच अब पूजा को विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी की संहिता के अनुच्छेद 2.3 के तहत निलंबित कर दिया गया है। वहीं यह विशेष प्रावधान उन एथलीटों से संबंधित है जो लागू एंटी-डोपिंग नियमों में अधिकृत अधिसूचना के बाद नमूना संग्रह के लिए उपस्थित होने से इनकार करते हैं, या बिना किसी ठोस कारण के ऐसा करने में विफल रहते हैं, या अन्यथा नमूना संग्रह से बचते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

