Archery: भारत के कंपाउंड तीरंदाजों ने एशियाई चैम्पियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बीते दिन बृहस्पतिवार को दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीत कर अपने नाम कर लिया है। इसके चलते हुए भारत की कंपाउंड मिश्रित टीम ने फाइनल मैच में अभिषेक वर्मा और दीपशिखा ने बांग्लादेश की टीम को 153-151 से हराकर स्वर्ण जीता है।
एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारत को मिला 2 स्वर्ण और एक रजत :-
एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप 2025 में भारत के कंपाउंड तीरंदाजों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए उन्होंने बीते दिन बृहस्पतिवार को दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीत लिया है। इस बीच भारत की तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम, दीपशिखा और प्रितिका प्रदीप ने महिला टीम वर्ग में कोरिया को फाइनल में 236-234 से हराया है।

भारत की इन तीनों महिला तीरंदाजों ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोरिया की पार्क येरिन, ओ यूहयून और जुंगियून पार्क को हराया है। इसके अलावा भारत की कंपाउंड मिश्रित टीम ने फाइनल मैच में तीरंदाज अभिषेक वर्मा और दीपशिखा की जोड़ी ने बांग्लादेश की टीम को 153-151 से हराकर स्वर्ण जीता है।

इसके अलावा भारत की कंपाउंड पुरूष टीम को फाइनल मैच में कजाखस्तान की कंपाउंड पुरूष टीम के हाथों 230-229 से हार का सामना करना पड़ा है। इसके चलते हुए उनको रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा है। इस बीच भारत की टीम में अभिषेक वर्मा, साहिल राजेश जाधव और प्रथमेश फुगे थे। जबकि कजाखस्तान की टीम में दिलमुखामेत मुसा, बुनियोद मिर्जामेतोव और आंद्रेइ युतयुन शामिल थे।

इसके चलते हुए इस टूर्नामेंट में भारत ने अपने पांच पदक पक्के कर लिए हैं, जबकि सात और पदकों की दौड़ में वह बना हुआ है। भारत के रिकर्व तीरंदाज यशदीप भोगे और अंशिका कुमारी की नई मिक्स्ड जोड़ी ने बांग्लादेश को 5-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। लेकिन इसके बाद भारतीय जोड़ी चीनी ताइपे से 0-6 से हार गई। इसके बाद अब उनका सामना ब्रॉन्ज मेडल के कड़े मुकाबले में कोरिया से होने वाला है।
रिकर्व विमेंस में एक मेडल पक्का :-

इसके अलावा व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भारत के लिए अंकिता भक्त, दीपिका कुमारी और संगीता तीनों ने रिकर्व महिला के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इससे कम से कम भारत का एक पदक पक्का हो गया है। जबकि पुरुषों में धीरज बोम्मादेवरा और राहुल रिकर्व सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं कंपाउंड महिला वर्ग में पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम भी अंतिम चार में पहुंच गई हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

