Friday, March 13

Canadian Open: भारत की युवा उभरती हुई स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बेल्जियम की गत चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त टिन्नी गिलिस को हरा दिया है। इसके अलावा यह उनकी अपने करियर की सबसे बड़ी और शीर्ष 10 खिलाड़ियों के खिलाफ पहली जीत भी है। वहीं इस मौजूदा समय में वह इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रही हैं। इसके अलावा यह एक पीएसए टूर सिल्वर लेवल की प्रतियोगिता है।

अनाहत सिंह ने टिन्नी गिलिस को हराया :-

भारत की उभरती हुई स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने कनेडियन ओपन 2025 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बेल्जियम की मौजूदा चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त टिन्नी गिलिस को हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके चलते हुए अब वह कनाडा महिला ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी पहुंच गईं हैं।

Anahat Singh
Anahat Singh

इस क्वार्टर फाइनल मैच में भारत की गैर वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अनाहत सिंह ने 36 मिनट तक चले मैच में दुनिया की सातवें नंबर की अपनी प्रतिद्वंद्वी को 3-0 (12-10, 11-9, 11-9) से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया है। इसके अलावा इस वर्तमान समय में भारतीय खिलाड़ी अनाहत सिंह विश्व रैंकिंग में 43वें स्थान पर मौजूद है।

यह अनाहत के करियर की सबसे बड़ी जीत है :-

इसके अलावा यह भारतीय खिलाड़ी अनाहत के करियर की सबसे बड़ी और शीर्ष 10 खिलाड़ियों के खिलाफ पहली जीत है। वहीं इस मौजूदा टूर्नामेंट में वह काफी शानदार फॉर्म में चल रही हैं। इसके अलावा यह एक पीएसए टूर सिल्वर लेवल की प्रतियोगिता है। इससे पहले उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल मैच में फ्रांस की विश्व की 20वें नंबर की खिलाड़ी मेलिसा अल्वेस को हराया था।

Anahat Singh
Anahat Singh

इसके अलावा अब उनका सेमीफाइनल में मुकाबला इंग्लैंड की विश्व की 10वें नंबर की खिलाड़ी और चौथी वरीयता प्राप्त जीना कैनेडी से होने वाला है। वहीं इस मैच में जीत हासिल करने के बाद अनाहत ने कहा है कि, “मैं वास्तव में उत्साहित हूं और टिन्नी गिलिस शीर्ष 10 खिलाड़ियों में से एक हैं और यह पहली बार है जब मैं शीर्ष 10 में शामिल किसी खिलाड़ी को हराने में सफल रही।

Anahat Singh
Anahat Singh

इसके अलावा मैंने इस कनेडियन ओपन 2025 टूर्नामेंट में अभी तक जिस तरह का प्रदर्शन किया है उससे मैं बहुत खुश हूं। इस मैच से पहले मैंने सुबह अपने कोच से बात की और उन्होंने कहा कि अगर मैं पिछले दौर की तरह प्रदर्शन करती हूं तो किसी भी खिलाड़ी को हरा सकती हूं। क्यूंकि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की मानसिकता के साथ यहां आई थी और इससे मुझे फायदा मिला है।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version