Khelo India Youth Games 2025 Schedule: भारत सरकार के खेल मंत्रालय की ‘खेलो इंडिया’ पहल के तहत आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 (KIYG 2025) का आयोजन इस बार 4 से 15 मई के बीच बिहार और दिल्ली में किया जा रहा है। सातवें संस्करण में देशभर से लगभग 5000 युवा एथलीट्स हिस्सा ले रहे हैं। इस मेगा इवेंट की ओपनिंग सेरेमनी 4 मई को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी। इस दिन आर्चरी, कबड्डी और वॉलीबॉल मुकाबलों की शुरुआत भी होगी।
इस बार अधिकतर खेलों का आयोजन बिहार के पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय में किया जाएगा, जबकि शूटिंग, जिम्नास्टिक्स और ट्रैक साइक्लिंग की प्रतियोगिताएं नई दिल्ली में होंगी। गेम्स में ओलंपिक, नॉन-ओलंपिक और पारंपरिक खेलों का मिश्रण देखने को मिलेगा।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 शेड्यूल: स्पोर्ट्स, तारीख और वेन्यू
तीरंदाजी (Archery)
तारीख: 4 से 7 मई
स्थान: सैंडीज कंपाउंड कॉम्प्लेक्स
शहर: भागलपुर
एथलेटिक्स (Athletics)
तारीख: 12 से 14 मई
स्थान: एथलेटिक्स ग्राउंड, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
शहर: पटना
बैडमिंटन (Badminton)
तारीख: 10 से 13 मई
स्थान: सैंडीज कंपाउंड कॉम्प्लेक्स
शहर: भागलपुर
बास्केटबॉल (Basketball)
तारीख: 10 से 15 मई
स्थान: इंडोर हॉल, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
शहर: पटना
मुक्केबाज़ी (Boxing)
तारीख: 10 से 14 मई
स्थान: रेलवे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
शहर: पटना
साइक्लिंग Cycling)
तारीख: 6 से 8 मई
स्थान: वेलोड्रोम, इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
शहर: नई दिल्ली
तारीख: 13 से 14 मई
स्थान: मरीन ड्राइव
शहर: पटना
फेंसिंग (Fencing)
तारीख: 11 से 15 मई
स्थान: हॉल 2, राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
शहर: राजगीर
फुटबॉल (Football)
तारीख: 5 से 14 मई
स्थान: यमुना भगत स्टेडियम और IOCL बरौनी
शहर: बेगूसराय
गटका (Gatka)
तारीख: 5 से 7 मई
स्थान: ओपन ग्राउंड 2, IIM, बोधगया
शहर: गया
जिम्नास्टिक्स (Gymnastics)
तारीख: 10 से 14 मई
स्थान: इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
शहर: नई दिल्ली
हॉकी (Hockey)
तारीख: 7 से 13 मई
स्थान: हॉकी स्टेडियम, राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
शहर: राजगीर
जूडो (Judo)
तारीख: 5 से 8 मई
स्थान: ज्ञान भवन
शहर: पटना
कबड्डी (Kabaddi)
तारीख: 4 से 7 मई
स्थान: हॉल 2, राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
शहर: राजगीर
कलारिपयट्टु (Kalaripayattu)
तारीख: 11 से 13 मई
स्थान: ओपन ग्राउंड 1, IIM, बोधगया
शहर: गया
खो-खो (Kho Kho)
तारीख: 5 से 9 मई
स्थान: ओपन ग्राउंड, बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट
शहर: गया
मल्लखंभ (Mallakhamb)
तारीख: 5 से 8 मई
स्थान: ओपन ग्राउंड 1, IIM, बोधगया
शहर: गया
रग्बी (Rugby)
तारीख: 6 से 9 मई
स्थान: एथलेटिक्स ग्राउंड, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
शहर: पटना
सेपकटकरा (Sepaktakraw)
तारीख: 5 से 10 मई
स्थान: BSAP 5 इंडोर स्टेडियम
शहर: पटना
शूटिंग (Shooting)
तारीख: 5 से 10 मई
स्थान: डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज
शहर: नई दिल्ली
तैराकी (Swimming)
तारीख: 5 से 9 मई
स्थान: स्विमिंग पूल, बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट
शहर: गया
टेबल टेनिस (Table Tennis)
तारीख: 6 से 10 मई
स्थान: हॉल 1, राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
शहर: राजगीर
टेनिस (Tennis)
तारीख: 10 से 14 मई
स्थान: IAS भवन
शहर: पटना
थांग-ता (Thang-Ta)
तारीख: 12 से 14 मई
स्थान: ओपन ग्राउंड, बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट
शहर: गया
वॉलीबॉल (Volleyball)
तारीख: 4 से 8 मई
स्थान: इंडोर हॉल, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
शहर: पटना
वेटलिफ्टिंग (Weightlifting)
तारीख: 10 से 14 मई
स्थान: हॉल 4, राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
शहर: राजगीर
कुश्ती (Wrestling)
तारीख: 11 से 15 मई
स्थान: ज्ञान भवन
शहर: पटना
योगासन (Yogasana)
तारीख: 11 से 14 मई
स्थान: ओपन ग्राउंड 2, IIM, बोधगया
शहर: गया
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की खास बातें:
- इस बार यूथ गेम्स में कुल 28 खेल शामिल किए गए हैं।
- इसमें ओलंपिक गेम्स के साथ पारंपरिक भारतीय खेल जैसे मल्लखंभ, योगासन और खो-खो को भी शामिल किया गया है।
- गेम्स का आयोजन राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमों के बीच टीम चैंपियनशिप फॉर्मेट में होगा।
- हर राज्य की मेडल टैली उसके खिलाड़ियों के व्यक्तिगत और टीम प्रदर्शन पर आधारित होगी।
- पिछली बार तमिलनाडु में आयोजित KIYG 2024 में 5600 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
- पिछले संस्करण में महाराष्ट्र ने लगातार चौथी बार चैंपियन बनते हुए 57 गोल्ड, 48 सिल्वर और 53 ब्रॉन्ज के साथ टॉप किया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

