Veda Paresh Sarfare: भारत की नन्ही तैराक वेदा सरफरे ने बहुत छोटी उम्र में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने बड़े-बड़े तैराकों को हैरानी में डाल दिया है। इसके अलावा वेदा परेश सरफरे रत्नागिरी, महाराष्ट्र की एक नन्ही से बच्ची है। जो अब भारत की सबसे कम उम्र की 100 मीटर की तैराकी करने वाली तैराक बन गई हैं। इस बीच उन्होंने केवल 1 साल 9 महीने की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
वेदा परेश सरफरे ने किया कमाल :-
भारत के रत्नागिरी, महाराष्ट्र की रहने वाली नन्ही तैराक वेदा सरफरे ने बहुत छोटी उम्र में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसके चले हु अब बड़े-बड़े तैराक भी हैरान रह गए हैं। क्यूंकि यह बड़े-बड़े खिलाड़ियों के लिए भी काफी चुनौतीपूर्ण होता है।

इस बीच अब उन्होंने केवल एक साल नौ महीने 10 दिन की उम्र में 100 मीटर तैराकी पूरी कर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करवा लिया है। इसके अलावा वह इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की सबसे छोटी तैराक भी बन गई हैं।
नौ महीने में शुरू किया था तैराकी प्रशिक्षण :-
इसके अलावा वेदा सरफरे ने औपचारिक तैराकी प्रशिक्षण की शुरुआत सिर्फ नौ महीने की उम्र में ही कर दिया था। इस बीच यह बताया जाता है कि वेदा को तैराकी की दिलचस्पी अपने भाई की स्विमिंग क्लास देखकर ही मिली थी।

इसके बाद उनका प्रशिक्षण कोच महेश मिल्के और उनकी पत्नी गौरी मिल्के ने शुरू कराया था। इन दोनों ने अगले 11 महीनों तक वेदा को तैराकी में संतुलन, सांस नियंत्रण और सहनशक्ति की ट्रेनिंग दी थी और वेदा की क्षमता को धीरे-धीरे विकसित किया था।
रत्नागिरी के स्विमिंग पूल में बनाया रिकॉर्ड :-
इसके अलावा अब इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स को भेजे गए मेल के अनुसार वेदा परेश सरफरे ने 25×22 मीटर माप वाले रत्नागिरी नगर स्विमिंग पूल में चार लैप लगाते हुए कुल 100 मीटर दूरी पूरी की है। इसके अलावा उन्होंने अब यह कारनामा 10 मिनट आठ सेकंड में पूरा किया था।
Just 1 year 9 months old Veda Paresh Sarfare from Ratnagiri, Maharashtra swam 100 metres in 10 min 8 sec and entered India Book of Records as India's youngest swimmer Proud moment for every Indian! pic.twitter.com/fTHGDFOQIV
— Dr Aakriti (@draakriti01) December 10, 2025
इस बीच उनके इंस्टाग्राम पेज पर प्रशिक्षण के कई वीडियो भी साझा किए जाते हैं। तब वहीं पर ही इस रिकॉर्ड की आधिकारिक जानकारी भी दी गई है। इसके अलावा मेल के अंश में लिखा गया है कि, “वेदा परेश सरफरे ने 25×22 मीटर के स्विमिंग पूल में 100 मीटर (4 लैप) की दूरी 10 मिनट 8 सेकंड में पूरी की है।”
भारत की सबसे कम उम्र की तैराक बनीं वेदा :-

इसके बाद वेदा के कोच महेश मिल्के ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि, “अपनी कड़ी मेहनत और लगातार प्रशिक्षण के साथ, मात्र 21 महीने की इस बच्ची ने यंगेस्ट स्विमर राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।” इसके आगे उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल वेदा बल्कि भारत में बाल प्रतिभा के विकास का भी एक बड़ा उदाहरण है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

