Chess: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने एक दौर शेष रहते हुए सुपर यूनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया है। इस बीच नौ दौर के रैपिड टूर्नामेंट में गुकेश से चार अंक पीछे रहने के बाद कार्लसन ने ब्लिट्ज वर्ग में इसका पूरा फायदा उठाते हुए पहले चरण में नौ में से 7.5 अंक हासिल कर लिए हैं।
कार्लसन ने जीता सुपर यूनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट :-
दुनिया के नंबर एक चेस खिलाड़ी नार्वे के मैग्नस कार्लसन ने एक राउंड शेष रहते हुए सुपर यूनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया है। ऐसा करते हुए उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह दुनिया में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। इसके अलावा मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश तीसरे स्थान पर रहे हैं।

इससे पहले नौ दौर के रैपिड टूर्नामेंट में गुकेश से चार अंक पीछे रहने के बाद कार्लसन ने ब्लिट्ज वर्ग में इसका पूरा फायदा उठाते हुए पहले चरण में नौ में से 7.5 अंक हासिल कर लिए हैं। इसके बाद अब दूसरे चरण में पहले आठ बाजियों में से चार अंक हासिल करना ही उनको टूर्नामेंट में एक और जीत दिलाने के लिए पर्याप्त था।

इसके अलावा डी गुकेश ने रैपिड वर्ग में शानदार शुरुआत करते हुए 14 अंक हासिल किए थे। लेकिन ब्लिट्ज वर्ग में अपने पहले नौ गेम में से केवल 1.5 अंक हासिल करके वह अपनी लय खो बैठे। इसके अलावा कार्लसन ने 22.5 अंकों के साथ टूर्नामेंट समाप्त किया। इस टूर्नामेंट में वह अमेरिका के वेस्ली सो से 2.5 अंक आगे रहे हैं। अमेरिका का यह खिलाड़ी टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहा है।

इसके बाद भारत के स्टार चेस खिलाड़ी डी गुकेश 19.5 अंकों के साथ टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहे हैं। इस बीच अब कार्लसन ने 17,5000 अमेरिकी डॉलर के पुरस्कार पूल में से 40,000, वेस्ली ने 30,000 और गुकेश ने 25,000 प्राप्त किए। इसके अलावा भारत के आर प्रज्ञानानंदा 15 अंक के साथ नौवें स्थान पर रहे हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

