Ruth Chepngetich: मैराथन की विश्व रिकॉर्ड धारी चेपनगेटिच डोपिंग जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके बाद उनको अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। इस बीच जांचकर्ताओं ने बताया है कि पनगेटिच का मार्च में प्रतिबंधित मूत्रवर्धक और मास्किंग एजेंट की जांच पॉजिटिव आई है। वहीं अब उन्होंने एआईयू की जांच जारी रहने तक स्वैच्छिक अस्थायी निलंबन का विकल्प चुना है।
मैराथन एथलीट चेपनगेटिच पाई गई डोप पॉजिटिव :-
विश्व रिकॉर्ड धारी महिला मैराथन एथलीट रूथ चेपनगेटिच इस समय काफी मुश्किल में फंसती हुई जा रही है। क्यूंकि वह अब डोपिंग जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं। वहीं इसके बाद उनको अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद ट्रैक एंड फील्ड की एथलेटिक्स नैतिक इकाई (एआईयू) ने यह जानकारी दी है।

इसके बाद जांचकर्ताओं ने बताया है कि चेपनगेटिच का मार्च में प्रतिबंधित मूत्रवर्धक और मास्किंग एजेंट की जांच पॉजिटिव आई है। तभी तो अब उन्होंने एआईयू की जांच जारी रहने तक स्वैच्छिक अस्थायी निलंबन का विकल्प चुना है।

इसके अलावा केन्या की इस स्टार धावक ने पिछले साल अक्तूबर में शिकागो मैराथन में दो घंटे, नौ मिनट, 56 सेकेंड में लगभग दो मिनट के अंतर से विश्व रिकॉर्ड बनाया था। जबकि उनको एआईयू ने अनुशासनात्मक मामले के लिए कोई समय नहीं दिया है।
चेपनगेटिच की उपलब्धियां :-

रूथ चेपनगेटिच एक स्टार केन्याई मैराथन धावक हैं। जिन्होंने साल 2024 शिकागो मैराथन में महिलाओं का विश्व रिकॉर्ड तोड़ कर कुल 2:09:56 का समय निकाला था। उन्होंने साल 2019 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीता हैं. इसके अलावा चेपनगेटिच मैराथन में 2 घंटे 10 मिनट का समय पार करने वाली पहली महिला भी हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।