Neeraj Chopra: भारतीय स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने डायमंड लीग के फाइनल में अपने टूटे हाथ के साथ भाग लिया था। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर टूटे हुए हाथों का एक्सरे भी साझा किया है। इस लीग में उन्होंने नीरज चोपड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया था।

इस डायमंड लीग में अपने फाइनल तक का सफर तय करने वाले नीरज (Neeraj Chopra) ने एक बड़ा खुलासा किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। उन्होंने अब जानकारी देते हुए कहा है कि इस बार वह डायमंड लीग के फाइनल में अपने टूटे हाथ के साथ खेले थे। क्यूंकि इस बात का सबूत उन्होंने खुद अब पूरी दुनिया के सामने शेयर कर दिया है।
घायल होने के बाद भी देश के लिए खेले Neeraj Chopra :-
इस डायमंड लीग के फाइनल में भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज (Neeraj Chopra) ग्रेनेडा के एंडरसन से केवल 1 सेंटीमीटर पीछे रहे थे। इस लीग के फाइनल में भी इस स्टार खिलाड़ी को देख कर यह लग रहा था कि उनको किसी तरह का दर्ज है। तभी तो अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बाएं हाथ का एक्सरे साझा किया है।

इस एक्सरे को शेयर करते हुए उन्होंने कहा है कि, “साल 2024 का सीजन का अब समाप्त हो गया है। अब मैं इस साल सीखी गई हर चीज पर नजर डालता हूं। मैंने इस साल सुधार,असफलताएं, मानसिकता और बहुत कुछ देखा है। इस डायमंड लीग के फाइनल से पहले मैं चोटिल हो गया था। तभी तो मुझे एक्सरे से पता चला कि मेरे बाएं हाथ की चौथी मेटाकार्पल हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है।

तभी तो इस लीग के फाइनल में खेलना अब मेरे लिए एक दर्दनाक चुनौती थी। मेरी टीम ने भी मेरी काफी मदद की थी जिसके चलते हुए मैंने इस फाइनल मुकाबले में भाग लिया था। लेकिन इस फाइनल मुकाबले में नीरजअपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। लेकिन अब फिर से एक बार फिर मैं वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।
इस साल 2024 ने मुझे एक अच्छा एथलीट और इंसान बनाया है। डायमंड लीग के
फाइनल में Neeraj Chopra का शानदार प्रदर्शन :-

इस डायमंड लीग के फाइनल में भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) दूसरे स्थान पर रहे है। इस लीग के फाइनल में नीरज का बेस्ट थ्रो 87.86 मीटर का रहा था। जबकि ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर का थ्रो कर फाइनल में पहला स्थान हासिल किया था। इसके अलावा जर्मनी के जूलियन वेबर ने 85.97 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था। इसके अलावा भारत के इस स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भी दूसरा स्थान ही हासिल किया था। जबकि इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड जीता था।
मनु भाकर ने दी Neeraj Chopra को बधाई :-

डायमंड लीग के फाइनल में रजत पदक जीतने पर भारत की स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर ने नीरज को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने नीरज के लिए चोटों से जल्द उबरने की भी कामना की। अब उन्होंने एक्सरे पर नीरज की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि, ” साल 2024 में शानदार सीजन के लिए नीरज को बधाई। मैं आपके आने वाले वर्षों में शीघ्र स्वस्थ होने और अधिक सफलता की कामना करती हूं।”
ये भी पढ़ें: सलीमा इम्तियाज ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय अंपायर नामित होने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बनीं

